MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Hardoi Crime
Gurugram PG Murder
US Iran War
Jefferies India Report 2026
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Red Fort Blast
BRICS Summit 2026
Indian-Origin Couple Donation
iPhone Duo Price in India
Top 10 Latest News
Top 10 Latest News
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Zomato IPO: सब्सक्रिप्शन करने से पहले जानें इसके मुख्य विवरण, कौन खरीद सकता है शेयर, कितना है प्राइस बैंड

Zomato IPO: सब्सक्रिप्शन करने से पहले जानें इसके मुख्य विवरण, कौन खरीद सकता है शेयर, कितना है प्राइस बैंड

बिजनेस डेस्क. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जौमेटो (Zomato) की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। 9,375 करोड़ रुपये की सार्वजनिक पेशकश इस साल के मोस्ट अवेटेड आईपीओ में से एक है। जो लोग इसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं वो 14 जुलाई तक सब्सक्राइब कर सकेंगे। आईपीओ से पहले, फर्म ने एंकर निवेशकों को 4,195 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए। लगभग 200 विदेशी कंपनियों के साथ-साथ घरेलू निवेशकों को 76 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल 552 मिलियन से अधिक शेयर आवंटित किए गए थे। बता दें कि पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एंकर अलॉटमेंट किया जाता है। आइए जानते हैं जौमेटो के IPO की प्रमुख डिटेल्स।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 14 2021, 01:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ज़ोमैटो आईपीओ KEY DETAILS
Zomato की सार्वजनिक पेशकश में 9,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर (equity shares) जारी करना और इसके सबसे बड़े शेयरधारक इंफो एज इंडिया लिमिटेड द्वारा 375 करोड़ रुपये की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए करीब 65 लाख इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

कितना है  प्राइस बैंड 
Zomato ने IPO का प्राइस बैंड 72-76 रुपये प्रति शेयर तय किया है और निवेशक न्यूनतम 195 इक्विटी शेयरों और उसके बाद गुणकों में सदस्यता ले सकते हैं। 

37

कौन खरीद सकता है कितने शेयर
कुल सार्वजनिक पेशकश का 75 प्रतिशत तक योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 10 प्रतिशत तक खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। अपर बैंड में कंपनी का मूल्य लगभग 60,000 करोड़ रुपये होगा।

47

कहां से खरीद सकते हैं 
आईपीओ बिक्री का प्रबंधन करने वाले कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, बोफा सिक्योरिटीज और सिटीग्रुप ग्लोबल से खरीद सकते हैं। Zomato की योजना IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक विकास पहलों और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए फंडिंग के लिए करना है। 
 

57

ज़ोमैटो आईपीओ को विश्लेषण
Zomato IPO पर नज़र रखने वाले विश्लेषक फर्म के लिस्टिंग लाभ के बारे में पॉजिटिव हैं, लेकिन लांग टर्म जोखिमों के बारे में अनिश्चित हैं जो आर्थिक पुनरुद्धार पर निर्भर करते हैं। कई ब्रोकरेज ने ज़ोमैटो द्वारा निर्धारित उच्च मूल्यांकन के बारे में भी चिंता जताई है क्योंकि कंपनी ने कोविड-19 महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021 के राजस्व में गिरावट देखी गई थी। रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार, कंपनी के आईपीओ का मूल्य वित्त वर्ष 2021 के उद्यम मूल्य (enterprise value) के 28 गुना से अधिक है। 

67

खरीदने पर कितना जोखिम
मोतीलाल ओसवाल की एक रिसर्च विश्लेषक स्नेहा पोद्दार ने कहा कि इस समय विकास प्रक्षेपवक्र की भविष्यवाणी करना "थोड़ा मुश्किल" है। पोद्दार ने यह भी कहा कि ज़ोमैटो आईपीओ का मूल्यांकन वैश्विक समकक्षों और घरेलू त्वरित-सेवा रेस्तरां (क्यूएसआर) की तुलना में महंगा प्रतीत होता है। जबकि Zomato को कई फायदे मिलते हैं - नए जमाने की डिजिटल कंपनी होने से लेकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी में मजबूत वर्चस्व तक - कुछ जोखिम जुड़े हुए हैं।

77


कारोबार में विस्तार की कोशिश
कंपनी की योजना अपने कारोबार का तेजी से विस्तार करने की है, इससे उच्च लागत और नुकसान हो सकता है। यह एक और कारण है कि विश्लेषक अगले कुछ वर्षों के लिए कंपनी की भविष्य की लाभप्रदता के बारे में अनिश्चित हैं। दूसरी ओर, विश्लेषकों का यह भी सुझाव है कि जोमैटो के पास अन्य नए जमाने की डिजिटल कंपनियों की तरह मजबूत विकास क्षमता है।  विश्लेषकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ, आईपीओ को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने जोमैटो को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है, उनमें मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, आईसीआईसीआई डायरेक्ट और वेंचुरा सिक्योरिटीज शामिल हैं। इन सभी ने लिस्टिंग गेन का हवाला दिया है। इस बीच, कोटक सिक्योरिटीज और एक्सिस सिक्योरिटीज ने जोमैटो के आईपीओ को कोई रेटिंग नहीं दी है। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image2
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image3
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image4
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image5
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved