LIC की इस स्कीम में मिलेंगे 19 लाख रुपए, जानें क्या करना होगा
बिजनेस डेस्क। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। यह सबसे भरोसेमंद कंपनी है। एसआईसी की पॉलिसी में लगाया गया पैसा कभी डूब नहीं सकता। यह सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनी है। देश के ज्यादातर लोग एलआईसी की पॉलिसी में पैसा लगाते हैं। लोगों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से एलआईसी अपनी पॉलिसी तैयार करती है। आज के समय में भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचत और निवेश करना सबों के लिए जरूरी हो गया है। एलआईसी में छोटी रकम का भी निवेश कर बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एलआईसी की एक खास योजना के बारे में।
(फाइल फोटो)
| Published : Sep 13 2020, 09:58 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बच्चों के लिए है यह पॉलिसी
एलआईसी की यह पॉलिसी बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इस पॉलिसी का नाम 'न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान' (New Children's Money Back Plan) है।
(फाइल फोटो)
किस उम्र के बच्चों के लिए
यह इन्श्योरेंस पॉलिसी बच्चे के जन्म के बाद ली जा सकती है। अधिकतम 12 साल की उम्र के बच्चे के लिए यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है।
(फाइल फोटो)
कितना करना होगा निवेश
इसमें कम से कम 10 हजार रुपये का निवेश करना होता है। अधिकतम राशि निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी को ऑनलाइन भी लिया जा सकता है।
(फाइल फोटो)
मनी बैक का कैसे मिलता है फायदा
इस पॉलिसी को लेने पर 18 साल, 20 साल और 22 साल की उम्र में सम एश्योर्ड की 20 फीसदी रकम मिल जाती है। बाकी मेच्योरिटी पर मिलती है। मेच्योरिटी की उम्र 25 वर्ष है।
(फाइल फोटो)
कैसे तय होती है पॉलिसी की अवधि
इस पॉलिसी की अवधि मेच्योरिटी पीरियड में पॉलिसी लेने की उम्र घटा कर तय की जाती है। अगर किसी 8 साल के बच्चे के नाम से यह पॉलसी ली जाती है, तो इसकी अवधि 17 साल की होगी। यानी 25 में से 8 घटा दिया गया। इसी तरह जितनी उम्र में पॉलिसी ली जाएगी, वह 25 से घटा दी जाएगी।
(फाइल फोटो)
मेच्योरिटी पर मिलेगा क्या फायदा
मेच्योरिटी पर पॉलिसी लेने वाले को बीमा राशि का बचा हुआ 40 फीसदी हिस्सा बोनस के साथ मिलता है। हालांकि, इसके लिए यह शर्त है कि बीमा लेने वाले की पॉलिसी अवधि में मृत्यु नहीं हुई हो।
(फाइल फोटो)
क्या है डेथ बेनिफिट का नियम
पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर बीमा राशि के अलावा साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस दिए जाने का प्रावधान है। इस पॉलिसी में खास बात यह है कि डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम भुगतान का 105 फीसदी से कम नहीं हो सकता है।
(फाइल फोटो)
कैसे कर सकते हैं भुगतान
इस पॉलिसी में हर महीने, 3 महीने पर, 6 महीने पर या सालाना प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। अगर पॉलिसी कन्टिन्यू नहीं रह पाती तो 2 साल के भीतर सभी बकाया प्रीमियम का भुगतान कर इसे फिर से चालू करवाया जा सकता है। पॉलिसी लेने के 15 दिन के भीतर इस वापस भी लिया जा सकता है।
(फाइल फोटो)
कैसे जुटा सकते हैं 19 लाख का फंड
इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। अगर कोई रोज के हिसाब से 150 रुपए इस पॉलिसी में निवेश करता है, तो वह राशि एक महीने 4,500 रुपए होगी। इतनी राशि पर मनी बैक के अलावा मेच्योरिटी पर बीमा राशि का बची हुई 40 फीसदी रकम बोनस के साथ मिल कर करीब 19 लाख रुपए हो जाएगी।
(फाइल फोटो)