MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PHOTOS:आनंद महिंद्रा की पसंद हैं अपनी ही कंपनी की कारें, कभी करते हैं बाइक की भी सवारी

PHOTOS:आनंद महिंद्रा की पसंद हैं अपनी ही कंपनी की कारें, कभी करते हैं बाइक की भी सवारी

बिजनेस डेस्क। भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने बिजनेस एम्पायर को काफी आगे बढ़ाया है। अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) से शिक्षा हासिल करने वाले आनंद महिंद्रा ने ऑटोमोबाइल्स के अलावा बैंकिंग सेक्टर में भी हाथ आजमाया और काफी सफल रहे। महिंद्रा ग्रुप देश की सबसे बड़ी ऑटोमेकर्स कंपनियों में एक है। आनंद महिंद्रा ने एक से बढ़ कर एक शानदार गाडियां लॉन्च की हैं, जो मार्केट में काफी सक्सेसफुल रहीं। आनंद महिंद्रा बेहद पढ़े-लिखे शख्स हैं और उन्होंने 'Change the Rules' नाम की एक किताब भी लिखी है, जो पेंग्विन (Penguin) से पब्लिश हुई है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई टॉपिक्स पर कमेंट करते हैं। उनके कई ट्वीट काफी चर्चा में आ चुके हैं। वहीं, जब कारों की बात आती है, तो आनंद महिंद्रा को अपनी कंपनी की ही कारें सबसे ज्यादा पसंद हैं। वैसे, कभी-कभी वे विदेशी कारों का भी इस्तेमाल करते हैं। उन्हें बाइक चलाते भी देखा गया है। आज देखते हैं आनंद महिंद्रा का कार कलेक्शन। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 23 2020, 02:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

आनंद महिंद्रा को महंगी विदेशी कारें पसंद नहीं हैं। वे ज्यादातर अपनी कंपनी की कारों की ही सवारी करते हैं, लेकिन उनके कर कलेक्शन में कुछ बेहद महंगी विदेशी ब्रांड की कारें भी शामिल हैं। आनंद महिंद्रा को दिखावा पसंद नहीं है।  

211

महिंद्रा की यह एसयूवी (SUV) आनंद महिंद्रा को काफी पसंद है। Mahindra TUV नाम के इस एसयूवी के कई वर्जन लॉन्च किए जा चुके हैं। इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी सामने आ गया है। यह एसयूवी आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शन में शामिल है। 

311

महिंद्रा की ही एक एसयूवी के साथ आनंद महिंद्रा। आनंद महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक से बढ़ कर एक गाड़ियां लाईं। महिंद्रा की सभी कारें और एसयूवी काफी पसंद की गईं। इसकी वजह यह है कि आनंद महिंद्रा ने भारतीय कस्टमर्स की जरूरतों का ख्याल रखते हुए गाड़ियां निकालीं। 

411

महिंद्रा स्कॉर्पियो भारतीय ऑटो मार्केट में बेहद सफल रही। आनंद महिंद्रा खुद इस कार के पुराने वर्जन का इस्तेमाल करते हैं। स्कॉर्पियो सीरीज की कारें ऑफ रोडर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इनकी सवारी करना बेहद रोमांचक अनुभव होता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो अपनी मजबूती और स्पेस के लिए भी जानी जाती है।

511

आनंद महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही अल्टुरस G4 (Alturas G4) की डिलिवरी ली है। अल्‍टुरस G4 महिंद्रा की की सबसे महंगी कार है। कार की डिलिवरी मिलने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपनी नई कार का नाम रखने के लिए फॉलोअर्स से मदद मांगी थी। उन्होंने नाम सुझाने वाले को उपहार के तौर पर एक डाईकास्ट मॉडल देने की भी घोषणा की थी। बाद में उन्होंने अल्टुरस G4 का नाम 'बाज' रख दिया।

611

आनंद महिंद्रा को दुनिया की खास कारों के बारे में बेहद अच्छी जानकारी है। वे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आने वाली हर नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखते हैं और अपडेट रहते हैं। लेकिन जब बात कारों की सवारी की आती है, वे अपनी कंपनी की कारों से ही चलना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि अगर वे विदेशी ब्रांड की गाड़ियों पर चलेंगे, तो कस्टमर्स का भरोसा उनकी कंपनी के प्रोडक्ट्स पर कैसे होगा। 

711

महिंद्रा बोलेरो इनवेडर की डिजाइन महिंद्रा बोलेरो से इन्सपायर्ड है। यह एक छोटी व्हील-बेस और खुली छत वाली स्पोर्टी एमयूवी है। यह 2.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी। आनंद महिंद्रा इसकी सवारी अपनी जवानी के दिनों में किया करते थे। अब यह कार शायद ही सड़कों पर दिखाई देती है।

811

महिंद्रा की  e2o PLUS 4-सीटर हैचबैक कार है। यह इलेक्ट्रिक कार है, जो दो वेरियंट्स में एवेलेबल है। इसके कई वर्जन सामने आ चुके हैं। इसकी कीमत 7.48 लाख से 8.23 लाख रुपए के बीच है। आनंद महिंद्रा को इस कार की सवारी करना भी काफी पसंद है।  

 

911

आनंद महिंद्रा ने टीयूवी 300 (TUV300) को साल 2015 में व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया था। टीयूवी 300 का बॉक्सी डिजाइन इसे काफी दमदार लुक देता है। आनंद महिंद्रा ने इस टीयूवी को आर्मर लुक में कस्टमाइज कराया है। पहियों, बोनट और लाइट में काफी बदलाव किया गया है। कार के चारों तरफ प्लास्टिक की क्लैडिंग की गई है। इस खास कलर में यह कार बेहद अट्रैक्टिव है।

1011

आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल बिंदास है। वे खुल कर जीने वालों में हैं। एक खास मौके पर महिंद्रा जावा बाइक की सवारी करते हुए। हाल के दिनों में जावा भारतीय मार्केट में काफी पॉपुलर हुई है। 

1111

आनंद महिंद्रा को Mahindra TUV300 सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने इस कार को खास तौर पर खुद के लिए कस्टमाइज करवाया है। आनंद महिंद्रा ने इस कार में काफी बदलाव करवाए हैं। यह उनके कलेक्शन की स्पेशल कार है। मार्केट में भी यह कार काफी सक्सेसफुल रही है। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved