MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • कब दुल्हन बन कर आती हैं राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के घर, लोग कर रहे शहनाई बजने का इंतजार

कब दुल्हन बन कर आती हैं राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के घर, लोग कर रहे शहनाई बजने का इंतजार

बिजनेस डेस्क। नीता और मुकेश अंबानी (Nita and Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के दौरान ही यह खुलासा हो गया था कि राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आकाश अंबानी के छोटे भाई अनंत अंबानी (Anant Ambani)  की गर्लफ्रेंड हैं। अनंत अंबानी ने उन्हें खास तौर पर बड़े भाई की शादी में बुलाया था। राधिका मर्चेंट ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के हर इवेंट में भाग लिया था। उन्होंने संगीत सेरेमनी में घूमर डांस भी किया था, जो काफी चर्चा में रहा। उसी समय मीडिया में यह बात चली थी कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट हो चुकी है, लेकिन जियो के एक स्पोक्सपर्सन ने इसका खंडन किया था। बहरहाल, यह बात सबों को पता चल गई कि राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू हैं। राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट एक जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। उनकी एनकोर हेल्थकेयर (Encore Healthcare) कंपनी के अलावा और भी कई कंपनियां हैं। राधिका मर्चेंट की मां शीला मर्चेंट और बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट भी फैमिली बिजनेस से जुड़ी हैं। राधिका मर्चेंट भी अपने पिता की कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभाती हैं। मुकेश अंबानी और वीरेन मर्चेंट की फैमिली के बीच पहले से दोस्ताना संबंध रहे हैं। कई मौकों पर उनका मिलना-जुलना होता रहता है। यह तो पहले ही तय हो गया था कि अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से ही होगी, लेकिन अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि यह शादी कब होगी। लोगों को अंबानी फैमिली में शहनाई बजने का इंतजार है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, शादी जल्दी ही होगी। बहरहाल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जब भी शादी होती हो, यह पहले की तरह ही बेहद शानदार होगी। देखें, अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की कुछ खास तस्वीरें। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 24 2020, 01:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

राधिका मर्चेंट को हर खास मौके पर अंबानी फैमिली में देखा जाता है। ये अंबानी फैमिली में होने वाले हर फंक्शन में शामिल होती हैं। ईशा अंबानी से काफी पहले से उनकी दोस्ती रही है।

212

नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट किसी सेलेब से कम नहीं हैं। जहां एक ओर नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता अपने फैशन स्टेटमेंट और अपनी सोशल एक्टिविटीज के कारण लाइमलाइट में रहती हैं, वहीं राधिका मर्चेंट भी अपनी स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं।

312

राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी बहुत चाहती हैं। राधिका मर्चेंट जब भी अंबानी फैमिली में आती हैं, नीता अंबानी हर तरह से उनका ख्याल रखती हैं। कई बार दोनों साथ बाहर घूमने भी जाती हैं। राधिका मर्चेंट ने शादी के पहले ही अपनी सास नीता अंबानी के दिल में खास जगह बना ली है। 

412

राधिका मर्चेंट वैसे तो सादगी से ही रहना पसंद करती हैं, लेकिन किसी खास मौके पर उनकी स्टाइल देखने लायक होती है। उनका ड्रेसिंग सेंस बहुत ही बढ़िया है। वे जो भी पहनती हैं, वह सेलेब्स के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। 

512

राधिका मर्चेंट को कई मौकों पर अनंत अंबानी के साथ बाहर घूमते स्पॉट किया गया है। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई हैं। काम से फुर्सत मिलने पर दोनों मिलते हैं और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। 

612

राधिका मर्चेंट की ईशा अंबानी से गहरी दोस्ती रही है। अब जबसे उनके भाई अनंत अंबानी के साथ रिश्ता फाइनल हुआ है, दोस्ती और गहरी हो गई है। दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होती रहती है।

712

नीता अंबानी चाहती हैं कि अब राधिका मर्चेंट और अनंत की शादी जल्द हो जाए। अंबानी फैमिली का व्यावसायिक साम्राज्य इधर तेजी से बढ़ा है। अनंत अंबानी भी फैमिली से जुड़े बिजनेस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी पिछले कई सालों से रिलायंस में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मुकेश अंबानी भी चाहते हैं कि छोटे बेटे की शादी अब कर दी जाए। 

812

ईशा अंबानी के घर पर हो रही एक आइसक्रीम पार्टी में राधिका मर्चेंट शामिल हुईं। साथ में ईशा अंबानी की और भी सहेलियां नजर आ रही हैं।  

912

इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट मां शीला मर्चेंट और बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ दिख रही हैं। यह मौका अंजलि मर्चेंट की शादी का है।  

1012

यह तस्वीर भी राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की शादी के वक्त की है। इसमें वे अपनी मां शीला मर्चेंट और अंजलि के साथ नजर आ रही हैं। 

1112

यह तस्वीर भी राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट की शादी के मौके की है। इसमें राधिका अपनी बहन की तरह ही लहंगा पहने दिख रही हैं। दोनों बहनों ने बेशकीमती डिजाइनर लहंगा पहना है। यह शादी गोवा में हुई थी। 

 

1212

यह एक कॉन्सर्ट की तस्वीर है। इस म्यूजिक और डांस इवेंट में राधिका मर्चेंट खूब एन्जॉय करती दिख रही हैं।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved