MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • एंटीलिया की 27वीं मंजिल पर ही क्यों रहता है अंबानी परिवार, खुद नीता ने बताई ये वजह : 11 PHOTOS

एंटीलिया की 27वीं मंजिल पर ही क्यों रहता है अंबानी परिवार, खुद नीता ने बताई ये वजह : 11 PHOTOS

Ambani Family Live at 27th Floor of Antilia: भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में सगाई कर ली। अनंत की सगाई उनकी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ राजस्थान के श्रीनाथजी में हुई। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट के बेटी हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट 2023 में अंबानी खानदान की बहू बन सकती हैं। इसके बाद वो भी मुंबई में अंबानी परिवार के आलीशान घर 'एंटीलिया' का हिस्सा बन जाएंगी। बता दें कि एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है। 27 मंजिला के इस आलीशान घर में मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिला बेन, पत्नी नीता के अलावा दोनों बेटों आकाश-अनंत, बहू श्लोका और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ रहते हैं।

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 02 2023, 10:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

एंटीलिया की 27वीं मंजिल पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली :  
एंटीलिया 27 मंजिला आलीशान घर है, लेकिन अंबानी फैमिली इसके 27वें फ्लोर पर ही रहती है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है? मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने खुद एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह का खुलासा किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

ताकि मिलती रहे सूर्य की पर्याप्त रोशनी : 
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी चाहती थीं कि सभी कमरों में सूर्य की पर्याप्त रोशनी (Sunlight) आती रहे, इसलिए उन्होंने ऊपरी हिस्से में रहने का फैसला किया। बता दें कि इस फ्लोर पर जाने की इजाजत बेहद खास लोगों को ही है। 

311

24 घंटे रहता है 600 लोगों का स्टाफ :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीलिया में 600 लोगों का स्टॉफ 24 घंटे मौजूद रहता है। इसमें माली, बिजली मिस्त्री, सिक्योरिटी गार्ड, प्लंबर, ड्राइवर और कुक से लेकर सर्वेंट तक शामिल हैं। नीता अंबानी के मुताबिक, उनके घर का हर एक कर्मचारी उनके फैमिली मेंबर की तरह ही होता है। 

411

4 लाख वर्गफुट में फैला है एंटीलिया : 
'एंटीलिया' करीब 4 लाख स्क्वेयर फीट में बना हुआ है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है। एंटीलिया से खुले आसमान और अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। नीता अंबानी ने इंटरव्यू में बताया था कि सभी स्टाफ को उनकी काबिलियत के हिसाब से सैलरी दी जाती है। हालांकि, कई लोगों की सैलरी यहां 2 लाख रुपए महीना तक है। 

511

168 कारें हो सकती हैं पार्क : 
इसके अलावा एंटीलिया की 6वीं मंजिल पर एक गैराज है, जिसमें करीब 168 कारें एक साथ पार्क की जा सकती हैं। इन कारों की सर्विस के लिए 7वें माले पर सर्विस स्टेशन भी बनाया गया है। मुकेश अंबानी के घर में 9 एलिवेटर मौजूद हैं, जिनसे किसी भी फ्लोर पर जाया जा सकता है। 

611

40 फ्लोर जितनी है एंटीलिया की ऊंचाई : 
एंटीलिया भले ही 27 मंजिल है, लेकिन इसकी ऊंचाई करीब 40 फ्लोर जितनी है। कई फ्लोर की सीलिंग करीब दोगुनी ऊंचाई की है, इसलिए एंटीलिया 27 मंजिला इमारत से कहीं ज्यादा ऊंचा दिखता है। बता दें कि अंबानी फैमिली में होने वाले सभी फंक्शन इसी घर में आयोजित किए जाते हैं। 

711

एंटीलिया में बना है भव्य मंदिर : 
अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया के अंदर एक भव्य मंदिर भी है। यह मंदिर एंटीलिया (Antilia) के पूरे एक फ्लोर पर बना है और इसे बड़ा स्पेस दिया गया है।  एंटीलिया में जो मंदिर है उसमें मूर्तियो से लेकर दरवाजे और सभी चीजें सिर्फ सोने और चांदी की हैं। इसके साथ भी भगवान की मूर्तियां भी हीरों के गहनों से लदी हैं।

811

IPL की ट्रॉफी सबसे पहले मंदिर में रखती हैं नीता : 
नीता अंबानी को खुद भी हीरों की शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने अपने मंदिर को खास बनाने के लिए इसे कीमती रत्नों से सजाया है। नीता अंबानी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन जब भी ट्रॉफी जीतती है तो नीता उसे सबसे पहले घर में बने मंदिर में भगवान के चरणों में अर्पित करती हैं।

911

8वें फ्लोर पर मिनी होम थिएटर : 
एंटीलिया में भव्य मंदिर के अलावा एक बॉलरूम है। छत क्रिस्टल से सजी है। एक थिएटर, बार, तीन हेलिपैड हैं। मुकेश अंबानी को फिल्में काफी पसंद हैं। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने कहा था कि आधी रात को ऑफिस से आने के बाद भी मुकेश बिना मूवी देखे नहीं सोते। यही वजह है कि उन्होंने घर के 8वें फ्लोर पर 50 सीटर मिनी होम थिएटर बनवाया है। 

1011

भूकंप को आसानी से झेल सकता है एंटीलिया : 
बता दें कि 'एंटीलिया' को शिकागो के रहने वाले आर्किटेक्ट 'पर्किन्स' ने डिजाइन किया है और इसे ऑस्ट्रेलियन कंस्ट्रक्शन कंपनी 'लैग्टोंन होल्डिंग' ने बनाया है। कहा जाता है कि एंटीलिया 8 रिक्टर स्केल भूकंप के झटके को भी आसानी से झेल सकता है। 

1111

पहले यहां रहते थे मुकेश अंबानी : 
बता दें कि एंटीलिया में शिफ्ट होने से पहले मुकेश अंबानी अपने भाई अनिल अंबानी और उनकी फैमिली के साथ मुंबई के कफ परेड में स्थित 17 मंजिला बिल्डिंग सी-वाइंड में रहते थे। हालांकि, 2011 में मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ ‘एंटीलिया’ में शिफ्ट हो गए, तब से वो यहीं रहते हैं।

ये भी देखें : 

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, जानें खानदान के पांचों बच्चों की क्वालिफिकेशन 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image2
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image3
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image4
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image5
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved