MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अंदर से ऐसा दिखता है कर्ज में डूबे अनिल अंबानी का घर, अगर बेचने जाएं तो खाते में आ जाएंगे 5 हजार करोड़

अंदर से ऐसा दिखता है कर्ज में डूबे अनिल अंबानी का घर, अगर बेचने जाएं तो खाते में आ जाएंगे 5 हजार करोड़

बिजनेस डेस्क : लंबे समय से कर्ज में डूबे अनिल अंबानी अपनी कई कंपनियां बेच चुके हैं। हाल ही में Yes Bank ने कर्ज न चुकाने पर रिलायंस ग्रुप के सांताक्रूज स्थित हेडक्वॉर्टर पर कब्जा जमा लिया। अब अगर वो बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाते तो उनकी अन्य प्रॉपटी भी सीज हो सकती है। बता दें कि इनपर कुल 3.2 अरब डॉलर यानी करीब 22000 करोड़ का लोन है, जिसमें से कुछ रकम वह चुका चुके हैं। कर्ज से आजाद होने के लिए अगर वह अपना घर बेचते हैं तो भी उन्हें सिर्फ 5 हजार करोड़ रुपए ही मिलेगा।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 28 2020, 01:31 PM IST| Updated : Aug 28 2020, 02:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मुंबई के पाली हिल में अनिल अंबानी का घर है। उनके बंगले की कीमत 5 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है और यह दुनिया की सबसे महंगी इमारतों में से एक है।

29

अनिल अंबानी का घर 66 मीटर ऊंचा है। यह 16 हजार स्क्वेयर फीट में बना है। बंगले का नाम द-सी विंड है।

39

अंबानी के घर में जिम, स्विमिंग पूल समेत सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां तक की छत पर हैलीपैड भी बनवाया गया है।

49

17 मंजिल के इस घर में 4 चार लोग अनिल अंबानी, पत्नी टीना अंबानी और दोनों बच्चों के साथ उनका स्टाफ रहता है। 

59

अनिल और टीना अंबानी को आर्ट्स और पेटिंग्स का काफी शौक है। इसी वजह से उनके बंगले में आपको कई सारी पेटिंग्स देखने को मिलेंगी।

69

अनिल अंबानी भले ही ठाठ-बाठ से रहते हों लेकिन उनकी माली हालत खराब है। उनकी कई सारी कंपनियां बैंक के कर्ज में डूबी हैं। बता दें कि अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) पर कुल 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बकाया है।

79

बता दें कि कुछ दिन पहले यस बैंक ने अनिल अंबानी के हेडऑफिस 'रिलायंस सेंटर' को अपने कब्जे में लिया है। उसकी कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपए है। 21 हजार स्क्वेयर फीट के इस ऑफिस के अलावा यस बैंक ने साउथ मुंबई में बने नागिन महल के भी दो फ्लोर अपने कब्जे में ले लिए हैं।

89

अनिल अंबानी पर अब भी कई बैंको का लोन बकाया है। ऐसी स्थिति में अगर वह अपना घर बेचते भी हैं तो उन्हें 5 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।

99

वहीं, अनिल के बड़े भाई मुकेश अंबानी जिस घर में रहते हैं वह भारत का सबसे महंगा घर है। फोर्ब्स के मुताबिक- एंटीलिया की मार्केट वैल्यू करीब 6000 करोड़ रुपए है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved