MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • क्या है प्रणब मुखर्जी का पूरा नाम? जन्मस्थान, एजुकेशन, शौक-सम्मान से जुड़ी सभी जरूरी बातें पढ़ें यहां

क्या है प्रणब मुखर्जी का पूरा नाम? जन्मस्थान, एजुकेशन, शौक-सम्मान से जुड़ी सभी जरूरी बातें पढ़ें यहां

करियर डेस्क. Pranab Mukherjee biography: 'भारत रत्न' पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 की शाम निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी। भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रह चुके हैं। 26 जनवरी 2019 को प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है! वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति बेहद प्रभावी राजनीतिज्ञ रहे हैं उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज थे। आइए जानते हैं उनके प्रारम्भिक जीवन, एजुकेशन, सम्मान, बुक्स, महत्वपूर्ण फैसले, निजी जीवन से जुड़ी सभी जरूरी बातें- 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 31 2020, 07:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

प्रारम्भिक जीवन (Pranab Mukherjee early life)

 

प्रणव मुखर्जी का जन्म प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर, 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में किरनाहर शहर के निकट स्थित मिराती गांव के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनका पूरा नाम प्रणव कुमार मुखर्जी है। उनके पिता कामदा किंकर मुखर्जी और माता राजलक्ष्मी मुखर्जी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

उनके पिता 1920 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने के साथ पश्चिम बंगाल विधान परिषद में 1952 से 64 तक सदस्य और वीरभूम (पश्चिम बंगाल) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे। उनके पिता एक सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन की खिलाफत के परिणामस्वरूप 10 वर्षो से अधिक जेल की सजा भी काटी थी।

312

प्रणव मुखर्जी एजुकेशन  (Pranab Mukherjee Education)

 

प्रणव मुखर्जी ने सूरी (वीरभूम) के सूरी विद्यासागर कॉलेज में शिक्षा पाई, जो उस समय कलकत्ता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था। बाद में कोलकाता में राजनीतिक शास्त्र की पढ़ाई करने आ गए।
 

412

प्रणव मुखर्जी करियर (Pranab Mukherjee career) 

 

कलकत्ता विश्वविद्यालय से उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर के साथ साथ कानून की डिग्री हासिल की है। वे एक वकील और कॉलेज प्राध्यापक भी रह चुके हैं। उन्हें मानद डी.लिट उपाधि भी प्राप्त है। उन्होंने पहले एक कॉलेज प्राध्यापक के रूप में और बाद में एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। वे बाँग्ला प्रकाशन संस्थान देशेर डाक (मातृभूमि की पुकार) में भी काम कर चुके हैं। प्रणव मुखर्जी बंगीय साहित्य परिषद के ट्रस्टी एवं अखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रहे।
 

512

प्रणब मुखर्जी का राजनीतिक सफर (Pranab Mukherjee Political Career)  

 

उनका संसदीय करियर करीब पाँच दशक पुराना है, जो 1969 में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य के रूप में (उच्च सदन) से शुरू हुआ था। वे 1975, 1981, 1993 और 1999 में फिर से चुने गये। 1973 में वे औद्योगिक विकास विभाग के केंद्रीय उप मन्त्री के रूप में मन्त्रिमण्डल में शामिल हुए। प्रणब मुखर्जी 1969 से पांच बार राज्यसभा के सांसद चुने गए, फिर 2004 में उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा और लोकसभा सांसद भी चुने गए। इंदिरा गांधी की मदद से राजनीति में प्रवेश करने वाले प्रणब मुखर्जी कांग्रेस का सबसे बड़ा और भरोसेमंद चेहरा भी बने।

612

साल 1973 में प्रणब मुखर्जी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने, उसके बाद लगातार वो इंदिरा गांधी की सरकार, फिर राजीव गांधी की सरकार में मंत्री बनते रहे। 1980 में प्रणब मुखर्जी का राज्यसभा में कांग्रेस का नेता बना दिया गया और प्रधानमंत्री के बाद उनकी ही धमक पार्टी में दिखी।

 

वे सन 1982 से 1984 तक कई कैबिनेट पदों के लिए चुने जाते रहे और और सन् 1984 में भारत के वित्त मंत्री बने। सन 1984 में, यूरोमनी पत्रिका के एक सर्वेक्षण में उनका विश्व के सबसे अच्छे वित्त मंत्री के रूप में मूल्यांकन किया गया। उन्होंने राव के मंत्रिमंडल में 1995 से 1996 तक पहली बार विदेश मन्त्री के रूप में कार्य किया। 1997 में उन्हें उत्कृष्ट सांसद चुना गया।

712

सन 1985 के बाद से वह कांग्रेस की पश्चिम बंगाल राज्य इकाई के भी अध्यक्ष हैं। सन 2004 में, जब कांग्रेस ने गठबन्धन सरकार के अगुआ के रूप में सरकार बनायी, तो कांग्रेस के प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह सिर्फ एक राज्यसभा सांसद थे। इसलिए जंगीपुर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रणव मुखर्जी को लोकसभा में सदन का नेता बनाया गया। उन्हें रक्षा, वित्त, विदेश विषयक मन्त्रालय, राजस्व, नौवहन, परिवहन, संचार, आर्थिक मामले, वाणिज्य और उद्योग, समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मन्त्रालयों के मन्त्री होने का गौरव भी हासिल है। 

812

साल 2012 में प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाया गया, वो 2017 तक इस पद पर रहे। इस दौरान शुरुआती साल में मनमोहन सिंह और अंतिम वर्षों में नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने काम किया। नरेंद्र मोदी और प्रणब मुखर्जी की जोड़ी हमेशा चर्चा में रही। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उन्हें मुखर्जी से पिता जैसा स्नेह और डांट मिलती रही हैं।

912

प्रणब मुखर्जी सम्मान और विशिष्टता (Pranab Mukherjee Awards) 

 

न्यूयॉर्क से प्रकाशित पत्रिका, यूरोमनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 1984 में दुनिया के पांच सर्वोत्तम वित्त मन्त्रियों में से एक प्रणव मुखर्जी भी थे। उन्हें सन् 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिला।


वित्त मन्त्रालय और अन्य आर्थिक मन्त्रालयों में राष्ट्रीय और आन्तरिक रूप से उनके नेतृत्व का लोहा माना गया। वह लम्बे समय के लिए देश की आर्थिक नीतियों को बनाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

 

उनके नेत़त्व में ही भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के ऋण की 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की अन्तिम किस्त नहीं लेने का गौरव अर्जित किया। उन्हें प्रथम दर्जे का मंत्री माना जाता है।  

 

उन्हें सन् 2008 के दौरान सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा गया। प्रणव मुखर्जी को 26 जनवरी 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1012

प्रणब मुखर्जी निजी जीवन (Pranab Mukherjee Family) 

 

प्रणब का विवाह 22 साल की उम्र में 13 जुलाई 1957 को शुभ्रा मुखर्जी के साथ हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी - कुल तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी और प्रोफेशनल कथक डांसर शर्मिष्ठा मुखर्जी भी राजनीति में सक्रिय हैं । 

1112

प्रणब मुखर्जी शौक (Pranab Mukherjee hobbies) 

 

पूर्व राष्ट्रपति के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ना, बागवानी करना और संगीत सुनना- तीन ही शौक रहे थे।

1212

करीब 6 दशक तक के अपने राजनीतिक जीवन में प्रणब मुखर्जी ने हर वो मंत्रालय और पद संभाला है, जो राजनीतिक जीवन में काफी बड़ा माना जाता है। मुखर्जी की छवि पाक-साफ रही है। प्रणब मुखर्जी ने किताब 'द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012' भी लिखी थी। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image2
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image3
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image4
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Recommended image5
Paper Leak Bill 2026 FAQ: किसे होगी जेल? कितना जुर्माना? किन परीक्षाओं पर होगा लागू? जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved