MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सच्चे प्यार की तलाश में ताउम्र भटकती रही ये एक्ट्रेस, मरते वक्त नहीं बचे थे इलाज तक के पैसे

सच्चे प्यार की तलाश में ताउम्र भटकती रही ये एक्ट्रेस, मरते वक्त नहीं बचे थे इलाज तक के पैसे

1 अगस्त, 1933 को दादर (मुंबई) में जन्मीं मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 01 2019, 01:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मुंबई। बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कहलाने वालीं मीना कुमारी का 1 अगस्त को 86वां बर्थडे है। 1933 में दादर (मुंबई) में जन्मीं मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। वैसे, उनकी असल जिंदगी भी काफी ट्रैजिक रही। 1951 में फिल्म 'तमाशा' के सेट पर मीना कुमारी की मुलाकात डायरेक्टर कमाल अमरोही से हुई। इसके बाद अगले ही साल दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद कमाल ने मीना कुमारी को फिल्मों में काम करने से तो नहीं रोका, लेकिन वो उन पर शक करते थे, जिसके चलते कई पाबंदियां लगी दी थीं। असिस्टेंट से करवाते थे मीना कुमारी की जासूसी...
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कमाल अमरोही की शर्त थी कि मीना कुमारी के मेकअप रूम में कोई मर्द नहीं जाएगा। इसके साथ ही वो शाम 6.30 बजे तक अपनी कार से घर लौट आएंगी। मीना ने सभी शर्तें मान ली थीं लेकिन कई बार वो घर आने में लेट हो जाती थीं। शक होने पर कमाल ने अपने असिस्टेंट बकर अली को मीना की जासूसी पर लगा दिया। मार्च, 1964 में फिल्म 'पिंजरे के पंछी' के मुहूर्त पर मीना कुमारी के मेकअप रूम में गुलजार पहुंच गए थे। इस पर बकर अली ने मीना कुमारी को तमाचा मार दिया था। गुलजार ने एक इंटरव्यू में बताया था- "मीना और कमाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। वो मुझसे सारी बातें शेयर करती थीं। बस एक दिन हालात ऐसे बने कि कमाल को गलतफहमी हो गई और फिर दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए।" बाद में 1964 में दोनों का तलाक हो गया।
36
तलाक के बाद मिला धर्मेंद्र का सहारा, लेकिन... पति कमाल अमरोही से सेपरेशन के बाद मीना कुमारी की नजदीकियां धर्मेंद्र (शादीशुदा) से बढ़नी शुरू हुई थीं। उस वक्त मीना टॉप की स्टार थीं, जबकि धर्मेंद्र एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। मीना कुमारी ने उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया। कहा जाता है कि मीना कुमारी ने 1966 में आई फिल्म 'फूल और पत्थर' में धर्मेन्द्र को लेने की सिफारिश की थी। बाद में यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और धर्मेन्द्र इंडस्ट्री में पूरी तरह स्टेबलिश हो गए। धर्मेन्द्र और मीना कुमारी का रिश्ता करीब 3 साल तक चला और गुजरते वक्त के साथ धर्मेंद्र भी कमाल अमरोही की तरह मीना से दूर हो गए। इसके बाद धर्मेंद्र के धोखे से उनका दिल ऐसा टूटा कि उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया।
46
सच्चे प्यार की तलाश में भटकती रहीं मीना... भले ही मीना कुमारी के लाखों फैन्स थे, लेकिन मीना ने जिसे चाहा, वो कभी उनके प्यार को नहीं समझ सका। धर्मेन्द्र से मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी शराब पीने लगीं। यहां तक कि वो अपने पर्स में भी शराब की छोटी बोतल रखा करती थीं। शराब की वजह से मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ती चली गई और उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया।
56
मरते वक्त नहीं बचे थे इलाज तक के पैसे... कई फिल्मों में काम करने और जीते-जी लीजेंड्री एक्ट्रेस का दर्जा हासिल करने के बावजूद आखिरी वक्त में उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं बचे थे। 31 मार्च, 1972 को जब उनका निधन हुआ तो सवाल खड़ा हो गया कि हॉस्पिटल का बिल कैसे दिया जाएगा। कहा जाता है कि मीना कुमारी के किसी फैन ने बाद में इलाज का बिल चुकाया था। दुख की बात ये भी थी कि हॉस्पिटल में उन्हें देखने कमाल अमरोही भी नहीं आए जो उनके तलाकशुदा पति थे, जबकि बीमारी की हालत में भी मीना कुमारी ने उनकी अधूरी पड़ी फिल्म 'पाकीजा' में काम किया था।
66
मीना कुमारी की मौत के बाद हिट हुई थी ‘पाकीजा’ फ़िल्म ‘पाकीजा’ 4 फरवरी, 1972 को रिलीज़ हुई और अगले महीने 31 मार्च, 1972 को मीना कुमारी का निधन हो गया था। दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के बाद 'पाकीजा' फ्लॉप मानी जा रही थी, लेकिन मीना कुमारी के गुजर जाने के बाद फिल्म सुपरहिट साबित हुई। मीना कुमारी की फिल्म 'साहिब, बीवी और गुलाम' (1962) भी हिट रही थी। इस फ़िल्म में मीना कुमारी ने ‘छोटी बहू’ के किरदार को जिंदा कर दिया। इसी साल उन्हें 'आरती', 'मैं चुप रहूंगी' और 'साहिब, बीवी और गुलाम' के लिए फ़िल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के तीन नॉमिनेशन मिले। 'परिणीता' (1953), 'दायरा'(1953), 'एक ही रास्ता' (1956), 'शारदा' (1957), 'दिल अपना और प्रीत पराई' (1960), 'दिल एक मंदिर' (1963), 'काजल' (1965) और 'फूल और पत्थर' (1966) उनकी चुनिंदा हिट फिल्में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘धुरंधर’ का उड़ाया मजाक! तिग्मांशु धूलिया बोले- ‘1 आदमी पाकिस्तान जाकर तबाही मचा देता है ये कोई स्टोरी है?’
Recommended image2
कंगना रनौत बनीं त्रिशा कृष्णन की ढाल, CM विजय संग लिंकअप पर बोलीं- 'हमेशा महिला ही टारगेट क्यों...'
Recommended image3
Bigg Boss 20 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट, ये बच्ची करीना कपूर-अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा पॉपुलर
Recommended image4
Sanjay Dutt Net Worth: संजय दत्त की 295 करोड़ नेटवर्थ, मुंबई से दुबई तक जानें बाबा की दौलत कितनी?
Recommended image5
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दूसरा पोस्ट-क्रेडिट सीन क्यों हुआ गायब? मेकर्स ने छिपाकर रखा बड़ा ट्विस्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved