- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: नीता अंबानी ने सोशल वर्क से दुनिया में बनाई खास पहचान, अभी भी स्कूली बच्चों के साथ बिताती हैं वक्त
PHOTOS: नीता अंबानी ने सोशल वर्क से दुनिया में बनाई खास पहचान, अभी भी स्कूली बच्चों के साथ बिताती हैं वक्त
बिजनेस डेस्क। नीता अंबानी (Nita Ambani) की जब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के फाउंडर और देश के सबसे बड़े कारोबारी धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के बड़े बेटे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से शादी हुई थी, तब वे एक स्कूल टीचर थीं। नीता अंबानी एक सामान्य परिवार से आई थीं। अरबपति फैमिली में शादी होने के बावजूद उन्होंने स्कूल में पढ़ाने का काम नहीं छोड़ा। कुछ वर्षों तक वे स्कूल में पढ़ाती रहीं, लेकिन बाद में पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ जाने के बाद उन्होंने टीचिंग का काम छोड़ दिया। फिर भी वे सोशल वर्क से जुड़ी रहीं। आज नीता अंबानी की पहचान पूरी दुनिया में उनके सामाजिक कामों के लिए है। रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन के तौर पर नीता अंबानी कई तरह के सामाजिक कामों से जुड़ी हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान उन्होंने गरीबों की सेवा के जो काम किए और देश में पहले कोविड हॉस्पिटल का निर्माण करवाया, उसके लिए उन्हें पूरी दुनिया में सराहना मिली। नीता अंबानी को आज भी छोटे बच्चों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। वे समय-समय पर बच्चों के बीच जाकर उन्हें किताबें और दूसरी चीजें देती हैं। इसमें मुकेश अंबानी भी उनका पूरा सहयोग करते हैं। 1 नवंबर को नीता अंबानी ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया, लेकिन इस उम्र में भी वे पूरी तरह फिट हैं। नीता अंबानी हमेशा उत्साह से भरी रहती हैं। कठिन परिस्थितियों में भी हमेशा उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें।

नीता अंबानी बेहद स्वाभिमानी महिला है। मुकेश अंबानी से शादी के लिए वे आसानी से तैयार नहीं हुई थीं। उन्होंने मुकेश अंबानी से साफ कहा था कि उनकी बैकग्राउंड क्या है। शादी के बाद भी वे हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ी रहीं।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की एक रेयर फोटो। नीता अंबानी बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती पर ही मुकेश अंबानी मर-मिटे थे। उम्र बढ़ने के बाद भी नीता अंबानी की खूबसूरती में जरा भी कमी नहीं आई।
नीता अंबानी की बड़ी बेटी ईशा अंबानी की बचपन की तस्वीर। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वां भाई-बहन हैं।
नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ। यह ईशा अंबानी की शादी के मौके की तस्वीर है।
नीता अंबानी अपनी बहन ममता दलाल के साथ। ममता दलाल भी शिक्षिका हैं। पहले कुछ समय तक वे मॉडलिंग और ग्लैमर वर्ल्ड से भी जुड़ी थीं।
इस तस्वीर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने सभी बच्चों और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ दिख रहे हैं। अंबानी फैमिली की यह बेहद ही खूबसूरत तस्वीर है।
नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) टीम की ओनर हैं। यह तस्वीर आईपीएल के एक इवेंट की है।
नीता अंबानी छोटे स्कूली बच्चों के साथ। ये बच्चे नर्सरी कक्षा के हैं। बच्चों के बीच होने पर नीता अंबानी की खुशी देखते ही बनती है।
समय के साथ नीता अंबानी की खूबसूरती बढ़ती ही गई है। उनकी स्टाइल खास ही है। इस तस्वीर में नीता अंबानी आईपीएल के एक इवेंट में पार्टिसिपेंट्स को संबोधित करती नजर आ रही हैं।
नीता अंबानी समय-समय पर रिलायंस फाउंडेशन के जरिए गरीब परिवारों के स्कूली बच्चों की मदद करती हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में नीता अंबानी स्कूली बच्चों के साथ दिख रही हैं। ऐसे मौकों पर वे बच्चों को कुछ पढ़ाती भी हैं।
रिलायंस फाउंडेशन के एक प्रोग्राम में नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी के साथ मिल कर बच्चों को खाना परोस रही हैं। ऐसे मौकों पर उनकी खुशी देखते ही बनती है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News