MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में पहले नंबर पर रहीं नीता अंबानी की खूबसूरती है बेमिसाल, देखें Photos

फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में पहले नंबर पर रहीं नीता अंबानी की खूबसूरती है बेमिसाल, देखें Photos

बिजनेस डेस्क। बिजनेस मैगजीन फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने साल 2020 में बिजनेस के क्षेत्र में सबसे बड़ी सफलता हासिल करने वाली 50 भारतीय महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) टॉप पर हैं। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ ही रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर और चेयरपर्सन भी हैं। इस फाउंडेशन के जरिए वे कई तरह के सामाजिक कामों से जुड़ी रही हैं। नीता अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज में 75 लाख शेयर हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की ओनर हैं। सोशल वर्क के लिए नीता अंबानी की दुनिया भर में खास पहचान है। इसके अलावा, नीता अंबानी अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। नीता अंबानी को एजलेस ब्यूटी  (Ageless Beauty) कहा जाता है। 57 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती बेमिसाल है। वे एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। कई बड़ी फैशन मैगजीन्स के कवर पेज पर नीता अंबानी आती रही हैं। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 05 2020, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हुई तब से अंबानी फैमिली और भी ज्‍यादा लाइम लाइट में आई। इन दोनों शादियों में नीता अंबानी के लुक्‍स की चर्चा काफी रही है। इस दौरान नीता अंबानी की तस्वीरें मीडिया में वायरल हुईं।
210
नीता अंबानी ने दोनों ही शादियों से जुड़े हर फंक्‍शन में बेहतरीन आउटफिट, जूलरी और हैंडबैग्‍स का यूज किया था। जाहिर है, इतने अमीर खानदान से संबंध रखने वाली नीता अंबानी के शौक काफी महंगे हैं।
310
नीता अंबानी की सबसे खास बात यह है कि वे बिजनेस से जुड़े कामों को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम को वे संबोधित करती रही हैं। इसके अलावा, वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) और आईपीएल की अपनी टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के अफेयर्स को भी मैनेज करती हैं।
410
बेटे आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी से जुड़े एक फंक्‍शन में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी ने फंक्‍शन में जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 40 लाख रुपए थी।
510
नीता अंबानी की ब्यूटी नैचुरल है। वे बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए नीता अंबानी नियमित योग और एक्सरसाइज के साथ अपने खाने-पीने का भी खास ख्याल रखती हैं।
610
फैशन मैगजीन VOGUE के कवर पेज पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी। बॉलीवुड की कई हस्तियों से नीता अंबानी की अच्छी-खासी दोस्ती है। अक्सर उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में इनवाइट किया जाता है।
710
अपनी इकलौती बेटी ईशा अंबानी के साथ नीता अंबानी। ईशा अंबानी भी काफी खूबसूरत हैं। वे अब रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का काम देख रही हैं।
810
नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी बहुत ही धूमधाम से की। इस शादी में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। नीता अंबानी अपनी फैमिली में सबका ख्याल रखती हैं।
910
नीता अंबानी की यंग एज की एक दुर्लभ तस्वीर। मुकेश अंबानी से शादी के पहले नीता अंबानी एक स्कूल में पढ़ाती थीं। शादी के बाद भी कई सालों तक वे पढ़ाने का काम करती रहीं। अभी भी वे छोटे स्कूली बच्चों के लिए कई प्रोग्राम चलाती हैं।
1010
एक बिजनेस इवेंट में नीता अंबानी और ईशा अंबानी। दोनों की खूबसूरती वाकई बेमिसाल है। दोनों को देख कर कह पाना मुश्किल है कि वे मां-बेटी हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved