- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सेम डेट पर बर्थडे मनाती है बाप-बेटी की ये जोड़ी, ये 34 सेलेब्स भी शेयर करते हैं अपने जन्मदिन
सेम डेट पर बर्थडे मनाती है बाप-बेटी की ये जोड़ी, ये 34 सेलेब्स भी शेयर करते हैं अपने जन्मदिन
मुंबई। बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर हुए सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज (29 दिसंबर) को 78वां जन्मदिन है। 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर (पंजाब) में जन्मे राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का बर्थडे सेम डेट आता है। दरअसल, पिता और बेटी एक ही दिन यानी 29 दिसंबर को पैदा हुए थे। ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1974 को पुणे में हुआ था। वैसे, राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना की तरह ही बॉलीवुड में ऐसे और भी कई सेलेब्स हैं, जो अपना बर्थडे एक ही डेट पर शेयर करते हैं। अंतर महज इतना है कि इन स्टार के बीच बाप-बेटी, भाई-बहन या पति-पत्नी जैसा कोई रिलेशन नहीं है। हम बता रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जो सेम डेट सेलिब्रेट करते हैं अपना जन्मदिन।

1966 में डायरेक्टर चेतन आनंद की फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना ने तकरीबन 180 फिल्मों में काम किया। वहीं, उनकी बेटी ट्विंकल ने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' (1995) से की थी। ट्विंकल ने करीब 16 फिल्मों में काम किया है।
विद्या बालन ने 2005 में आई फिल्म परिणीता से डेब्यू किया, जबकि नाना पाटेकर ने 1978 में आई फिल्म गमन से डेब्यू किया था।
दीपिका पादुकोण ने 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं उदय चोपड़ा ने 2000 में फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया। हालांकि उदय चोपड़ा अब लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म 'काइ पोचे' से डेब्यू किया था। इसी साल 14 जून को अपने ही फ्लैट में सुशांत संदिग्ध हालत में मृत मिले थे। वहीं किम शर्मा ने 2000 में फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था।
शाहिद कपूर ने फिल्म 'इश्क विश्क' से डेब्यू किया था, जबकि डैनी ने 1971 में आई फिल्म जरूरत से करियर शुरू किया था। शाहिद कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म जर्सी में नजर आएंगे।
आमिर खान ने बतौर लीड एक्टर फिल्म कयामत से कयामत तक से डेब्यू किया था। आमिर अब जल्द ही फिल्म 'लालसिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। वहीं रोहित शेट्टी की बतौर डायरेक्टर डेब्यू मूवी 'जमीन' है। रोहित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के होस्ट भी हैं।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अगले साल जनवरी या फरवरी में मां बन सकती हैं। वहीं सिंगर मन्ना डे ने 1942 में आई फिल्म तमन्ना से गाने की शुरुआत की थी।
माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था, जबकि शाइनी आहूजा ने फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से डेब्यू किया। हालांकि शाइनी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
सोनम कपूर ने रणबीर के साथ आई फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था, जबकि अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। सोनम कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली।
काजोल की डेब्यू फिल्म बेखुदी थी, जबकि जेनेलिया डिसूजा की डेब्यू फिल्म तुझे मेरी कसम है। जेनेलिया ने रितेश देशमुख से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया।
जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म अलादीन से डेब्यू किया था, जबकि सुनील शेट्टी ने बलवान से करियर शुरू किया था।
शक्ति कपूर ने 1977 में आई फिल्म 'कसम खून की' से करियर शुरू किया। वहीं विवेक ओबेरॉय ने फिल्म कंपनी से डेब्यू किया था। विवेक जल्द ही रोजी : द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगे।
करीना कपूर ने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया, जबकि गुलशन ग्रोवर ने 1980 में आई फिल्म हम पांच से डेब्यू किया था। करीना जल्द ही फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी।
रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया, जबकि लता मंगेशकर ने 1945 से गाने की शुरुआत की और वो अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
असिन ने बॉलीवुड में फिल्म गजनी से डेब्यू किया। वहीं रवीना टंडन की पहली फिल्म पत्थर के फूल है, जिसमें उनके साथ सलमान खान थे।
ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में फिल्म और प्यार हो गया से डेब्यू किया था। वहीं इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड में फिल्म 'बर्फी' से डेब्यू किया था।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 'दीवाना' से डेब्यू किया, जबकि डायना पेंटी ने कॉकटेल से डेब्यू किया था। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे।
जॉन अब्राहम की डेब्यू फिल्म 'जिस्म' थी। वहीं रितेश देशमुख की डेब्यू फिल्म तुझे मेरी कसम है। जॉन जल्द ही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।