MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Tax बचाने के लिए बेहतर है इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, निवेश के पहले इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Tax बचाने के लिए बेहतर है इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, निवेश के पहले इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

बिजनेस डेस्क। मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है। इस महीने में इनकम टैक्स में छूट पाने के लिए लोग कई तरह की स्कीम्स में निवेश करते हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं से लेकर बैंकों की जमा योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। 31 मार्च तक किए गए निवेश पर ही टैक्स में छूट हासिल हो सकती है। ऐसे टैक्सपेयर्स की भी कमी नहीं है, जो निवेश के लिए कई तरह के विकल्प अपनाते हैं। आजकल टैक्स बेनिफिट्स हासिल करने के लिए म्यूचुअल फंड स्कीम में भी लोग निवेश कर रहे हैं। इनमें इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) को पसंद किया जा रहा है। जानें इसके बारे में।(फाइल फोटो)

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 21 2021, 03:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
बता दें कि इसमें निवेश करने से सिर्फ निवेशकों की टैक्स लायबिलिटी को कम करता है, बल्कि इसमें लॉन्ग टर्म में उनकी सेविंग्स भी भी बढ़ती है। इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) में निवेश की जाने वाली राशि को इक्विटी मार्केट में लगाया जाता है। इससे ज्यादा मुनाफा हासिल होता है। (फाइल फोटो)
26
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका की वजह से म्यूचुअल फंड में निवेश करने से नहीं हिचकना चाहिए। ऐसे निवेशक जो मार्केट में शॉर्ट टर्म बदलाव होने पर कमाई करना चाहते हैं, तो उन्हें इसमें निवेश पर बेहतर लाभ मिलता है। (फाइल फोटो)
36
इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) में 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। हालांकि, यह लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद निवेशक इसे जारी रख सकते हैं। अगर मार्केट में ज्यादा गिरावट है और रिटर्न कम मिल रहा हो, तो फाइनेंशियल प्लानर्स के मुताबिक जब बाजार में मजबूती आए और नेट एसेट वैल्यू (NAV) बढ़े, तो निवेशक एग्जिट के बारे में सोच सकता है। (फाइल फोटो)
46
इस स्कीम में ज्यादा रिटर्न के साथ टैक्स सेविंग्स के रूप में निवेशकों को काफी फायदा मिलता है। यह फायदा लंबे समय के लिए निवेश करने पर मिलता है। किसी भी फंड हाउस या म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) में निवेश किया जा सकता है। (फाइल फोटो)
56
इस स्कीम में निवेश करने से पहले खुद फैसला लेने की जगह किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए। आमतौर पर निवेशक म्यूचुअल फंड्स चुनने में सभी बिंदुओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह कारगर साबित होती है। (फाइल फोटो)
66
हिस्टोरिकल डेटा यानी पहले किस तरह से म्यूचुअल फंड्स ने रिटर्न दिया है और स्टार रेटिंग्स के जरिए किसी म्यूचुअल फंड्स को नहीं चुनना चाहिए। पिछले वर्षों में सफल रिटर्न का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में भी इसमें बेहतर रिटर्न मिलेगा। इसलिए इसके सभी पहलुओं पर ठीक से विचार कर लेना चाहिए। (फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved