- Home
- Business
- Money News
- जानें कितने लाख रुपए की चाय से शुरू होती है नीता अंबानी की सुबह और क्या है इसकी खासियत
जानें कितने लाख रुपए की चाय से शुरू होती है नीता अंबानी की सुबह और क्या है इसकी खासियत
बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 10 टॉप अमीरों में स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी रॉयल लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। नीता अंबानी अपने सोशल वेलफेयर के काम लिए भी पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान समाजसेवा के कामों के लिए उन्हें अमेरिका की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने दुनिया की 20 महिलाओं की लिस्ट में स्थान दिया था। यह सम्मान पाने वाली वे भारत की पहली महिला हैं। नीता अंबानी के पास बेशुमार दौलत है। जाहिर है, उनकी लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जीरियस होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीता अंबानी की स्पेशल चाय के बारे में।
| Published : Aug 27 2020, 03:05 PM IST / Updated: Aug 27 2020, 03:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नीता अंबानी की स्पेशल चाय
आम तौर पर हर आदमी अपनी सुबह की शुरुआत चाय से करता है। कुछ लोग बेड टी लेना पसंद करते हैं तो कुछ ब्रेफफास्ट के साथ चाय पीते हैं। नीता अंबानी भी सुबह की शुरुआत चाय से करती हैं। लेकिन उनकी चाय बेहद खास होती है। कोई भी व्यक्ति कितनी भी महंगी चाय पिएगा तो उसकी कीमत 50-100 रुपए से ज्यादा नहीं होगी। लेकिन नीता अंबानी जो चाय पीती हैं, उसकी कीमत जानकर कोई भी हैरान हो सकता है।
3 लाख रुपए की चाय पीती हैं नीता अंबानी
इस पर बहुत से लोग यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है। नीता अंबानी सुबह की शुरुआत 3 लाख रुपए की चाय से करती हैं। यह चाय बेहद ही खास है। दुनिया में कम ही लोग ऐसे हैं, जो इतनी महंगी चाय पीते होंगे। सिर्फ चाय ही नहीं, जिस क्रॉकरी में वे चाय पीती हैं, उसकी कीमत भी होश उड़ाने वाली है।
हेल्दी डाइट की हैं शौकीन
नीता अंबानी की उम्र अब 56 साल हो गई है। लेकिन इस उम्र में भी वे काफी ग्लैमरस और फिट नजर आती हैं। उन्हें देख कर किसी के लिए उनकी उम्र का अंदाज लगा पाना आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि वे काफी हेल्दी डाइट लेती हैं। ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में वह खास चीजें ही लेती हैं।
क्या है चाय की खासियत
नीता अंबानी चाय की बेहद शौकीन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे खाने-पीने के शौक के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने चाय का जिक्र किया था। नीता अंबानी जो चाय पीती हैं, उसकी लीफ बेहद महंगी आती ही है। इसके अलावा वह जिस कप में चाय पीती हैं, वह दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में से एक है।
नोरिटेक ब्रांड के कप में पीती हैं चाय
नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने और महंगे क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। यह क्रॉकरी सेट 50 पीस में आता है और इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके कप में सोने का बॉर्डर होता है। इससे समझा जा सकता है कि नीता अंबानी की चाय कितनी महंगी होती है।
बर्थडे विश वीडियो में किया था चाय का जिक्र
नीता अंबानी ने कुछ समय पहले अपनी बहू श्लोका मेहता को बर्थडे विश करने के लिए बनाए गए वीडियो में अलग ही तरह की चाय का जिक्र किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी बहू श्लोका को Gin & Tonic tea और Sundae tea काफी पसंद है।
क्या कहा नीता अंबानी ने
नीता अंबानी ने बताया कि पहले उन्हें ऐसी चाय के बारे में नहीं पता था, लेकिन जब से श्लोका उनके घर में आई हैं, उन्हें तरह-तरह की चाय पीने को मिल रही है। ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ बेहद महंगी चाय होती है। यह हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है।
विदेश से आती है नीता अंबानी के लिए चाय
Gin & Tonic tea ज्यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी का मिक्सचर होती है। वहीं, Sundae tea एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल फ्लेवर में आती है। इसे मेरीगोल्ड पेटल्स की टॉपिंग के साथ भी पिया जा सकता है। यह चाय भारत में नहीं मिलती है। इसे विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाया जाता है।