- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कभी नीतू ने लगाया था ऋषि कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप, छोड़कर चली गई थी घर, इस कारण लौटी थी वापस
कभी नीतू ने लगाया था ऋषि कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप, छोड़कर चली गई थी घर, इस कारण लौटी थी वापस
बॉलीवुड डेस्क: इरफान खान के निधन के 24 घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के निधन की भी खबर आ गई। ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एचएन फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर निधन की खबर दी। ऋषि कपूर को लंबे समय से कैंसर था। ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। यानी 7 घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर ने दम तोड़ दिया। अपने पीछे ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बैठी रिद्धिमा को छोड़ गए। बात अगर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर की करें तो दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों का रिश्ता खट्टा-मीठा रहा। आइये बताते हैं इनके रिश्ते से जुड़ी कुछ अनकही बातें....

ऋषि कपूर अपने समय के मोस्ट रोमांटिक हीरोज में गिने जाते थे। उनका नाम डिंपल कपाड़िया से लेकर उस दौर की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था।
लेकिन उनका दिल लूटा नीतू सिंह ने। दोनों ने शादी से पहले 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 1980 में दोनों ने शादी की थी।
जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था, तब नीतू सिर्फ 14 साल की थी। नीतू को ऋषि सेट पर काफी तंग करते थे। नोक-झोक के बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी कर ली। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
शादी के बाद दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए। दोनों का रिश्ता परफेक्ट नहीं रहा। लेकिन प्यार भी कभी कम नहीं हुआ।
दोनों के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ उनका परिवार पूरा हुआ।
इस दौरान ऐसी खबरें मीडिया में आई थी कि नीतू सिंह ने ऋषि कपूर को छोड़ दिया। उन्होंने ऋषि कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
लेकिन इसके बाद नीतू सिंह सिर्फ अपने बच्चों के लिए वापस लौटीं। इसके बाद से ऋषि कपूर की आखिरी सांसों तक नीतू उनके साथ रही।
अब ऋषि कपूर के जाने के बाद अकेले पड़ी नीतू सिंह का सहारा उनके बेटे और बेटी हैं। ये लव स्टोरी हमेशा के लिए लोगों के लिए यादगार रहेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।