MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • IAS इंटरव्यू सवाल: लड़का बोला इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है दोनों का रिश्ता बताओ? जवाब देना है मुश्किल

IAS इंटरव्यू सवाल: लड़का बोला इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है दोनों का रिश्ता बताओ? जवाब देना है मुश्किल

करियर डेस्क. IAS Interview Questions: दोस्तों, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam)  काफी चर्चा में रहती है। वजह है कि इसके इंटरव्यू में बहुत ही मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं। IAS अफसर बनने के लिए लिखित परीक्षाएं पास करने के बाद इंटरव्यू को पार करना बेहद जरूरी होता है। पर्सनैलिटी टेस्ट में आपसे कुछ भी पूछा जा सकता है ताकि आपकी सोच, तर्कशक्ति और मिजाज को परखा जा सके। यूपीसएसी इंटरव्यू में काफी कठिन सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कई सवाल ऐसे भी होते हैं जो ‘जरा हटके’ होते हैं। यह सवाल भले ही ‘जरा हटके’ लगें लेकिन उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन इन्हीं सवालों के आधार पर होता है। इन सवालों को सुनकर अच्छे-अच्छों का भी सिर घूम सकता है। कई सवाल सिचुएशन बेस्ड भी होते हैं, जिनसे आपकी रीजनिंग क्षमताओं या फिर हाजिर जवाब होने का भी पता लगाया जाता है। आपका असेस्मेंट इन्हीं सवालों के आधार पर किया जाता है। आप कितनी जल्दी और कितना स्मार्ट जवाब देते हैं, चयन उसी आधार पर होगा। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 17 2021, 11:40 AM IST| Updated : Jan 17 2021, 12:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

सवाल. चाय पीने के बाद ऊपर से पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? 

 

जवाब: चाय पीने के बाद पानी पीने से पाचन खराब हो जाता है। दूसरा दांत में पायरिया रोग की संभावना हो जाती है। गर्म चाय के ऊपर ठंडा पानी पीना हानिकारक है इससे पेट खराब हो सकता है।

212

सवाल. राजेश अपने आगे बैठी हुई महिला को बताता है कि, वह मेरी पत्नी के पति की मां की बेटी है, उस महिला का राजेश से क्या संबंध है? 

जवाब. बहन

312

सवाल. एक औरत की तरफ इशारा करते हुए राम ने कहा- वह मेरी माता के पति की माता की पुत्री है? राम का औरत से क्या संबंध है? 

 

जवाब: बुआ।

412

सवाल. आप किसकी मां के बाप के बेटे हो? 

 

जवाब.  भांजा/भांजी इस जवाब ये हुआ कि आप अपने भांजे या भांजी की मां के बाप यानि आपके भी पिता के बेटे हुए। 

512

सवाल. एक शख्स को देख सुमित ने अनिल से कहा- वो मेरे दादा जी के पोते के पिता के पिता दामाद हैं? 

जवाब: फूफा

612

सवाल. एक वकील और उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। Operation थिएटर में डॉक्टर ने लड़के को देख कहा ये तो मेरा बेटा है? 

 

जवाब: इस सवाल को सुन कैंडिडेट परेशान होगा सोचेगा लेकिन सही सोचने की क्षमता रखने वाला और शॉर्प माइंड वाला कैंडिडेट तुरंत समझ लेगा कि इसका जवाब क्या हो सकता है। दरअसल वो डॉक्टर लड़के की मां थी।
 

712

सवाल. औरत का वो कौन सा रूप है जो उसका पति कभी नहीं देख सकता? 

जवाब. विधवा का रूप

812

सवाल. एक आदमी ने एक महिला से कहा- आपके भाई का एकमात्र पुत्र मेरी पत्नी का भाई है? महिला का उस आदमी की पत्नी से क्या रिश्ता है? 

 

जवाब. महिला उस आदमी की पत्नी से बुआ-भतीजी के संबंध में है।

912

सवाल. एक लड़के को देख औरत बोली उसकी मां मेरी मां की अकेली बेटी है? दोनों का रिश्ता क्या हुआ? 

 

जवाब. मां-बेटा

1012

सवाल. एक लड़की को देख अरूण ने कहा- वह मेरे दादा के बेटे की इकलौती बेटी है, उसका अरूण से क्या रिश्ता हुआ? 

 

जवाब. वह लड़की अरूण की बहन है

1112

सवाल: एक लड़का और लड़की बाइक पर जा रहे थे पुलिस वाले ने उनका रिश्ता पूछा लड़का बोला इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है बताओ दोनों का रिश्ता क्या हुआ?
 

जवाब: उन दोनों का रिश्ता सास और दामाद का है।

1212

सवाल. लड़की को देख आदमी ने कहा इसकी माता का पिता मेरा ससुर है? 

 

जवाब. पुत्री

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved