MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • आनंद महिंद्रा की वाइफ रही हैं मशहूर जर्नलिस्ट, कारों से है बेइंतहा प्यार; 5 मिनट भी नहीं रह सकते फोन के बिना

आनंद महिंद्रा की वाइफ रही हैं मशहूर जर्नलिस्ट, कारों से है बेइंतहा प्यार; 5 मिनट भी नहीं रह सकते फोन के बिना

बिजनेस डेस्क। आनंद महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ हैं। भारत की 10 टॉप कंपनियों में महिंद्रा ग्रुप का नाम आता है।  कंपनी की शुरुआत पंजाब के लुधियाना में आनंद महिंद्र के दादा जे. सी. महिंद्रा ने की थी। आनंद महिंद्र का जन्म 1 मई, 1955 को हुआ। इनके पिता का हरीश महिंद्रा ने कंपनी के कारोबार को बढ़ाया। इनकी मां का नाम इंदिरा महिंद्रा है। आज महिंद्रा ग्रुप देश की टॉप ऑटोमोबाइल्स निर्माता कंपनियों में से एक है। जानते हैं आनंद महिंद्रा  की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 17 2020, 01:31 PM IST| Updated : Sep 17 2020, 01:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

चर्चित पत्रकार से की शादी
आनंद महिंद्रा ने चर्चित पत्रकार अनुराधा से शादी की है। अनुराधा 'मेन्स वर्ल्ड' और 'रोलिंग स्टोन इंडिया' की एडिटर रह चुकी हैं। 

212

इंदौर में मिले थे अनुराधा से
आनंद महिंद्र की मुलाकात अनुराधा से इंदौर में हुई थी। वहीं उन्हें अनुराधा से प्यार हो गया। दोनों ने अमेरिका के बोस्टन शहर में एक साथ पढ़ाई भी की है।

312

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से किया एमबीए
आनंद महिंद्रा ने अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ली। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल एंड एनवायरवन्मेंटल स्टडीज से भी पढ़ाई की है। 

412

बिजनेस की जिम्मेदारी
पढ़ाई पूरी कर भारत लौटने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपने पिता की कंपनी में फाइनेंशियल डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया। उन्हें कंपनी में कुछ और भी जिम्मेदारियां दी गईं।

512

1989 में बना महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की स्थापना साल 1989 में की गई। इसके बाद आनंद महिंद्र को 'रियल एस्टेट डेलवपमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी' यूनिट का प्रेसिडेंट बनाया गया। 

612

1997 में बने मैनेजिंग डायरेक्टर
आगे चल कर आनंद महिंद्रा को ग्रुप में उप प्रबंध निदेशक का पद दिया गया। आनंद महिंद्रा के नेतृत्व में कंपनी लगातार आगे बढ़ रही थी। साल 1997 में उन्हें कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया।

712

बढ़ता ही जा रहा है कारोबार
पहले महिंद्रा का व्यवसाय स्टील में था। यह एक स्टील ट्रेडिंग कपनी के रूप में स्थापित हुई थी। इसके बाद ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में कंपनी काफी आगे बढ़ गई। यह दुनिया की तीन प्रमुख टैक्टर निर्माता कंपनियों में गिनी जान लगी। अब यह ग्रुप ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कारें बनाने के साथ एयरस्पेस के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। 
 

812

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
आनंद महिद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके  71 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। आनंद महिंद्रा अपने वॉट्सऐप से अक्सर प्रेरणा देने वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

912

5 मिनट भी नहीं रह सकते फोन के बिना
आनंद महिंद्र फोन के बिना 5 मिनट भी नहीं रह सकते। इसका खुलासा उनकी पत्नी अनुराधा ने किया। एक शख्स ने अपनी पत्नी की बातें सुनने से बचने के लिए 62 साल तक गूंगा-बहरा होने का नाटक किया था। इस पर महिंद्रा ने कहा था कि काश वे भी इसी तरह पत्नी को मूर्ख बना पाते। तब अनुराधा ने कहा कि वे 5 मिनट भी बिना फोन पर बात किए नहीं रह सकते।

1012

चाय बेचने वाले का वीडियो किया था शेयर
आनंद महिंद्रा ने कोच्चि में चाय की दुकान चला कर दुनिया घूमने का शौक पूरा कर रहे करीब 70 साल के पति-पत्नी का वीडिओ ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि बेशक यह दंपती फोर्ब्स रिच लिस्ट का हिस्सा नहीं है, लेकिन मेर विचार से यह देश के सबसे धनी लोगों में एक है। उन्होंने लिखा था कि वे जब भी कोच्चि जाएंगे, तो इस दंपती से मिलेंगे।   

1112

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दी है 100 करोड़ डॉलर की मदद
आनंद महिंद्रा ने अपनी मां के नाम पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ डॉलर की मदद दी है। उन्होंने महिंद्रा सिस्टम एंड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की नींव रखने के साथ अमेरिका में 3 असेम्बलिंग संयंत्र भी स्थापित किए हैं। उन्होंने कोटक महिंद्रा नाम की संस्था स्थापित की जो बाद में बैंक बन गई। उन्होंने 'स्कॉर्पियो' का निर्माण शुरू करवाया, जो आज पूरी दुनिया में जानी जाती है। 

1212

एक प्रशंसक ने बर्थडे पर मांगा था THAR
आनंद महिंद्रा के एक फैन ने अपने बर्थडे पर सोशल मीडिया के जरिए उनसे महिंद्रा एंड महिंद्रा की फेमस एसयूवी THAR की डिमांड की थी। इस पर महिंद्रा ने कहा था कि आपके ओवर सेल्फ कॉन्फिडेंस को पूरे नंबर देता हूं, लेकिन कार नहीं दे सकता। ऐसा करने से मेरा धंधा बंद हो जाएगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved