MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को छोड़ा बहुत पीछे, मुश्किल है इतनी रिकवरी ! देखें दोनों की नेटवर्थ में डिफरेंस

Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को छोड़ा बहुत पीछे, मुश्किल है इतनी रिकवरी ! देखें दोनों की नेटवर्थ में डिफरेंस

बिजनेस डेस्क। अडानी ग्रुप (Adani Group) के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। गौतम अडानी एशिया के सबसे रईस शख्स (Richest Person of Asia) बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) का जारी नई रिपोर्ट  के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर को क्रॉस कर गई है।  गौतम अडानी  ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में जगह बना ली है।  वहीं एलन मस्क अभी भी टॉप पोजिशन पर बरकरार हैं। अडानी और अंबानी के बीच कितना फासला है, देखिए इस रिपोर्ट में...

3 Min read
Rupesh Sahu
Published : Apr 03 2022, 11:38 AM IST| Updated : Apr 03 2022, 11:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अडानी निकले बहुत आगे
बीते कुछ समय से अंबानी- और अडानी के बीच मामूली अंतर चल रहा था। इस साल एक कुछ समय के लिए अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि बाजार बंद होते-होते अंबानी ने अपनी बढ़त वापस हासिल कर ली थी। मौजूदा नेटवर्थ में 2.44 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी विश्व के सबसे रईस लोगों की ब्लूमबर्ग की लिस्ट ( Bloomberg's list) में 10वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

27

 अडानी अब 100 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले सेंटीबिलियनेयर्स क्लब (Centibillionaires Club) में शुमार हो गए हैं।  अडानी की कुल संपत्ति में (Adani Net Worth) साल 2022 तक 23.5 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। इसमें सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा ये है कि 10 सबसे रईसों की लिस्ट में अडानी की नेटवर्थ इस साल सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ी है। 
 

 


 

37

अंबानी की नेटवर्थ 99 बिलियन डॉलर
वहीं इस बदलाव के साथ ही मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि अंबानी अभी भी ना केवल भारत में बल्कि एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं। 

47

अंबानी की नेटवर्थ इस समय 99 बिलियन डॉलर है। अडानी के मुकाबले यदि अंबानी की ग्रोथ की बात करें तो इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.03 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

57


सबसे रईस एलन मस्क (टेस्ला के संस्थापक और सीईओ)
'टॉप 5 की लिस्ट  में Tesla के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अव्वल स्थान पर काबिज हैं।  मस्क की टोटल एसेसट्स 273 बिलियन डॉलर  है। 

 

67

वहीं Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दूसरे स्थान परजमे हुए हैं। उनकी संपत्ति 188 बिलियन डॉलर आंकी गई है। LVMH के ओनर Bernard Arnault तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 148 बिलियन डॉलर है।
 

77

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सहसंस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 133 बिलियन डॉलर है। वहीं वॉरेन बफेट (Warren Buffett) पांचवें स्थान पर हैं। वे 127 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं।

ये भी पढ़ें-  यूक्रेन से युद्घ के बाद लगे प्रतिबंधों के बीच भारत का रूस से रुपए में क्रूड खरीदने का कोई विचार नहीं
ये भी पढ़ें-   Airtel ग्राहकों की हुई चांदी ! 28 दिन की वैलिडिटी वाला जमाना हुआ पुराना, अब 1 महीने की मिलेगी वैलिडिटी
ये भी पढ़ें-  दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार Toyota Mirai इंडिया में हुई लॉन्च, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें-  पेट्रोल से भी कम खर्चे में अपने घर लाएं ये टॉप 5 Electric Scooters , सिंगल चार्ज पर देंगे 150 km की माइलेज

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
मुकेश अंबानी
गौतम अडानी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, NRI के लिए पैसे भेजने का बेस्ट टाइम?
Recommended image2
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
Recommended image3
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग
Recommended image4
सड़क के मामूली पत्थर को लड़के ने 5 हजार में बेचा, पैसा कमाने का यूनिक आइडिया वायरल!
Recommended image5
हफ्ते के पहले दिन ही दहला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के 5 बड़े फैक्टर्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved