MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • सात समंदर पार से खींच लाई थीं रेपिस्ट को, 22 साल की उम्र में IPS अफसर बनी थी ये लड़की

सात समंदर पार से खींच लाई थीं रेपिस्ट को, 22 साल की उम्र में IPS अफसर बनी थी ये लड़की

मुंबई. नारी शक्ति जब अपने पर आती है तो कितने ही मुश्किल काम को वो चुटकियों में कर देती है। समाज भले औरतों को कम आंकता हो लेकिन कदम-कदम पर उन्होंने खुद को साबित किया है। जमाना बदल रहा और अब हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। देश में हर साल लड़कियां टॉपर्स निकलती हैं। वहीं विज्ञान, चिकित्सा, सिविल सर्विस हो या पुलिस विभाग हो हर जगह महिलाएं बड़े पदों पर तैनात हैं। ऐसे ही केरल की एक लड़की ने पुलिस में जाने का सपना देखा। वो दूसरे लोगों की तरह 9 से 5 की प्राइवेट नौकरी नहीं चाहती थी। उसे बचपन से जुनून था पुलिस में जाना है और आखिरकार उसने अपने सपने को साकार भी किया।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 25 2020, 04:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
वर्दी पहनने के बाद उसने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध पर लगाम कसी। एक बलात्कार के आरोपी को पकड़ने वो विदेश तक चली गई। IAS सक्सेज स्टोरी में हम स्टूडेंट्स को केरल की दबंग और जांबाज महिला आईपीएस अफसर की सफलता की कहानी सुना रहे हैं।
210
ये कहानी है केरल में पैदा हुई मेरीन जोसेफ की। उनका जन्म 20 अप्रेल 1990 को हुआ। उनके पिता कृषि मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार हैं और उनकी मां अर्थशास्त्र की टीचर हैं। मेरीन ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स और MA हिस्ट्री की डिग्री हासिल की। मेरीन जब 6th क्लास में थीं तब उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन करने के बारे में सोचा था। इसके बाद कुछ समय बाद ही उन्होंने एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी।
310
मेरीन ने कम उम्र से सिविल सर्विस सर्विस के बारे में जाना। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी की। वो नोट्स तैयार कर स्टडी करती थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद ही परीक्षा दी थी। नई दिल्ली में IAS कोचिंग लेने वाली मेरीन ने साल 2012 में 188 की अखिल भारतीय रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। उन्होंने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर सुर्खियां बटोरी थीं।
410
परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने IPS बनने को चुना और वर्दी पहनी। उन्होंने हैदराबाद से अपनी IPS की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग एर्नाकुलम में हुई।
510
मेरिन 22 साल की उम्र में केरल की सबसे कम उम्र की महिला IPS अधिकारी बनी थीं। वे पहली बार में ही एग्जाम क्लियर करके IPS अफसर बनकर मीडिया में चर्चा में रहीं।
610
पर मेरीन की लाइफ में सिर्फ इतना ही नहीं है। वो प्रमोट होकर बतौर SP बन गईं और कमांडेंट ऑफ केरल ऑर्म्ड पुलिस बटालियन 2 में पोस्टेड हुईं। इस पोस्ट पर वे पहली महिला हैं। 2016 में वे राज्य स्वतंत्रता दिवस परेड को कमांड करने वाली सबसे कम उम्र की अफसर बनी थीं।
710
मेरीन को लेडी दंबग कहा जाता है। एक केस ने उनकी जांबाजी के ढंजे गाड़ दिए थे। महिला अपराध का एक केस उनके पास आया था। जब ये केस उनके हाथ आया तो 4 साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने वो विदेश चली गई थीं।
810
आरोपी दो साल से फरार था जब उन्हें पता चला कि आरोपी सऊदी अरब में है तो लेडी दंबग उसे पकड़ने सऊदी अरब पहुंच गई थीं। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी सुनील कुमार को पकड़कर भारत ले आई थीं।
910
आईपीएस मेरीन की शादी 2 फरवरी 2015 को हुई। केरल निवासी साइकियाट्रिस्ट डॉ. क्रिस अब्राहम उनके पति हैं। मरीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार उन्होंने ब्यूटी विद ब्रेन के कॉन्सेप्ट को लेकर अपना स्टैंड रखा था। इसके साथ उन्होंने महिलाएं की खूबसूरती को छोड़ उनके कामों को लेकर बात करने को कहा। इसके बाद वो मीडिया में काफी सुर्खियों में रही थीं।
1010
हॉबीज की बात की जाए तो उन्हें बुक्स पढ़ना बहुत पसंद है, वे जहां भी जाती हैं बैग भर कर बुक खरीद लाती हैं। वे 24 घंटे कॉल पर उपलब्ध रहती हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए लोगों से जुड़ी रहती हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image2
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image3
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image4
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Recommended image5
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved