MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 16 की उम्र में फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारी की लिस्ट में थीं ईशा अंबानी, ऐसी है लग्जीरियस लाइफ

16 की उम्र में फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारी की लिस्ट में थीं ईशा अंबानी, ऐसी है लग्जीरियस लाइफ

बिजनेस डेस्क। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की बेटी जब ईशा अंबानी जब 16 साल की ही थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था। उसी उम्र में ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं। साल 2008 में उनकी कुल संपत्ति 460 करोड़ रुपए थी। फिलहाल इनके नाम रिलांयस के 75 लाख शेयर हैं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 15 2020, 02:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

कहां से की पढ़ाई
ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। इनकी शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से साल 2018 में हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में इनकी भूमिका अहम है। 

28

रिलायंस में क्या है ईशा अंबानी का पद
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलांयस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40वें एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में इंड्रोड्यूस किया था। ईशा अंबानी रिलायंस इंफोकॉम की डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने ही जियो फोन को लॉन्च किया था। दिसंबर 2015 में उन्होंने जियो की 4G सर्विस की शुरुआत की घोषणा की थी। 

38

लैक्मे फैशन वीक में AJIO को किया था लॉन्च
ईशा अंबानी ने अप्रैल 2016 में ऑनलाइन रिटेल फैशन ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। साल 2014 में ईशा अंबानी ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया था। 

48

एशिया की पावरफुल बिजनेस वमुन लिस्ट में नाम
ईशा अंबानी का नाम एशिया की 12 सबसे शक्तिशाली भावी करोबारी महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। ईशा अंबानी बिजनेस मैनेजमेंट स्किल के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में उन्होंने भाई आकाश अंबानी के साथ जियो ग्लास को पेश किया, जिसकी दुनिया भर में चर्चा हुई। 

58

ईशा अंबानी के शौक
ईशा अंबानी को पियानो बजाने का काफी शौक है। उन्होंने बाकायदा इसका प्रशिक्षण लिया है। ईशा अंबानी को फुटबॉल खेलना भी काफी पसंद है। येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान वे वहां की फुटबॉल टीम में शामिल थीं। 

68

लाइमलाइट से दूर रहना करती हैं पसंद
ईशा अंबानी बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं और उनके शौक बड़े महंगे हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। हालांकि, बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज से उनकी गहरी दोस्ती है, लेकिन वे पार्टियों में जाना कम ही पसंद करती हैं। उनका फोकस ज्यादातर अपनी बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियों पर होता है।

78

महंगी कारों की हैं शौकीन
ईशा अंबानी महंगी और बेहद लग्जीरियस कारों की शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में दुनिया की एक से बढ़ कर एक बेहतरीन कारें शामिल हैं। ईशा अंबानी के पास सबसे महंगी कार मर्सडीज एस क्लास है। भारत में सबसे पहले अंबानी परिवार ने ही इस कार को खरीदा था। यह बुलेटप्रूफ है। उनके पास एस्टन मार्टिन कार भी है। इसके अलावा ईशा अंबानी के पास बेंटले बेंटाग्या और पॉर्श 944 टर्बो भी है, जो दुनिया की बेहतरीन कारों में शुमार है। 

88

सबसे महंगी शादियों में एक थी ईशा की शादी
ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल से 12 दिसंबर, 2018 को हुई। आनंद पीरामल से इनका लंबे समय से अफेयर चल रहा था। यह शादी भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे महंगी शादियों में एक थी। कहा जाता है कि इस शादी पर 10 करोड़ डॉलर (करीब 723 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। यह शादी मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हुई थी, जिसमें देश-विदेश से करीब 600 मेहमान शामिल हुए थे।    

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved