MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Business
  • Money News
  • लग्जरी कारों के मामले में अनिल अंबानी कम नहीं है मुकेश अंबानी से, करोड़ों की विदेशी कारें हैं बेड़े में शामिल

लग्जरी कारों के मामले में अनिल अंबानी कम नहीं है मुकेश अंबानी से, करोड़ों की विदेशी कारें हैं बेड़े में शामिल

बिजनेस डेस्क। एक समय था जब धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के छोटे बेटे अनिल अंबानी (Anil Ambani) दुनिया के छठे सबसे अमीर कारोबारी थे, लेकिन आज वे पूरी तरह कर्ज में डूब चुके हैं। हालत यह है कि जहां उनकी कंपनी रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के मुख्यालय पर कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से यस बैंक (Yes Bank) ने कब्जा जमा लिया है, वहीं चीन के 3 बैंकों ने कर्ज नहीं चुकाने की वजह से दुनिया भर में फैली उनकी संपत्ति के प्रवर्तन की कार्रवाई का फैसला किया है। अनिल अंबानी पर चीन के तीन बैंकों इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और डेवलपमेंट बैंक ऑफ चाइना का 716 मिलियन डॉलर (करीब 5,277 करोड़ रुपए बकाया है। यह मामला ब्रिटेन की कोर्ट में चल रहा है। पिछले शुक्रवार को अनिल अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि वकील की फीस चुकाने के लिए वे अपनी सारी जूलरी बेच चुके है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इल साल जनवरी से जून के बीच उन्होंने 9.9 करोड़ की जूलरी बेची है। उन्होंने कहा कि वे बेहद साधारण जिंदगी जी रहे हैं। जब कोर्ट ने अनिल अंबानी से उनकी लग्जरी कारों के काफिले के बारे में पूछा तो अनिल अंबानी ने कहा कि ये मीडिया की अटकलों पर आधारित खबरें हैं। अनिल अंबानी ने कहा कि उनके पास कभी रॉल्स रॉयस कार नहीं रही और अभी वे सिर्फ एक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, सच तो यह है कि अनिल अंबानी लग्जरी कारों के बेहद शौकीन रहे हैं और उनके काफिले में दुनिया की महंगी और बेहतरीन कारें शामिल रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनिल अंबानी की कारों के बारे में। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 30 2020, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अनिल अंबानी शुरू से ही रहे हैं कारों के शौकीन
अनिल अंबानी का शुरू से ही महंगी कारों के शौकीन रहे हैं। जब तक वे बड़े हुए, उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने अपना बड़ा व्यापारिक साम्राज्य बना लिया था। उनकी गिनती भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में होने लगी थी। धीरूभाई को सफलता हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को हर तरह की सुविधाएं दिलाईं। दोनों भाइयों की पढ़ाई विदेश में हुई, हालांकि मुकेश अंबानी को बिजनेस में पिता की मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़ कर आना पड़ा। अनिल अंबानी बेहद शौकीन मिजाज इंसान रहे हैं। महंगी कारें रखना उनका खास ही शौक रहा है।   

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

मर्सडीज बेंज एस-क्लास (W221 Mercedes Benz S-Class)
अनिल अंबानी के पास दुनिया की बेहतरीन कार मानी जाने वाली मर्सडीज बेंज एस-क्लास (W221 Mercedes Benz S-Class) रही है। उन्हें पत्नी टीना अंबानी के साथ अक्सर इसे ड्राइव करते देखा गया है।यह कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटे है। इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.73 करोड़ रुपए है।
 

38

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner)
अनिल अंबानी के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी भी है। उन्हें इसका इस्तेमाल करते हुए अक्सर देखा गया है। अनिल अंबानी मैराथन में भाग लेते रहे हैं और उन्हें लंबी रनिंग करने की आदत है। इसके लिए उन्हें जब बाहर जाना होता है, तो वे इसी एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं। यह 9.6 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 1876 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए है।

48

रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
रेंज रोवर वोग बेहद लग्जीरियस एसयूवी है। इसके कई जनरेशन सामने आ चुके हैं। अनिल अंबानी इस कार के बेहद शौकीन रहे हैं। रेंज रोवर का होना रिच और फेमस लोगों के लिए शान की बात रही है। 

58

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) न्यू एडिशन
अनिल अंबानी को टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी काफी पसंद है। उन्हें इसका इस्तेमाल करते हुए अक्सर देखा गया है। वे इस एसयूवी के हर एडिशन लेते रहे हैं। अनिल अंबानी मैराथन में भाग लेते रहे हैं और उन्हें लंबी रनिंग करने की आदत है। इसके लिए उन्हें जब बाहर जाना होता है, तो वे इसी एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं। यह 9.6 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 1876 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए है।

68

लेम्बोर्गिनी गैलार्डो (Lamborghini Gallardo)
अनिल अंबानी के पास यलो कलर की  लेम्बोर्गिनी गैलार्डो (Lamborghini Gallardo) कार है। यह बेहद ही शानदार कार है। यह कार सिर्फ 3.9 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 3.06 करोड़ रुपए है। 
 

78

टोयोटा फॉर्च्यूनर न्यू जनरेशन एसयूवी (Toyota Fortuner New SUV)
अनिल अंबानी के बेड़े में और भी टोयोटा फॉर्च्यूनर न्यू जनरेशन एसयूवी भी शामिल है। अनिल अंबानी इन कारों का इस्तेमाल कभी-कभार ही कर पाते हैं। अनिल अंबानी अपने बिजनेस के कामों में काफी व्यस्त रहते हैं। उन्हें समय कम ही मिल पाता है। इसके साथ ही, फिटनेस को लेकर वे काफी जागरूक रहते हैं। लंबी रनिंग, वॉकिंग और वर्कआउट उनकी डेली रूटीन में शामिल है।   

88

रॉल्स रॉयस फैन्टम (Rolls Royce Phantom)
रॉल्स रॉयस फैन्टम भी अनिल अंबानी की पसंदीदा कारों में शामिल रही है। यह सुपर लग्जगीरियस कार है। यह कार सिर्फ 6 सेकंड में 0-60 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। 5-सीटर यह कार 9.8 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है। इस कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image2
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image3
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image4
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
Recommended image5
CMR Green Technologies IPO GMP: कितना पहुंचा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी का जीएमपी, अलॉटमेंट-लिस्टिंग की पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved