- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब 15 साल की उम्र में इस लड़के के प्यार में पागल थीं करीना, उसके लिए मां के खिलाफ उठाया था ये कदम
जब 15 साल की उम्र में इस लड़के के प्यार में पागल थीं करीना, उसके लिए मां के खिलाफ उठाया था ये कदम
मुंबई. बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें एक बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। उनके दिल में जो भी आता है वो बोलती हैं और अपने मन की करती हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने करीब दो दशक पूरे कर लिए हैं। वो खुद को बेहतरीन और मेच्योर एक्ट्रेस भी साबित कर चुकी हैं। हालांकि, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो टीनेजर में जरा शरारती थीं, जिसके चलते उनकी मां बबिता कपूर ने उन्हें देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था।

दरअसल, करीना कपूर ने हाल ही में बरखा दत्त के साथ एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिन को याद किया और बताया कि एक बार वो टीनेज में एक लड़के से मिलने के चक्कर में मुसीबत में फंस गई थीं।
अपने टीनेज के दिनों को याद करते हुए करीना ने बताया था कि वो हमेशा से वही करना चाहती थीं, जो उनकी बहन करिश्मा करती थीं। उनकी बड़ी बहन करिश्मा को दोस्तों के साथ घूमने की परमिशन थी लेकिन करीना जरा शरारती थीं तो उन्हें उनकी मां कहीं जाने नहीं देती थीं।
करीना ने बताया था कि उस वक्त उन्हें एक लड़का पसंद था और वो उससे मिलने के लिए जाना चाहती थीं, लेकिन बबिता ने इस बात के लिए मना कर दिया था। बेबो ने ये भी बताया था कि जब वो 14-15 साल की थीं तो उन्हें एक लड़का बहुत पसंद था और उनकी मां इस बात से काफी नाराज थीं।
करीना ने बताया कि अकेली मां होने के नाते उनकी मां बबिता का मानना था कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। वो फोन को अपने कमरे में लॉक कर देती थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लड़के से मिलने के लिए क्या कदम उठाया। 'बेबो' ने कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ जाकर लड़के से मिलना चाहती थीं। एक दिन क्या हुआ कि उनकी मां डिनर के लिए गई थीं।
करीना ने चाकू से मां के कमरे का ताला तोड़ा और कमरे में जाकर फोन ले लिया और उन्होंने प्लान बनाया और घर से भाग गईं। हालांकि, करीना ने इंटरव्यू में माना कि ये बहुत बुरी बात थी।
एक्ट्रेस ने अंत में कहा कि जब घर से भागने वाली बात उनकी मां को पता चली तो उन्होंने फौरन बेटी करीना को बॉर्डिंग स्कूल में भेज दिया था।
बहरहाल, अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम में भी काम कर रही हैं और डिलीवरी से पहले वो अपने सारे काम निपटा लेना चाहती थीं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसके अलावा वो करण जौहर की 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।