- Home
- Entertainment
- Bollywood
- टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड से प्रिटी जिंटा तक, छोटे शहरों से निकल बॉलीवुड पर छा गईं ये 10 एक्ट्रेस
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड से प्रिटी जिंटा तक, छोटे शहरों से निकल बॉलीवुड पर छा गईं ये 10 एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड में हर साल कई यंगस्टर्स अपने सपने पूरे करने के लिए देशभर से पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर स्ट्रगलर्स छोटे-छोटे शहरों के होते हैं, जो मायानगरी में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल करते हैं। इनमें से कुछ लोग कई बार कामयाब नहीं हो पाते लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका करियर संवर जाता है। बॉलीवुड में आज भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो देशभर के छोटे-छोटे शहरों से मुंबई पहुंचीं और अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज ये फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हीरोइनें हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 एक्ट्रेस के बारे में।

प्रिटी जिंटा :
प्रिटी जिंटा का जन्म हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ था। वे शिमला के कॉन्वेंट जीसस और मैरी बोर्डिंग स्कूल से पढ़ी हैं। अपने कॅरियर की शुरूआत प्रिटी ने विज्ञापन फिल्मों से की। उनका पहला विज्ञापन लिरिल साबुन का था। बाद में उन्होंने पर्क चॉकलेट और दूसरे विज्ञापनों में भी काम किया। प्रिटी ने दो दशक से ज्यादा समय तक अपनी चुलबुली और रूमानी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया। प्रिटी ने अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से शादी की है।
कंगना रनोट :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पास स्थित सूरजपुर (भाबंला) में जन्मी कंगना आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाने चाहते थे लेकिन उनका मन तो एक्टिंग में था। कंगना फिल्मों के लिए अपने घर से भाग गई थीं। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें पहली बार गैंगस्टर फिल्म में काम करने का मौका मिला। इसके बाद तो कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दिशा पाटनी :
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी यूपी के एक छोटे शहर बरेली से ताल्लुक रखती हैं। दिशा ने करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। हालांकि उन्हें सालभर बाद ही एमएस धोनी की बायोपिक 'धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' में काम करने का मौका मिल गया। इस फिल्म के साथ ही दिशा का करियर चल निकला और आज वो इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रेस में शुमार हैं।
अनुष्का शर्मा :
अनुष्का शर्मा का जन्म यूपी के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी में थे इसलिए उनका अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर होता रहा। अनुष्का की ज्यादातर पढ़ाई बेंगलुरु और मुंबई में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग शुरू कर दी। 2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का का करियर चल निकला।
प्रियंका चोपड़ा :
प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता मिलिट्री में डॉक्टर थे, इसलिए वो कई शहरों में रहे। प्रियंका की परवरिश यूपी के बरेली शहर में हुई है। यहीं से वो मुंबई पहुंचीं और मिस वर्ल्ड बनीं। बाद में बॉलीवुड ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और आज वो हॉलीवुड की भी बड़ी स्टार हैं।
मल्लिका शेरावत :
फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी की हीरोइन रहीं मल्लिका शेरावत हरियाणा के रोहतक में एक जाट परिवार में पैदा हुईं। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम रीमा से मल्लिका कर लिया था। फिल्मों में आने से पहले ही मल्लिका शादीशुदा थीं। मल्लिका की सास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो (मल्लिका) फेमस होना चाहती थी। इसलिए उसने मेरे बेटे को तलाक दे दिया। बाद में वो रोहतक से मुंबई आ गईं और एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया।
उर्वशी रौतेला :
उत्तराखंड के कोटद्वारा में पैदा हुईं उर्वशी रौतेला ने 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी, लेकिन कम उम्र होने की वजह से मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। उन्होंने अपने स्कूल डेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उर्वशी बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के वीडियो एल्बम लवडोज में दिखाई दी थीं। उर्वशी रौतेला ने सनी देओल की फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से डेब्यू किया था और इसमें वो खुद से 38 साल बड़े सनी देओल की पत्नी बनी थीं।
परिणीति चोपड़ा :
हरियाणा के अंबाला शहर में जन्मी परिणीति चोपड़ा विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण वे इंडिया लौट आईं थीं। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया। परिणीति पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' में पहली बार अर्जुन कपूर के साथ काम किया। फिल्म हिट रही और परिणीति का करियर चल निकला।
कीर्ति कुल्हारी :
कीर्ति कुल्हारी का जन्म राजस्थान के झुंझनूं शहर में हुआ। उनके पिता इंडियन नेवी में कमांडर थे। कीर्ति ने 2010 में 'खिचड़ी: द मूवी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल में दिखाई दीं। पिछले साल कीर्ति वेब सीरिज 'क्रिमिनल जस्टिस' में नजर आईं थीं। कीर्ति ने 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मिशन मंगल' और 'शैतान' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2016 में साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन इसी साल अप्रैल, 2021 में उनका तलाक हो गया।
राधिका आप्टे :
राधिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। शाहिद कपूर की 2005 में आई फिल्म 'लाइफ हो तो ऐसी' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'शोर इन द सिटी' के जरिए मिली। राधिका फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने कॉन्ट्रोवर्शियल लीक वीडियो की वजह से चर्चा में रही हैं। फिल्म 'पार्च्ड' के न्यूड सीन लीक होने से भी उन्हें खूब सुर्खियां मिली थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।