- Home
- Business
- Money News
- बेहद खूबसूरत हैं मुकेश अंबानी की समधन, सासू मां के साथ दोस्त जैसा है ईशा अंबानी का रिश्ता
बेहद खूबसूरत हैं मुकेश अंबानी की समधन, सासू मां के साथ दोस्त जैसा है ईशा अंबानी का रिश्ता
बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की समधन और उनकी बेटी ईशा अंबानी की सास स्वाति पीरामल ने मुंबई यूनिवर्सिटी से 1980 में एमबीबीएस की डिग्री ली थी। उन्होंने हार्वर्ड स्कूल से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री भी ली है। वे पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन हैं। उनका जन्म 28 मार्च, 1956 को हुआ था। जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में।

बेहद खूबसूरत हैं स्वाति पीरामल
स्वाति पीरामल बेहत खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस मामले में वे अपनी समधन नीता अंबानी से जरा भी कम नहीं हैं।
ईशा के साथ है दोस्त जैसा रिश्ता
स्वाति पीरामल का अपनी बहू ईशा अंबानी के साथ एक दोस्त जैसा रिश्ता है। वे कभी भी ईशा अंबानी के किसी मामले में दखल नहीं देतीं। वे अपनी बहू के साथ हमेशा बेहद प्यार से पेश आती हैं।
गोपाल कृष्ण पीरामल हॉस्पिटल की हैं फाउंडर
स्वाति पीरामल मुंबई के गोपाल कृष्ण पीरामल हॉस्पिटल की फाउंडर हैं। गोपाल कृष्ण पीरामल उनके ससुर थे। उन्होंने ही पीरामल फैमिली का बिजनेस एम्पायर खड़ा किया।
पीरामल फाउंडेशन की है डायरेक्टर
पीरामल फैमिली ने सोशल वेलफेयर के कामों के लिए पीरामल फाउंडेशन बनाया है। स्वाति पीरामल इस फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इसके जरिए उन्होंने कई पब्लिक हेल्थ कैम्पेन चलाए हैं। इस फाउंडेशन के डायरेक्टर के रूप में उन्होंने रूरल हेल्थ को लेकर भी काफी काम किया है।
दुनिया की पावरफुल महिलाओं में नाम हुआ दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति पीरामल का नाम दुनिया की 25 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में दर्ज हो चुका है। खास बात है कि उनका नाम इस लिस्ट में 8 बार दर्ज हुआ।
मिल चुका है पद्मश्री सम्मान
स्वाति पीरामल को उनके समाज सेवा के कामों और पब्लिक हेल्थ को लेकर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने के लिए साल 2012 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ किया काम
स्वाति पीरामल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ भी काम कर चुकी हैं। वे 2010 से 2014 तक पीएम के साइंटिफिक काउंसिल और काउंसिल ऑफ ट्रेड की मेंबर रही हैं।
कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं
स्वाति पीरामल ने चिकित्सा और पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में काफी काम किया है। वे आईआईटी मुंबई और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के बोर्ड मेंबर्स में भी शामिल रही हैं।
संभालती हैं ग्रुप की कई जिम्मेदारियां
पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्लन होने के साथ ही स्वाति पीरामल ग्रुप से जुड़ी कई जिम्मेदारियां संभालती हैं। उनकी बेटी और ईशा अंबानी की ननद नंदिनी पीरामल को भी यंग ग्लोबल अवॉर्ड मिल चुका है।
बेटे-बहू का रखती हैं हमेशा ख्याल
अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहने के बावजूद स्वाति पीरामल अपने बेटे आनंद पीरामल और बहू ईशा अंबानी का हमेशा ख्याल रखती हैं। आनंद पीरामल ने भी हार्वर्ड से पढ़ाई की है। आनंद पीरामल ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और रियल एस्टेट का कारोबार भी देखते हैं। स्वाति पीरमल की लाइफस्टाइल काफी बिजी है। इसके बावजूद वे घरेलू कामों में भी वक्त देती हैं। वे हर किसी की जरूरत का ख्याल रखती हैं। सबके साथ उनका व्यवहार बहुत ही बढ़िया रहता है। उनके स्टाफ भी इसके लिए स्वाति पीरामल की प्रशंसा करते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News