- Home
- Business
- Money News
- ईशा अंबानी ने अपनी शादी के कुछ ही महीने के बाद पति के बारे में किया था ये खुलासा, जानें क्या कहा
ईशा अंबानी ने अपनी शादी के कुछ ही महीने के बाद पति के बारे में किया था ये खुलासा, जानें क्या कहा
बिजनेस डेस्क। देश के टॉप और सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर, 2018 को हुई थी। यह देश ही नहीं, दुनिया की महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी में करीब 720 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। दुनिया भर से नामी-गिरामी हस्तियां इस शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। ईशा और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आई थीं। इसमें बियोंस ने परफॉर्म किया था। बहरहाल शादी के कुछ समय के बाद ईशा अंबानी ने अपने पति के बारे में कुछ राज़ खोले। जानें क्या बताया ईशा ने अपने पति के बारे में।

ईशा अंबानी ने शादी के कुछ महीने के बाद ही एक मशहूर मैगजीन को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उनकी लाइफ कैसी गुजर रही है। उन्होंने अपने पति आनंद पीरामल के बारे में भी कई बातें बताई थीं।
ईशा अंबानी ने कहा कि उन दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग है। ईशा अंबानी का कहना था कि आनंद को अपना ज्यादा समय काम में ही बिताना पसंद है। उन्हें पार्टी और इवेंट्स अटेंड करने में खास रुचि नहीं है। ईशा अंबानी ने कहा कि मुझे काम के साथ ही पार्टियों में शामिल होना अच्छा लगता है।
ईशा अंबानी ने कहा कि स्वभाव में अंतर होने के बावजूद कुछ बातों में दोनों में काफी समानताएं हैं। हम दोनों को खाने-पीने का काफी शौक है और समय मिलने पर हम कुछ स्पेशल खाने के लिए बाहर जाते हैं।
ईशा अंबानी ने कहा कि अपनी शादी में मैंने काफी एन्जॉय किया। मैंने अपनी दोस्तों के साथ डांस भी किया। ईशा ने बताया कि उनके पति आनंद को डांस करना पसंद नहीं है, लेकिन मेरी खुशी के लिए उन्होंने मेरे साथ डांस किया।
ईशा अंबानी ने कहा कि हम दोनों को अपने परिवार से काफी लगाव है और हम परिवार के साथ काफी समय बिताते हैं। ईशा अंबानी का कहना था कि आनंद का व्यवहार उनके साथ एक दोस्त जैसा है।
ईशा अंबानी के साथ जब आनंद पीरामल ने डांस करना शुरू किया तो वे पूरी मस्ती में आ गए। आनंद ने ईशा अंबानी को गोद में उठा लिया।
ईशा अंबानी का कहना है कि आनंद से उनकी शादी होने पर मां नीता अंबानी काफी खुश हुईं। ईशा अंबानी ने कहा कि आनंद काफी मेहनती हैं और बिजनेस के कामों में पूरा ध्यान देते हैं। उनमें किसी तरह की कोई बुरी आदत नहीं है।
ईशा अंबानी ने यह भी बताया था कि जब उनकी शादी हुई, तो उस मौके पर पापा ने एक स्पीच दी थी और आनंद पीरामल को पसंद करने के 10 कारण बताए थे। ईशा अंबानी ने कहा कि कई मामलों में आनंद मेरे पापा जैसे ही हैं।
ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रटीज के अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटी बियोंस ने भी परफॉर्म किया था। ईशा अंबानी कहती हैं कि उनके पति आनंद पीरामल तड़क-भड़क वाली लाइफस्टाइल से दूर ही रहते हैं। वे अपना ज्यादा समय बिजनेस से जुड़ी एक्टिविटीज में ही लगाते हैं।
ईशा अंबानी कहती हैं कि उन्हें अपने पति आनंद की स्पिरिचुअलिटी और सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा लगता है। शादी के बाद भी उनकी रूटीन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईशा अंबानी ने कहा कि हम लोग एन्जॉय करने के लिए वक्त तो निकालते हैं, लेकिन ज्यादा समय अपने बिजनेस से जुड़े कामों में ही देते हैं।
ईशा अंबानी ने कहा कि मेरे मायके और ससुराल में वर्क कल्चर एक जैसा ही है। सभी लोगों को अपने काम के महत्व के बारे में पता है। ईशा अंबानी का कहना है कि उन्होंने अपने पापा को बहुत कड़ी मेहनत करते हुए देखा है और रिलायंस की सफलता इसी का नतीजा है। ईशा अंबानी ने कहा कि उनका और उनके पति आनंद का भी कड़ी मेहनत करने में पूरा भरोसा है और वे इसमें पीछे नहीं रहते।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News