दुनिया के 5 बेशकीमती घर, भारत के मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी है इस लिस्ट में
अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस ने अमेरिका के लॉस एंजलिस में दुनिया की सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी खरीदी। वॉल स्ट्रीट जरनल के मुताबिक 'वॉर्नर एस्टेट' नाम की प्रॉपर्टी के लिए बेजॉस ने 165 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,177 करोड़ रुपए चुकाए।
19

बेजोस की बेशकीमती डील के बहाने एशियानेट हिन्दी न्यूज अपने पाठकों को दुनिया की पांच ऐसे घरों की जानकारी दे रहा है जो दुनिया की पांच सबसे महंगी रहने वाली जगहें हैं।
29
#1. वॉर्नर एस्टेट:- लॉस एंजलिस के बिवर्ली हिल्स में 9 एकड़ जमीन पर जॉर्जियन शैली में बना बंगला है। इसे 1930 के दशक में 'वार्नर ब्रदर्स' के मालिकों में से एक जैक एल. वार्नर के लिए डिजाइन किया गया था। अब बेजोस इसके मालिक हैं।
39
#2. एंटीलिया :- 2014 में फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को दुनिया का सबसे महंगा घर बताया था। इसकी कीमत 71 अरब रुपये आंकी थी। मुकेश अंबानी ने इसे बनवाया था। एंटीलिया 27 मंजिला इमारत है जिसे मुंबई में 4 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया गया है।
49
एंटीलिया में तमाम चीजों के अलावा तीन हेलिपैड और मंदिर भी है। करीब 600 कर्मचारी एंटीलिया को संभालते हैं।
59
#3. विला लियोपोल्डा:- फ्रांस और इटली के बार्डर पर कॉम्यून विलफ्रेंच-सर-मेर में ये शानदार घर है। बेल्जियन राजा लियोपोल्ड सेकेंड ने नदी-नहरों के किनारे अपनी रानियों के लिए कई घर बनवाए थे, विला लियोपोल्डा उन्हीं में से एक था। इसे 1931 में मौजूदा हालत में मोडिफाई किया गया था।
69
2008 में रूसी अरबपति मिकाइल पोकरोव ने इसे खरीदना चाहा था पर बात बन नहीं पाई। उस वक्त प्रॉपर्टी की कीमत 53 अरब रुपये आंकी गई थी। इस घर में गेस्ट हाउस के आलावा 19 बेडरूम हैं।
79
#4. विटनहर्स्ट:- ये लंदन का सबसे बड़ा रिहायशी घर है जो 5 एकड़ जमीन पर है। 1970 से 2008 के बीच इसका कोई स्थायी मालिक नहीं था तब ये जर्जर भी था और इसे गिराने की मांग भए एहुई। 2008 में एक अज्ञात व्यक्ति ने 3.8 अरब रुपए में इसे खरीदा और पुराने ढांचे को गिराकर 25 बेडरूम का आलीशान घर बनाया गया।
89
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय रूस के 28वें सबसे अमीर व्यक्ति रहे आंद्रे गुरयेव ने इसे खरीदा था। संपत्ति की कीमत 27 अरब रुपए आंकी गई थी।
99
इसकी छत पर स्विमिंग पूल भी है। 2016 में फोर्ब्स ने इसकी कीमत 23 अरब रुपए बताई थी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos