MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ये हैं वे बिजनेसमैन जिन्होंने बॉलीवुड हीरोइनों से की शादी, किसी के पति विदेशी तो कोई है उम्रदराज

ये हैं वे बिजनेसमैन जिन्होंने बॉलीवुड हीरोइनों से की शादी, किसी के पति विदेशी तो कोई है उम्रदराज

बिजनेस डेस्क। बिजनेस और ग्लैमर का का आपस में बेहद करीब का रिश्ता रहा है। अक्सर बड़े बिजनेस टायकून खुद ही एक सेलिब्रिटीज का दर्जा हासिल कर लेते हैं। वे बेहद शानदार और लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। अक्सर वे बड़ी-बड़ी पार्टियां देते हैं, जिनमें ग्लैमर वर्ल्ड की खूबसूरत लड़कियों का आना-जाना होता रहता है। बड़े-बड़े बिजनेसमैन और इंडस्ट्रियलिस्ट्स की पार्टियों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी बुलाया जाता है। इनमें नामचीन एक्ट्रेसेस भी शामिल होती हैं। ऐस ही पार्टियों में कई बार उनके बीच लव, रोमांस और अफेयर्स शुरू हो जाते हैं और कई बार यह रिश्ता शादी तक भी पहुंच जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 6 ऐसे बिजनेसमैन के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शादी की। 

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 09 2020, 02:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

फरहान आजमी-आयशा टाकिया
फरहान आजमी समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। उनका रेस्तरां का कारोबार है, जो कई जगहों पर फैला है। फरहान आजमी काफी शौकीन मिजाज रहे हैं और ग्लैमर वर्ल्ड की हस्तियों से भी उनके करीबी संबध रहे हैं। वहीं, आयशा टाकिया ने भी एक समय फिल्मों में काफी धूम मचाई थी। 10 जनवरी, 1986 को जन्मीं आयशा टाकिया ने 2004 में आई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया था। यह फिल्म काफी हिट रही थी। उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इस फिल्म के लिए आयशा टाकिया को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। उनकी सफल फिल्मों में 'सोचा ना था','डोर' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों का नाम लिया जाता है। 'डोर' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का स्कीन अवॉर्ड मिला था। किसी पार्टी में इनकी मुलाकात फरहान आजमी से हुई। इसके बाद इनके बीच अफेयर शुरू हो गया। 2009 में आयाशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी कर ली। दोनों की एक 6 साल की बेटी हैं।
 

26

अनिल अंबानी-टीना मुनीम
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी और टीना मुनीम की प्रेम कहानी और शादी देस-विदेश में फेमस रही है। आज अनिल अंबानी के सितारे गर्दिश में है, लेकिन एक समय ऐसा था कि वे फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स के रूप में शुमार थे। टीना अंबानी अपने समय की बेहद सफल एक्ट्रेस रहीं, जिन्होंने देव आनंद के साथ 1978 में देश-परदेस के साथ करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कई सफल फिल्में दीं। टीना मुनाम के अफेयर संजय दत्त और अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी रहे। बाद में अनिल अंबानी के साथ उनका लंबा रोमांस चला और कई परेशानियों के बावजूद दोनों ने 1991 में शादी कर ली।

36

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपनी फिल्मों से धूम मचा दिया था। इनकी पहली फिल्म 1993 में आई 'बाजीगर' थी, जिसमें शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अनिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल था। इन्होंने 'जानवर', 'धड़कन' जैसी कई सुपहहिट फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार और कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया। अक्षय कुमार के साथ उनका लंबा रोमांस चला। पर आगे चल कर दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शिल्पा लंदन चली गईं। वहां उन्होंने मशहूर टीवी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया। लंदन में उनकी मुलाकात भारतीय मूल के व्यवसायी राज कुंद्रा से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। 22 नवंबर, 2009 को दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी को देश की सबसे महंगी शादियों मे एक माना जाता है। आज दोनों के दो बच्चे हैं। 
 

46

राहुल शर्मा और असिन
राहुल शर्मा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वे भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के सीईओ हैं। असिन साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रही हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। असिन भारत नाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना भी हैं। असिन का पूरा नाम असिन थोट्टूमकल है। वे केरल की रहने वाली हैं। उन्होंने 2005 में 'गजिनी' फिल्म से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, जो इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म में आमिर खान ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। असिन ने 'लंदन ड्रीम्स' में सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम किया। अक्षय कुमार के साथ वे 'हाउसफुल' में नजर आईं। उन्होंने 'बोल बच्चन' और  2015 में आई फिल्म 'ऑल इज वेल' में भी काम किया है, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर थे। 2016 में उन्होंने राहुल शर्मा के साथ शादी कर ली।    
 

56

जय मेहता और जूही चावला
जय मेहता एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। वे मेहता ग्रुप के मालिक हैं। इस ग्रुप का बिजनेस अफ्रीका, कनाडा, भारत और अमेरिका के साथ दूसरे देशों में भी फैला है। जूही चावला काफी सक्ससेसफुल बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। जूही चावला ने शाहरुख खान के साथ डर जैसी फिल्म में काम किया। जूही चावला अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा और सनी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इनकी 'डर', 'कयामत से कयामत तक' और 'इश्क' जैसी फिल्में सुपरहिट रहीं। जूही चावला को 1984 में मिस इंडिया का ताज मिला था। उन्हे दो फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। 1995 में उन्होंने जय मेहता से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं।

66

पीटर हाग और सेलिना जेटली
पीटर हाग ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन हैं। उनका होटलों का कारोबार है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली से उनकी शादी 2011 में हुई। सेलिना 2001 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइल राउंड में पहुंच चुकी थीं। वे फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रही हैं और एमटीवी के मोस्ट वॉन्टेड अवॉर्ड को जीत चुकी हैं। सेलिना ने 2003 में फिरोज खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जानशीन' से डेब्यू किया था। उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म 'लव हैज नो लैंग्वेज' में भी अभिनय किया है। उन्हें हॉलीवुड में भी काम करने का ऑफर मिला।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved