MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • कोचिंग में लाखों पैसा लुटाए बिना भी इन टिप्स से बन सकते हैं अफसर, UPSC क्रैक करने लिखकर रख लें ये टिप्स

कोचिंग में लाखों पैसा लुटाए बिना भी इन टिप्स से बन सकते हैं अफसर, UPSC क्रैक करने लिखकर रख लें ये टिप्स

करियर डेस्क. IAS Success Tips/UPSC Tips in hindi: सिविल सेवा में जाने का ख्वाब यूं तो सैकड़ों लोग देखते हों लेकिन पूरा कुछ का ही होता है। कड़ी मेहनत और धर्य से लोग इस परीक्षा को पास कर पाते हैं। इसके लिए अलग-अलग स्ट्रेटजी अपनाते हैं। पूरे एक साल की मेहनत भी इसके लिए तैयार होने में कम है। ऐसे में हम आपको एक अफसर की सक्सेज स्टोरी और उनके दिए टिप्स बता रहे हैं। ये हैं पानीपत, हरियाणा की चंद्रिमा (Chandrima Attri) जिन्होंने साल 2019 में चौथे प्रयास में यूपीएससी-सीएसई परीक्षा में सफलता हासिल की थी। यह उनका चौथा प्रयास था और पहला साक्षात्कार। इसके पहले के प्रयासों में वे इंटरव्यू राउंड तक नहीं पहुंची थी। चंद्रिमा ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में पास होने के लिए टिप्स दिए हैं। साथ वो कहती हैं कि जरूरी नहीं लाखों की कोचिंग आदि के माध्यम से ही आप यूपीएससी क्लियर कर सकते हैं बल्कि सेल्फ स्टडी से भी ये सफलता पाया जा सकता है।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 21 2020, 05:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

चंद्रिमा बताती हैं कि कैसे मेन्स परीक्षा में निबंध पेपर में के लिए अच्छे अंक पाए जा सकते हैं। क्या होता है निबंध लिखने का सही तरीका और किन प्वॉइंट्स पर एग्जामिनर अट्रैक्ट होते हैं। चंद्रिमा के निबंध में 143 अंक हैं जो 2019 के टॉप स्कोर्स में से एक हैं। एक इंटरव्यू में चंद्रिमा ने निबंध पेपर के लिए जरूरी सलाह दीं। आइए जानते हैं कि वो बातें कितने काम की हैं। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

समय को बांट लें –

 

चंद्रिमा कहती हैं कि निबंध के पेपर को हल करने के लिए तीन घंटे मिलते हैं जिसमें दो निबंध लिखने होते हैं। वे पूरे समय को दोनों निबंध के हिसाब से डेढ़ घंटे एक के हिसाब से बांट लेती थी। यहां वे सबसे जरूरी बात कहती हैं कि निबंध लिखने में जल्दबाजी न करें। डेढ़ घंटे के पहले के 15 से 20 मिनट में रफ पेज पर जाकर निबंध का पूरा स्ट्रक्चर फ्रेम कर लें। 

38

निबंध के विषय को लेकर जो बिंदु आपके दिमाग में आ रहे हों, उन्हें कहीं लिख लें। यह भी तय करें कि पहले क्या लिखेंगे और बाद में क्या, शुरुआत कैसे करेंगे और खत्म कैसे। विषय से संबंधित कहानी, केस स्टडी, डेटा, फैक्ट्स, एनिकडोट्स आदि जो भी याद आ रहा हो सभी को एक-एक लाइन में लिख लें। चंद्रिमा मानती हैं कि शुरू के ये मिनट आपको आगे बहुत मदद करते हैं इसलिए निबंध की रूप-रेखा दिमाग में बनाकर ही लिखना आरंभ करें।
 

48

अलग के फेर में न पड़ें –

 

निबंध का विषय चुनने के बारे में चंद्रिमा कहती हैं कि जो भी विकल्प वहां दिए गए हैं, उनमें से सबसे अलग टॉपिक चुनने के चक्कर में न पड़ें। यह न सोचें कि बाकियों से अलग या यूनिक विषय चुनने पर आपको अधिक अंक मिलेंगे। 
 

 

(Demo Pic)

58

दरअसल यहां अंक अलग सा विषय चुनने पर नहीं बल्कि चुने गए विषय पर कितनी गहराई और साफगोई से अपनी बात कही गई है, इस पर मिलते हैं। विषय भले कॉमन हो, पर उस पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। निबंध लिखते वक्त गहराई में उतरने की जगह मल्टी डायमेंशनल होने की कोशिश करें। विषय से संबंधित सभी एरियाज को कवर करने की कोशिश करें।

68

फ्लो में लिखें –

 

चंद्रिमा इस बारे में और बताती हैं कि निबंध लिखते वक्त एक फ्लो मेंटेन करें। ऐसा न हो कि पहला पैराग्राफ कुछ और कह रहा है और दूसरा कुछ और। पहला दूसरे से जुड़ा होना चाहिए। एक बात को जोड़कर दूसरी बात करें, निबंध लेखन में बिखराव नहीं होना चाहिए। इसे और प्रभावशाली बनाने के लिए जहां जरूरत हो, फैक्ट्स, कोट्स, डेटा, एग्जाम्पल्स आदि डालते चलें। 

 

आप पैराग्राफ में लिखना चाहते हैं या प्वॉइंट्स में, यह आपकी मर्जी पर है, बस कोशिश करें कि पैरा बहुत बड़े न हों। जो स्ट्रक्चर आपने शुरू में बनाया था उसी के मुताबिक आगे बढ़ें। पहले कौन सा बिंदु उठाना है, फिर कौन सा यह योजना के मुताबिक ही करें। चाहें तो निबंध के सबहेडिंग्स में भी बांट सकते हैं पर यह आपकी व्यक्तिगत च्वॉइस पर निर्भर करता है।

78

विषय की सीमा में ही रहें –

 

कई बार ऐसा होता है कि कैंडिडेट ऐस्से लिखते-लिखते विषय से भटक जाते हैं, पूछा कुछ और जाता है और कहने कुछ और लगते हैं। इंफॉर्मेशन डालना अच्छा है पर याद रहे कि इंफॉर्मेशन रेलिवेंट हो यानी आपके विषय की ही हो। कुछ भी न लिख दें। 

88

आखिर में चंद्रिमा यह कहती हैं कि आपका निबंध पढ़कर ऐसा लगना चाहिए कि आपको विषय की अच्छी जानकारी है। इसके लिए आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें। वे खुद भी हर वीकेंड में दो निबंध, मेन्स एग्जाम के पहले लिखती थी। वे कहती हैं बाकी पेपरों की तरह ऐस्से राइटिंग का भी खूब अभ्यास करें। चूंकि यह आपकी रैंक लाने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इस पर भरपूर ध्यान दें।

 

भविष्य के सभी यूपीएससी कैंडिडेट्स को शुभकामनाएं!

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image2
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image3
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image4
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Recommended image5
Paper Leak Bill 2026 FAQ: किसे होगी जेल? कितना जुर्माना? किन परीक्षाओं पर होगा लागू? जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved