MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • आम इंसानों की तरह ही होती है अरबपतियों की प्रेम कहानियां, सबूत के लिए इन 8 को पढ़ लीजिए

आम इंसानों की तरह ही होती है अरबपतियों की प्रेम कहानियां, सबूत के लिए इन 8 को पढ़ लीजिए

मुंबई: आज वैलेंटाइन डे है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जिसे लोग प्यार का त्यौहार मानकर सेलिब्रेट करते हैं। भारत में भी कपल्स अपने पार्टनर को तोहफे, चॉकलेट आदि देकर प्यार का जश्न मनाते हैं। लेकिन क्या आप देश के नामी बिजनेसमैन की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं अगर नहीं तो आज वैलेंटाइन्स डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के मशहुर अरबपतियों की लव स्टोरी। 

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 14 2020, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Aakash ambani: बहुत कम लोगों को पता होगा कि बचपन से ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को जानते थे। दोनों मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में साथ पढ़ाई करते थे। बचपन में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी, धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली लेकिन इससे पहले दोनों अपने प्यार का इजहार कर पाते, दोनों को अलग होना पड़ा। बता दें कि आकाश 12 तक शिक्षा लेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी जाना पड़ा वहीं श्लोका पढ़ाई के लिए प्रिंस्‍टन यूनिवर्सिटी चलीं गईं। श्लोका अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस लौट आई और अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाने लगी वहीं आकाश भी अपने पिता का कारोबार संभालने लगे। भारत वापस लौटने के बाद दोनों की राहें एक बार फिर मिली, इस बार आकाश ने श्लोका अपने दिल की बात कहने में देरी नहीं की।
28
Sundar pichai: सुंदर पिचाई और पत्नी अंजली की मुलाकात IIT खड़गपुर में हुई। सुंदर पिचाई और अंजली एक ही क्लास में थे। दोनों पहले दोस्त थे। सुंदर उस वक्त कॉलेज में मौजूद सरोजिनी नायडू हॉल से अंजली होस्टल में कॉल किया करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में कॉल करना बेहद मुश्किल हुआ करता था, 'मैं अंजली के होस्टल के बाहर जाता और सामने टहल रही किसी भी लड़की से अंजली को बुलाने को कहता, तब वो जोर से बोलती कि - अंजली, सुंदर आया है।' बता दें, फाइनल ईयर में सुंदर पिचाई ने अंजली को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने जवाब हां में दिया।
38
Mukesh ambani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। हालांकि नीता अंबानी को मुकेश के लिए उनके पिता धीरुभाई अंबानी ने पसंद किया था। जिसके बाद मुकेश अंबानी और नीता की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। इसी बीच एक दिन नीता और मुकेश अंबानी कार से मुंबई के पेडर रोड से निकल रहे थे। शाम का वक्त था, नीता अपनी पढ़ाई और शादी को लेकर असमंजस में थीं कि अचानक मुकेश अंबानी ने कार रोकी और नीता से कहा कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?..."जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा।" माहौल ऐसा था कि नीता अंबानी के चेहरे पर हल्की मुस्कान, पीछे रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों का शोर और मुकेश का यह सवाल...तब नीता ने अपना जवाब हां में दिया और कहा "येस....आई विल...आई विल।''
48
Ratan tata: रतन टाटा ने वैलेंटाइन डे से पहले "ह्यूमंस ऑफ बॉम्‍बे" नाम के फेसबुक पेज पर उन्होंने अपनी "अधूरी प्रेम कहानी" पर खुलकर कहा है। उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा है कि ग्रेजुएशन के बाद लॉस एंजेलिस में काम करने के दौरान उनकी शादी लगभग हो ही गई थी। रतन टाटा ने अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताया, "लॉस एंजेलिस में मुझे एक लड़की से प्‍यार हो गया। मैं उस लड़की से शादी करना चाहता था। शादी लगभग होने ही वाली थी। लेकिन उन्‍होंने वापस भारत लौटने का फैसला किया। भारत इसलिए लौटना पड़ा क्‍योंकि दादी की तबीयत खराब थी।" रतन टाटा को ये लगा था कि उनकी प्रेमिका भी उनके साथ भारत आएगी। मगर 1962 की भारत-चीन लड़ाई की वजह से उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो लड़की भारत आए। यही वजह थी कि रतन टाटा का उस लड़की से रिश्ता टूट गया और वो शादी नहीं कर पाए।
58
Anil ambani: अनिल ने एक शादी में जब टीना को पहली बार देखा था तभी वह उन पर अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने बताया था कि उन्होंने एक शादी में टीना को पहली बार देखा और वह उनके प्यार में पागल हो गए थे। टीना मुनीम ने पार्टी में ब्लैक साड़ी पहनी हुई थी और वह वहां सबसे खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद दोनों की अमेरिका में एक बार नॉर्मल मुलाकात हुई। जहां टीना की फैमिली मॉडर्न खयालात वाली थी, वहीं अनिल का परिवार थोड़ा ट्रडीशनल माइंडसेट का था। लेकिन तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार दोनों की शादी हो गई।
68
Narayan and sudha murthy: सुधा और नारायण की लव स्टोरी पुणे स्थित टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी(TELCO)से शुरू हुई जहां दोनों काम करते थे। सुधा को किताबों का शौक था और वह अपने दोस्त प्रसन्ना से किताब मांग कर पढ़ा करती थीं। प्रसन्ना सुधा की कंपनी में ट्रेनिंग करते थे और वे नारायण मूर्ति के अच्छे दोस्त थे। नारायण को भी किताबों का शौक था। प्रसन्ना नारायण से किताबें मांग कर सुधा को दिया करते थे। एक बार मूर्ति ने सुधा और प्रसन्ना को अपने घर डिनर के लिए बुलाया। सुधा ने पहले इसके लिए इंकार कर दिया। लेकिन काफी मनाने पर आखिर सुधा मान गई और वह डिनर के लिए गईं। इसी पार्टी में सुधा और नारायण मूर्ति की पहली मुलाकात हुई। यहां से बात आगे बढ़ी और दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली।
78
Isha and Anand piramal: ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की लव स्टोरी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं हैं। आनंद पिरामल और मुकेश अंबानी के बीच अच्छे रिश्ते थे और शादी से पहले भी आनंद अक्सर इवेंट में अंबानी के घर जाया करते थे। जहां पर उनकी मुलाकात ईशा अंबानी से हुई। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगे। साल 2016 से आनंद और ईशा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। श्लोक और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट के बाद ईशा और आनंद दोनों महाबलेश्वर गए। यहां आनंद ने ईशा को शादी के लिए बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। आनंद के इस प्रपोजल पर ईशा ने तुरंत 'हां' कहा और थोड़े ही समय में दोनों की इंगेजमेंट की खबर सामने आई।
88
Anant ambani and Radhika merchant: इन दिनों जब भी अंबानी के यहां कोई भी पार्टी होती है तो सबकी निगाहें राधिका मर्चेंट पे टिकी होती हैं। अंबानी परिवार के बेहद करीब होने और उनकी सभी पार्टियों में शामिल होने की वजह से राधिका मर्चेंट इन दिनों काफी लाइम लाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पे भी उनकी तस्वीरें काफी ट्रेंडिंग होती हैं। उनके बारे में ये कहा जाता है की ये अंबानी फैमिली के घर की छोटी बहु बनने वाली हैं। आपको बता दें की साल 2018 में जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की साथ वाली तस्वीरें खूब वायरल हुई थी तो ये अफवाह उड़ी थी की इन दोनों की सगाई हो चुकी है , लेकिन रिलायंस के प्रवक्ता ने इन दावों को मात्र एक अफवाह बताया था।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved