PHOTOS: क्लासिक ब्यूटी हैं नीता अंबानी, देखें उनका खास रॉयल अंदाज
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) वैसे तो कई वजहों से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी क्लासिक और एजलेस ब्यूटी की होती है। जब मुकेश अंबानी से उनकी शादी हुई थी, तब वे एक स्कूल टीचर थीं, लेकिन खूबसूरती के मामले में उनका कोई जोड़ नहीं था। आज 56 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने उम्र को पीछे छोड़ दिया है। इसी से उन्हें एजलेस ब्यूटी भी कहा जाता है। यह अलग बात है कि अंबानी फैमिली की बहू बनने के बाद उनकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया, लेकिन वे हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं। रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के जरिए वे समाज सेवा के कामों में लगातार लगी रहती हैं, वहीं फैमिली में भी सबों का ख्याल रखती हैं। नीता अंबानी भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं और अभी भी इसका अभ्यास करती हैं। इससे भी उन्हें खुद को फिट बनाए रखने में मदद मिलती है। नीता अंबानी को समाज सेवा और कलाओं को संरक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं नीता अंबानी की कुछ खास फोटोज, जिनमें उनके रॉयल अंदाज की झलक मिलती है।
| Published : Oct 29 2020, 12:46 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
![](https://static-cf.akamaized.net/images/01enskceafa0dxd4e1wp0jqmfm/0-jpg.jpg?impolicy=All_policy&im=Resize=(690))
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल रॉयल है। उनकी एक-एक ड्रेस की कीमत कई-कई लाख में होती है। वे दुनिया के बेहतरीन ब्रांड्स की ड्रेसेस का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, उकी जूलरी की कीमत भी करोड़ों में होती है।
मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' भारत का सबसे आलीशान और महंगा घर है। 'एंटीलिया' के एक कक्ष में ली गई नीता अंबानी की यह तस्वीर वाकई क्लासिक कही जाएगी।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के वक्त की एक दुर्लभ तस्वीर। इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में नीता अंबानी की खूबसूरती देखते ही बनती है।
एक इवेंट में नीता अंबानी। अक्सर उन्हें बिजनेस, आर्ट और कल्चर से जुड़े इवेंट्स में इनवाइट किया जाता है।
अपने घर एंटीलिया में बेहद कलात्मक पृष्ठभूमि में ली गई नीता अंबानी की यह तस्वीर बेहद सुंदर है। यह तस्वीर किसी खूबसूरत पेन्टिंग की तरह दिखती है।
नीता अंबानी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं। अंबानी फैमिली में अक्सर ही पूजा-पाठ के आयोजन होते रहते हैं। इस तस्वीर में नीता अंबानी अपनी सास कोकिलाबेन अंबानी के साथ पूजा में भाग लेती दिख रही हैं।
नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की ओनर हैं। आईपीएल से जुड़े एक इवेंट में वे एक फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। नीता अंबानी ने जो हैंडबैग ले रखा है, उसकी कीमत लाखों में है।
एक फंक्शन के दौरान पति मुकेश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ नीता अंबानी की एक खास तस्वीर। इसमें उनका अंदाज बहुत ही प्यारा लग रहा है।
नीता अंबानी की एक मनमोहक तस्वीर। इसमें वे बेहद सिंपल नजर आ रही हैं, लेकिन सादगी में भी उनका सौंदर्य खिल उठा है।
इस तस्वीर में भी नीता अंबानी की एजलेस और क्लासिक ब्यूटी दिखाई पड़ रही है। ब्लैक ड्रेस में वे बेहद ही सुंदर और अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।