- Home
- Business
- Money News
- बचपन में बेहद सिंपल और क्यूट नजर आती थीं ईशा अंबानी, देखें फैमिली के साथ उनकी तस्वीरें
बचपन में बेहद सिंपल और क्यूट नजर आती थीं ईशा अंबानी, देखें फैमिली के साथ उनकी तस्वीरें
बिजनेस डेस्क। ईशा अंबानी (Isha Ambani) देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के ही स्टैनफोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से भी डिग्री ली है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा अंबानी साल 2014 में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सिडियरी कंपनियां रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और जियो (Jio) के निदेशक मंडल में शामिल हो गईं। ईशा अंबानी को 2008 में ही फोर्ब्स (Forbes) मैगजीन ने दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा अंबानी ने न्यूयॉर्क की एक फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में भी काम किया था। ईशा अंबानी ने ही दिसंबर 2015 में जियो की 4 जी सर्विस की शुरुआत की थी। उनकी शादी पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल से हुई है। यह शादी देश ही नहीं, दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ईशा अंबानी के बचपन की कुछ तस्वीरें।

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वां भाई-बहन हैं। इके जन्म से धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उन्हें एक साथ पोती और पोता, दोनों मिल गए।
इस तस्वीर में मुकेश और नीता अंबानी अपने तीनों बच्चों के साथ दिख रहे हैं। इसमें अनंत अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की गोद में बैठे हैं। यह एक रेयर तस्वीर है।
ईशा अंबानी अपनी एक सहेली के साथ। ईशा अंबानी इस तस्वीर में दाहिनी तरफ नजर आ रही हैं। वाकई वे बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में पूरी अंबानी फैमिली एक साथ दिख रही है। मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी अपने माता-पिता धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के साथ नजर आ रहे हैं। यह भी अंबानी फैमिली की एक रेयर पिक है।
ईशा अंबानी की शुरुआती पढ़ाई अपने दादा जी के नाम पर बने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इस स्कूल में अरबपतियों के ही बच्चे पढ़ते हैं। देश में ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे यहीं पढ़ाई करते हैं। इस तस्वीर में ईशा अंबानी अपने सहेलियों के साथ दिख रही हैं।
ईशा अंबानी बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। पढ़ाई के अलावा दूसरी एक्टिविटीज में भी वे अक्सर भाग लिया करती थीं। उन्हें स्कूल में कई अवॉर्ड मिले। अवॉर्ड मिलने के एक मौके की यह तस्वीर खास ही है।
इस तस्वीर में अंबानी फैमिली एक साथ दिख रही है। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी और उनके बच्चे दादा-दादी धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के साथ हैं। ईशा अंबानी अपनी दादी के बगल में दादा धीरूभाई अंबानी के ठीक पीछे दिख रही हैं।
यह तस्वीर बेहद खास है। इसमें ईशा अंबानी अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। लगता है, यह किसी फैमिली फंक्शन की तस्वीर है। इसमें ईशा अंबानी को आसानी से पहचाना जा सकता है। यह एक रेयर तस्वीर है।
यह किसी बड़े इवेंट की तस्वीर है। इसमें टीनएज ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ एक खास ही अंदाज में दिख रही हैं। एक पिता और बेटी के बीच स्पेशल बॉन्डिंग और प्यार भरे पलों की यह बेहद खूबसूरत तस्वीर है।
इस तस्वीर में ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ दिख रही हैं। यह तस्वीर भी किसी फंक्शन की ही है। यह बेहद ही प्यारी तस्वीर है।
इस तस्वीर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने दोनों बेटे आकाश-अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ मां कोकिला बेन के साथ नजर आ रहे हैं। यह बेहद खूबसूरत फैमिली पिक है। यह अंबानी फैमिली की रेयर तस्वीरों में से एक है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News