MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • बचपन में ठान लिया IAS अफसर बन करूंगा देश की सेवा, आदिवासी लोगों के लिए काम कर बन गया मिसाल

बचपन में ठान लिया IAS अफसर बन करूंगा देश की सेवा, आदिवासी लोगों के लिए काम कर बन गया मिसाल

नई दिल्ली. सिविल सर्विस में जाना देश और समाज की सेवा के लिए तैनात होना है। अफसर बनने के बाद लोग जनता की मदद के सिपाही बन जाते हैं। उनके एक सिग्रनेचर और ऑर्डर से गरीबों की जिंदगी रोशन हो जाती है। इस बात के महत्व को समझ एक लड़के ने अफसर बनने की ठानी। जब वो अफसर बन गया तो आदिवासी इलाके में बच्चों को हाई-टेक शिक्षा मुहैया करवाई। हम बात कर रहे हैं आईएएस अफसर लोकेश जाटव की। लोकेश ने जंगलों में रहने वालों बच्चों के लिए इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई के फॉर्म मुफ्त भरवाए। IAS सक्सेज स्टोरी में हम आपको जेंटलमैन अफसर लोकेश जाटव के संघर्ष और शानदार प्रयासों की कहानी सुना रहे हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 19 2020, 08:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कहते हैं न, 'जहां चाह होती है वहां राह होती है' इसी बात को लोकेश जाटव ने सार्थक किया है। उन्होंने देश में बनी उस धारणा को तोड़ दिया है जिसमें लोग कहते थे सरकारी स्कूल और सरकारी योजना के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती है। लोकेश ने जो योजना शुरू की है, उसके तहत अब तक आदिवासी इलाके के करीब 100 छात्र-छात्राएं आईआईटी-जेईई और एआईपीएमटी जैसी कठिन परीक्षाओं को आसानी से क्रैक कर चुके हैं।
27
इंदौर के कलेक्टर जाटव मूलतः मुरैना जिले के रहने वाले हैं। जाटव के पिता पिता सेवानिवृत्‍त इनकम टैक्स अधिकारी हैं। पिता की लाइफ स्टाइल देखकर ही सोच लिया था कि मैं भी IAS अफसर ही बनूंगा। कॉलेज खत्म होने से पहले ही मैंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। बता दें कि लोकेश 23 साल की उम्र में एक युवा IAS अफसर बने थे। लोकेश 2004 बैच के आईएएस अफसर हैं।
37
लोकेश 100 कलाम योजना के कारण ज्यादा चर्चा में रहे हैं। मात्र 13-14 साल के कार्यकाल में उन्होंने डिंडोरी (मात्र सात दिन), राजगढ़, नीमच, मंडला और रायसेन में कलेक्टरी की। इंदौर उनका छठा जिला रहा है। लोकेश को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए जाना जाता है।
47
उन्होंने मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बतौर कलेक्टर अभूतपूर्ण काम किए। इस दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी-जेईई और एआईपीएमटी जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 580 गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क फॉर्म भरवाया था।
57
साथ ही उन छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क कोचिंग, वर्चुअल क्लासेस सहित तमाम सुविधाएं मुहैया कराई थीं। तब आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों ने चंदा जुटाकर गरीब छात्र-छात्राओं की परीक्षा फीस भरी थी।
67
लोकेश ने इस योजना का नाम दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की याद में प्रोजेक्ट 100 कलाम रखा था। जिले के 100 गरीब छात्रों को कलाम बनाने का जज्बा लिए इस पहल की नींव रखी गई थी। साल 2016 में पहली बार इस पहल की वजह से ही 26 छात्रों का AIPMT में चयन हुआ था। साल 2019 में 63 छात्र-छात्राओं ने आईआईटी-जेईई परीक्षा को क्रैक किया था। परीक्षा में सफल सभी छात्र सरकारी स्कूल से थे।
77
जाटव को जेंटलमैन और होशियार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। सरकारी कामकाज में तकनीक का उपयोग करने में वह माहिर हैं। उन्हें ई गवर्नेंस अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कृषि क्षेत्र के साथ स्कूली शिक्षा में काफी काम किए हैं। उनका एक ही लक्ष्य है अपने देश को मजबूत बनाना और देश की सेवा करना।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
Recommended image2
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च
Recommended image3
NCERT क्लास 8 की किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन: जानिए कितनी कॉपियां छपीं और कितनी बिकीं, आगे क्या होगा?
Recommended image4
UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Recommended image5
कौन हैं उदय भानु चिब? इंजीनियर से यूथ कांग्रेस चीफ बनने की कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved