- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 45 साल की मलाइका अरोड़ा शादी के बाद अर्जुन कपूर के बच्चों की मां बनेंगी? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
45 साल की मलाइका अरोड़ा शादी के बाद अर्जुन कपूर के बच्चों की मां बनेंगी? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई. दुनियाभर में कोरोरा की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। ऐसे में भारत में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। आमजनों की तरह हो बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कैद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में मलाइका आरोड़ और अर्जुन कपूर से जुड़ी कुछ बातें सामने आईं हैं। बता दें कि पहले तो दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप को छुपाकर रखा लेकिन धीरे-धीरे दोनों ही खुलकर सामने आने लगे। बता दें कि दोनों ने शादी की प्लानिंग कर रखी है, लेकिन अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ दिन पहले ही 45 साल की मलाइका अरोड़ा ने खुद से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर और खुद की शादी और बच्चे को लेकर एक इंटरव्यू में कई सारी बातें की थी। मलाइका ने कहा था- समय के हिसाब से हम एक-एक स्टेप आगे बढ़ेंगे। शादी के बारे में हम अभी से कुछ नहीं कह सकते है। सारी चीजें समय के हिसाब से होती जाएगी।
मलाइका ने कहा था- हम अपने रिश्तों को लेकर बहुत ही ईमानदार है। जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ेंगी, हम उसके बारे में बात करते रहेंगे।
खबरों की मानें तो दोनों ही फैमिली ने इनके रिश्ते को कबूल कर लिया। दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन, डिनर, लंच पर साथ देखा जाता रहा है। इतना ही नहीं मलाइका के 17 साल के बेटे अरहान ने भी अर्जुन को कबूल कर लिया है। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी हो गई है।
मलाइका से जब एक इंटरव्यू में पूछा था कि अर्जुन के साथ उनके रिलेशन पर बेटे का क्या रिएक्शन था, तो मलाइका बोली थी- मेरा मानना है कि किसी भी हालात का सामना करने के लिए ईमानदार रहें। अपने करीबियों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें समय देना चाहिए कि वे चीजों को समझ सकें। हमारे बीच में इस बारे में बात हुई और मुझे खुशी है कि आज सब पहले से ज्यादा खुश हैं।
अर्जुन कपूर ने मलाइका से शादी को लेकर कहा था- जब भी मैं शादी करूंगी ये गुपचुप नहीं होगी, जब हम शादी करेंगे तब हम आप सबको बताएंगे। फिलहाल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है।
आपको बता दें कि मलाइका ने 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। दरअसल, अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी अंतर है, इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि इस बात से दोनों में से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
नवंबर 2019 में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी का प्लान शेयर किया था। नेहा धूपिया के शो में मलाइका ने कहा था, "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।" मलाइका ने यह भी कहा था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन करीब सालभर पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया है।
अरबाज खान से तलाक ले चुकीं मलाइका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। उन्होंने कहा था- "मुझे लगता है कि सभी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं और उन लोगों का प्यार और साथ चाहते हैं, जो उनसे जुड़े हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मेरी नजर में आप किस्मत वाले हैं। अगर आप यह कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि किस्मत से आपको फिर से खुश रहने का मौका मिला है।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।