MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Tata Group को 27 जनवरी को सौंप दी जायेगी Air India, बेचने के बाद भी AIAHL को चुकाने होंगे 46,262 करोड़ रुपए

Tata Group को 27 जनवरी को सौंप दी जायेगी Air India, बेचने के बाद भी AIAHL को चुकाने होंगे 46,262 करोड़ रुपए

ऑटो एंड बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार इसी महीने 27 जनवरी को एयर इंडिया (Air India) को टाटा समूह (Tata Group) को सौंप देगी । न्यूज एजेंसी ANI ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। सरकार जल्द से जल्द विनिवेश प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है। एयर इंडिया के वित्तीय निदेशक विनोद हेजमादी (Vinod Hejmadi) ने कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिए जानकारी दी है कि एयर इंडिया का disinvestment अब 27 जनवरी 2022 को तय किया गया है। अब वो तारीख आ गई है जब आधिकारिक रुप से एयर इंडिया, टाटा के हाथ में सौंप दी जाएगी। देखें एयर इंडिया कैसे हुई घर वापसी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 26 2022, 09:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कर्मचारियों को किए गए कंपनी के मेल में यह जानकारी भी दी गई थी कि 20 जनवरी की closing balance sheet 24 जनवरी को प्रदान की जानी है ताकि टाटा द्वारा इसकी समीक्षा की जा सके और कोई बदलाव हो तो वह बुधवार को प्रभावी रूप से किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

18,000 करोड़ रुपये में AIR INDIA को खरीदा
टाटा ने एयर इंडिया का स्वामित्तव वापस पा लिया है। कर्ज से जूझ रही एयर इंडिया को पुराने मालिक का साथ मिल गया है। बीते साल 2021 में सरकार ने एअर इंडिया के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले टाटा ग्रुप को इस कंपनी की कमान सौंपने का ऐलान किया था।  इसके लिए टाटा समूह ने 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। एयर इंडिया को फिर से हासिल करने के बाद रतन टाटा (Ratan Tata) ने ट्वीट कर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने ट्वीट किया है... फिर से स्वागत, एयर इंडिया।

36

दीपम ने दी थी सबसे पहले जानकारी
साल 2021 के अक्टूबर महीने की 8 तारीख को डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट यानी दीपम (Department of Investment and Public Asset Management- DIPAM) की ओर से एयर इंडिया कंपनी के इस नए बदलाव की जानकारी दी थी। दीपम के सेक्रेटरी तुहीन कांत ने बताया कि टाटा समूह ने 18000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। टाटा द्वारा ही एयर इंडिया का 15300 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया जाएगा। 

46

एयर इंडिया पर था 61560 करोड़ का कर्ज
एअर इंडिया पर 31 अगस्त तक 61,560 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसमें 15300 करोड़ रुपये टाटा संस चुकाएगी जबकि बाकी के 46,262 करोड़ रुपए AIAHL (Air India asset holding company) भरेगी। एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप की ओर से 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी। जबकि अजय सिंह की स्पाइसजेट ग्रुप ने 15100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। दोनों बोलियां 12906 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य से कहीं ऊपर थीं।

56

Tata ने ही शुरू की थी Air India
Air India के संचालन के लिए कई कंपनियों ने बिड लगाई थी।  इसमें Tata Group की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी। टाटा का Air India से पुराना नाता है। दरअसल Air India की शुरुआत 1932 में टाटा ग्रुप ने ही की थी।टाटा समूह के जे. आर. डी. टाटा (JRD Tata) ने खुद पायलट थे।  जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइन्स नाम की जो विमानन कंपनी शुरू की थी, उसमें पायलट के तौर पर काम करते थे। उनके अलावा दो पायलट और भी थे। जेआरडी टाटा घंटों विमान उड़ाया करते थे।  इस वजह  से Tata Group  एयर इंडिया को खरीदने की जी तोड़ कोशिश में जुटा था, Air India को हासिल करके  टाटा के नाम एक और  उपलब्धि जुड़ गई है।. 

66

बेल आउट पैकेज देकर बचाने की कोशिश
यूपीए सरकार ने Air India को बेल आउट पैकेज देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन इसे बचाया नहीं जा सका। बाद में वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने फिर से इसके प्राइवेटाइजेशन की रूपरेखा बनाई। मार्च 2018 में सरकार ने इसके लिए कंपनियों से रुचि पत्र (EOI) मंगवाए थे। साल 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष में इसके विनिवेश का लक्ष्य रखा था। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image2
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image3
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image4
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image5
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved