- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की नेटवर्थ है 180 लाख डॉलर, तड़क-भड़क से दूर जीती हैं सिंपल लाइफस्टाइल
PHOTOS: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की नेटवर्थ है 180 लाख डॉलर, तड़क-भड़क से दूर जीती हैं सिंपल लाइफस्टाइल
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश (Mukesh Ambani) अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की वाइफ श्लोका मेहता (Shloka Mehta) 2014 में रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन (Rosy Blue Foundation) की डायरेक्टर बनाई गई थीं। यह श्लोका मेहता के पिता रशेल मेहता (Russel Mehta) के रोजी ब्ल्यू ग्रुप (Rosy Blue Group) का एक हिस्सा है। रशेल मेहता देश के बड़े हीरा व्यापारी हैं। इसके साथ ही श्लोका मेहता कनेक्टफॉर (ConnectFor) संस्था की को-फाउंडर भी हैं। ये संस्था नॉन गवर्नमेंट आर्गनाइजेशन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्लोका मेहता की नेट वर्थ 180 लाख अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है। इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल बेहद सिंपल है। वे तड़क-भड़क वाली पार्टियों से दूर ही रहती हैं और अपना ज्यादा समय बिजनेस से जुड़े कामों और सोशल वर्क में लगाती हैं। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें।

पिछले कुछ सालों में श्लोका मेहता की इनकम में करीब 24 फीसदी का इजाफा हुआ है। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते हैं। दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। वहीं, अंबानी परिवार और मेहता परिवार भी एक-दूसरे से पहले से संपर्क में रहे हैं।
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर। श्लोका मेहता का सौंदर्य बेमिसाल है।
आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की यह तस्वीर उनकी शादी के बाद की है। उनकी शादी में देश और विदेशों की कई मशहूर हस्तियों ने भागीदारी की थी।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की यह जोड़ी बेहद शानदार है। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप के जियो प्लेटफॉर्म्स का काम देखते हैं। उनके नेतृत्व में जियो प्लेटफॉर्म्स देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की यह तस्वीर भी उनकी शादी के मौके की है। यह शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता। प्रियंका चोपड़ा अंबानी फैमिली के काफी करीब हैं। वे ईशा अंबानी की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती हैं।
यह बेहद खूबसूरत तस्वीर है। इसमें नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी डांस करती नजर आ रही हैं।
श्लोका मेहता को उनकी शादी के मौके पर नीता अंबानी ने बहुत ही महंगी साड़ी और जूलरी उपहार में दी थी। कांजीवरम सिल्क की साड़ी की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी, वहीं डायमंड नेकलेस की कीमत करोड़ों में थी।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की यह एक रेयर पिक है। यह फोटो किसी पार्टी की है। इसमें दोनों ही खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में श्लोका मेहता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ गणपति-पूजन के लिए जाती दिखाई पड़ रही हैं।
बिना किसी मेकअप में श्लोका मेहता की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आई है। श्लोका मेहता की यह तस्वीर बेहद खास है। इससे पता चलता कि उन्हें सादगी से रहना पसंद है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News