- Home
- Business
- Money News
- रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से है खास दोस्ती
रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से है खास दोस्ती
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की डायरेक्टर हैं। अभी हाल ही में दुनिया की बड़ी कंपनियों ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में निवेश किया है। रिलायंस रिटेल अब भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन कर उभर चुकी है। ईशा अंबानी अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद फैमिली के बिजनेस से जुड़ गई थीं। जियो (Jio) फोन की लॉन्चिंग उन्होंने ही की थी। ईशा अंबानी जब 16 वर्ष की थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स (Forbes) की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया था। आज ईशा अंबानी भारत ही नहीं, दुनिया के टॉप बिजनेस वुमन्स में शामिल हैं। उनकी बॉलीवुड की टॉप सेलिब्रिटीज से फ्रेंडशिप है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनकी बेस्ट फ्रेंड मानी जाती हैं। लेकिन ईशा अंबानी का ज्यादा समय बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही बात जाता है। कोई भी समझ सकता है कि ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल कितनी शानदार होगी। ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप (Piramal Group) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई है। देखें उनकी कुछ तस्वीरें।

ईशा अंबानी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। ईशा अंबानी को खेल-कूद का काफी शौक है। वे येल यूनिवर्सिटी की सॉकर टीम में शामिल थीं। ईशा अंबानी को पियानो बजाने का भी काफी शौक है।
ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई। आनंद पीरामल कारोबारी अजय पीरामल के बेटे हैं। मुकेश अंबानी और पीरामल फैमिली में काफी पहले से दोस्ती थी। ईशा अंबानी की शादी में देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां जुटी थीं। तमाम क्षेत्र की बड़ी हस्तियों के अलावा हॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज ने भी इस शादी में शिरकत की। यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में एक थी।
ईशा अंबानी के विदेशी दोस्तों की भी कोई कमी नहीं है। समय-समय पर उन्हें विदेशों में होने वाले बड़े इवेंट्स में इवाइट किया जाता है। यह तस्वीर ऐसे ही एक मौके की है।
यह तस्वीर 2019 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला (The Met Gala 2019) की है। यह इवेंट हर साल आयोजित होता है, जिसमें दुनिया के फैशन वर्ल्ड की दिग्गज हस्तियां शामिल होती हैं। इस इवेंट में ईशा अंबानी पर मीडिया के कैमरों की फ्लैशलाइट चमक रही है।
अपनी बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दूसरी फ्रेंड्स के साथ ईशा अंबानी बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ईशा अंबानी के छोटे भाई अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी दिखाई पड़ रही हैं।
ईशा अंबानी अपनी विदेशी फ्रेंड्स के साथ। खास मौकों पर उन्हें अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है।
ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत हैं। उन पर हर तरह की ड्रेस फबती है। वेस्टर्न ड्रेसेस के अलावा ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेसेस भी वे काफी पसंद करती हैं। उनकी एक-एक ड्रेस की कीमत लाखों में होती है। दुनिया के बेहतरीन डिजाइनर्स उनके लिए ड्रेस डिजाइन करते हैं। ये तस्वीरें उनकी शादी के मौके की है।
पिता मुकेश अंबानी और पति आनंद पीरामल के साथ ईशा अंबानी। आनंद पीरामल अपने ससुर मुकेश अंबानी से अपनी शादी के पहले ही बिजनेस आइडियाज पर चर्चा करने और गाइडेंस लेने के लिए मिला करते थे।
शादी के बाद पति आनंद पीरामल के साथ ईशा अंबानी। यह इस कपल की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है।
मां नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी की यह तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है। दोनों ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने हीरे का बेशकीमती नेकलेस पहन रखा है। यह तस्वीर ईशाअंबानी की शादी के बाद की है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News