- Home
- Business
- Money News
- आनंद महिंद्रा को क्यों करते हैं लोग पसंद, गांव के हर घर में मिल जाती है महिंद्रा की गाड़ी, देखें 'शख्सियत'
आनंद महिंद्रा को क्यों करते हैं लोग पसंद, गांव के हर घर में मिल जाती है महिंद्रा की गाड़ी, देखें 'शख्सियत'
बिजनेस डेस्क । उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, वे बहुत संवदनशील भी हैं। आनंद महिंद्रा “महिंद्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड” कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। स्वदेसी कंपनियों की बात की जाए तो भारत की 10 बड़ी कंपनी में महिंद्रा ग्रुप का नाम शुमार है। महिंद्रा मजबूत व्हीकल बनाने के लिए जानी जाती है। “महिंद्रा एंड महिन्द्रा कंपनी की शुरूआत कैसे हुई, किसने रखी इसकी नींव..

उच्च शिक्षित हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा जी का जन्म 1 मई 1955 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा और मां का नाम इंदिरा महिंद्रा था। अमर उजाला के मुताबिक, आनंद महिंद्रा ने इंडिया के बाहर अमेरिका में ‘डिपार्टमेंट ऑफ विज्युल एंड एनवायरॉनमेंटल स्टडीज की पढ़ाई की। फिर इन्होंने 1981 में MBA की एजुकेशन हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), बोस्टन, मैसाचुसेट्स से पूरी की।
आनंद महिंद्रा की पत्नी भी पत्रकारिता के क्षेत्र से आती हैं। अनुराधा मुंबई के सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएट हैं, वे वर्व और द इंडियन क्वार्टरली की प्रकाशक हैं। इनकी बेटियां आलिका और दिव्या फिल्म और डिजाइन के क्षेत्र में अपना नाम कमा रहीं हैं।
विश्व आर्थिक सम्मेलन में करते हैं शिरकत
आनंद महिंद्रा देश के सबसे सौम्य कारोबारी हैं जो यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल में बोर्ड सदस्य, सिंगापुर के इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड की अंतरराष्ट्रीय परामर्श परिषद के सदस्य और भारत में हारवर्ड बिजनेस स्कूल एसोसिएशन के सह-संस्थापक के नाते काफी असर और रसूख रखते हैं। आनंद महिंद्रा दावोस में हर साल होने वाले विश्व आर्थिक सम्मेलन में भी शिरकत करते हैं। महिंद्रा की गाड़ियां ना केवल भारत में बल्कि कई सारे देशों में इसकी बड़ी डिमांड है।
रक्षा, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में भी आजमा रहे हाथ
भारत में हारवर्ड बिजनेस स्कूल एसोसिएशन के सह-संस्थापक होने के नाते वे काफी असर और रसूख रखते हैं। महिंद्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड का कारोबार वाहन से लेकर रक्षा, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और मनोरंजन उद्योग तक फैल चुका है। 2015 में ही उन्होंने इटली की डिजाइन फर्म पिनइनफेरिना का अधिग्रहण किया, जापान की मित्सुबिशी में निवेश किया और प्यूजो मोटासाइकिल्स को खरीद लिया।
देश के 10 बड़े उद्योगपतियों में शुमार
महिन्द्रा समूह की 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सम्पत्ति आधार के साथ भारत के श्रेष्ठ दस औद्योगिक घरानों में से एक है, पंजाब के लुधियाना शहर में आनंद महिंद्रा के दादा जे.सी. महिन्द्रा और उनके भाइयों ने इस कंपनी की नींव रखी थी। अब ये कंपनी दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। इन तमाम वर्षों में, महिन्द्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। लगातार नये स्तर बनाते हुए, आज यह देश की एक प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
फैंस के बीच लोकप्रिय है आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे कई सारे दिलचस्प वीडियो शेयर करते हैं। ट्विटर पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं, अनेक फैंस को आनंद महिंद्रा निराश नहीं करते वो उन्हें रिप्लाई भी करते हैं। उन्होंने एक विदेशी की फोटो शेयर की थी, जो मोटर साइकिल पर महिंद्रा की एसेसरीज लगाए हुए था । ये पिक बहुत वायरल हुआ था।
महिंद्रा की गाड़ियों का शहरों के अलावा ग्रामीण भारत में जबरदस्त क्रेज है। ट्रेक्टर हो या बाइक या फिर कार या अन्य कोई व्हीकल, जब किसान गाड़ी खरीदने जाता है तो वह सबसे पहले महिंद्रा की गाड़ी के बारे में ही पूछताछ करता है। इस इमेज को आनंद महिंद्रा ने ना केवल कायम रख है बल्कि उनके नेतृत्व में कंपनी लगातार उन्नति की राह पर है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News