- Home
- Entertianment
- Bollywood
- हैदराबाद एनकाउंटर : विवेक ओबेरॉय बोले, वही जगह, वही समय पर इस बार शिकारी खुद बन गए शिकार
हैदराबाद एनकाउंटर : विवेक ओबेरॉय बोले, वही जगह, वही समय पर इस बार शिकारी खुद बन गए शिकार
मुंबई। हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मामले के बाद आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। विवेक ओबेरॉय ने एनकाउंटर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा- वही जगह, वही समय लेकिन इस बार शिकारी बने शिकार। विवेक के ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Same spot, same time frame, the predators became the prey! Now that’s true Poetic Justice! Maybe now all such monsters will finally feel fear and think a hundred times before even thinking of raping and murdering girls!#JusticeForDisha #TelanganaPolice #JusticeServed #Telangana
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) December 6, 2019
| Published : Dec 06 2019, 04:15 PM IST / Updated: Dec 06 2019, 07:29 PM IST
हैदराबाद एनकाउंटर : विवेक ओबेरॉय बोले, वही जगह, वही समय पर इस बार शिकारी खुद बन गए शिकार
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
विवेक ने ट्वीट में लिखा- यही सही न्याय है। अब दरिंदे असल में डर को महसूस करेंगे और किसी लड़की का बलात्कार और मर्डर करने से पहले सौ बार सोचेंगे। इसके साथ ही विवेक ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना पुलिस की दिल खोलकर तारीफ करते हुए लिखा- ''ये उन दरिंदों के लिए कड़ा संदेश है, जो कानून तोड़कर व्यवस्था के पीछे छुपते हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ऐसे लोग अब थरथर कांपेंगे।''
25
जहां पीड़िता को जलाया वहां बने मंदिर : रंगोली कंगना रनोट की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''साउथ के कई लोग फिल्म एक्टर्स के मंदिर बनाते हैं। मैं सबसे अपील करती हूं कि उन्हें उस जगह भी एक मंदिर बनाना चाहिए, जहां पीड़िता को जिंदा जलाया गया था। ठीक उसी तरह जैसे मां शक्ति के अंग गिरने पर देवी शक्तिपीठ बनाए हैं।''
35
शिफूजी शौर्य ने कहा, मुद्दा खत्म : फिल्म 'बागी' में टाइगर श्रॉफ के गुरू बने शिफूजी शौर्य ने एक वीडियो में कहा- ''मुद्दा खत्म, जो ये चारों बलात्कारी थे, उन्हें ठोंका जा चुका है। इसके लिए हैदराबाद पुलिस को बधाई। अगर कोई महिला से बलात्कार करेगा, अपमान करेगा तो उसका यही हश्र होना चाहिए। अगर किसी महिला के साथ बलात्कार हुआ तो अपराधियों को इसी तरह मारा जाना चाहिए।''
45
मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा : लक्ष्मी मंचू साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे इसके लिए कुछ भी बुरा नहीं महसूस हो रहा है। मैं इससे पहले बड़ी सजा के खिलाफ थी। लेकिन अब मैनें अपने विचार बदल लिए हैं। रेपिस्ट को फांसी दे दी जानी चाहिए।'
55
डिनो मोरिया एक्टर डिनो मोरिया ने कहा- ''न्याय हुआ और बेहतर से हुआ।''