MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • पहली बार में रेलवे NTPC परीक्षा क्रैक करने की जबरदस्त स्ट्रेटजी, इन सुपर ट्रिक्स से बन पाएंगे स्टेशन मास्टर

पहली बार में रेलवे NTPC परीक्षा क्रैक करने की जबरदस्त स्ट्रेटजी, इन सुपर ट्रिक्स से बन पाएंगे स्टेशन मास्टर

करियर डेस्क.  How to Prepare for RRB NTPC in Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करने का फैसला लिया है। इस साल 15 दिसंबर से RRB NTPC की परीक्षा शुरू हो रही है। बता दें कि यह वैकेंसी 2019 में फरवरी माह में जारी की गई थी। 35,277 पदों पर निकले इस वेकैंसी के लिए करीब 1.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इतने हाई लेवल के कॉम्पिटिशन के बीच खुद को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना छात्रों के लिए एक चैलेंज हो गया है।  बता दें कि RRB NTPC की परीक्षा में 3 सेक्शन होते हैं- गणित, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग। इस परीक्षा में 2 बार सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होता है। जिसमें सीबीटी 1 में 100 और सीबीटी 2 में 120 अंकों के पेपर बनते हैं। इन दोनों टेस्ट में रीजनिंग एक ऐसा सेक्शन है जिसे आप अगर बेहतर तरीके से तैयार कर लें तो आपको दोनों परीक्षा में सफलता मिल सकती है, क्योंकि रीजनिंग सेक्शन से सीबीटी 1 में 30 और सीबीटी 2 में 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ ट्रिक सीखने की जरूरत है। यहां हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से 30 में 30 अंक हासिल कर सकते हैं- 

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 20 2020, 05:07 PM IST| Updated : Oct 21 2020, 09:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए अपनी तैयारी जल्दी शुरू करना हमेशा एक अच्छा कदम होता है। इतने अच्छे अवसर को पाकर आप लोगो ने परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी होगी। आपकी तैयारी में कुछ वैल्यू एड करने के लिए हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं। ये सुझाव (How to Prepare for RRB NTPC) के लिए सभी कैंडिडेट्स को पढ़ने चाहिए। 

210

परीक्षा में सफल होने के लिए आपको विस्तृत पाठ्यक्रम और पैटर्न जिसमें प्रश्‍न पूछे जा रहे हैं, का ज्ञान होना चाहिए। RRB NTPC पदों के लिए चयन प्रक्रिया अधिसूचित की है। RRB ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) आयोजित करेगा। CBT का पैटर्न इस प्रकार होगा:

 

विषय                        प्रश्‍नों की संख्‍या            समयावधि

सामान्य जागरुकता           50                            90 मिनट

गणित                              35

सामान्य बुद्धिमत्‍ता एवं रीजनिंग योग्यता    35

कुल मार्क    120
 

310

RRB NTPC 2019-20 परीक्षा प्रणाली को जाने:- किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए उसकी तैयारी शुरू करने से पहले उसकी प्रणाली को जानना बहुत जरूरी है। आपको ‘RRB NTPC ‘ परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रणाली को अच्छे से पढ़ना चाहिए | हर परीक्षा का पैटर्न भिन्न भिन्न होता है, जैसे प्रश्नों की कुल संख्या,भागो की संख्या,परीक्षा अवधि आदि। परीक्षा में सफलता पाने के लिए ज़रूरी है कि जिस तरह से परीक्षा का पैटर्न है, आप उसी के अनुसार तैयारी करे।

410

टिप्स 1.  आपका कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए : रीजनिंग सेक्शन कवर करने के लिए आपको सबसे पहले यह कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए कि आप क्या पढ़ें, कौन सा टॉपिक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और उसको किस आधार पर तैयार करें। जैसे दिशा ज्ञान में आपको यह ज्ञात होना चाहिए कि पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा किधर है। इसके अलावा आपको सीरीज, कैलेंडर, क्लॉक और क्यूब एंड डिस्क जैसे विषयों पर पकड़ होनी चाहिए।

510

टिप्स 2. लॉजिकल थिंकिंग अच्छी होनी चाहिए: रीजनिंग सेक्शन आपके मेंटल एबिलिटी पर निर्भर है। आपको अपने सोचने की क्षमता बढ़ानी होगी। साथ ही प्रश्न किस आधार पर पूछा गया है, उसका संबंध कहां है यह सब आसानी से दिमाग में क्लियर हो जाना चाहिए। इसके लिए आपको कई सारे ट्रिक्स भी सीखने होंगे।

610

टिप्स 3. मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करें : इस विषय पर बेहतर तरीके से कमांड करने का सबसे रामबाण उपाय है प्रैक्टिस करना। आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे आपको रीजनिंग के सारे टॉपिक क्लियर हो जाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र को इकट्ठा करना होगा और उसे रोजाना सॉल्व करना होगा। इससे आप पेपर के पैटर्न को भी समझ पाएंगे। साथ ही आपको खुद से मॉक टेस्ट भी लेना होगा। आपको नियमित हर सप्ताह मॉक टेस्ट लेना चाहिए। जिससे आप खुद की क्षमता का आंकलन कर पाएंगे और आपको निर्धारित समय में पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस भी हो जाएगी।

710

टिप्स 4. स्वयं के नोट्स तैयार करें: अपने स्वयं के नोट तैयार करने से निश्चित रूप से बुनियादी विवरण याद रखने में आपको मदद मिलेगी। अपने नोट्स तैयार करना, आपकी हस्तलेख में तैयारी में अपना समय बचाएगा। इससे आपको अपने समय को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी। Let’s Study Together पर, आपको सामान्य जागरुकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग योग्यता  के विभिन्न विषयों के अनुभाग-वार अध्ययन नोट्स मिल जाएंगे।

810

टिप्स 5.  गति और सटीकता बनाये रखें : जब आप अधिक से अधिक ऑनलाइन मॉक टेस्ट को हल कर लेते हैं, तो आप इस तथ्य से अवगत हो जाए कि अधिकतम सटीकता और गति के साथ परीक्षण को हल करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि इस बार आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन टेस्ट में 1/3 नकारात्मक अंक प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए आप उन्ही प्रश्नो को हल करें जिसे आप सही तरीके से हल करना जानते हो । उन प्रश्नो को बिलकुल भी हल करने की कोशिस न करें जिन्हे आप सही तरीके से हल करना नहीं जानते हैं ।

910

रेलवे NTPC अध्ययन सामग्री (RRB NTPC Study Material) 

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग योग्यता    गणित    सामान्य जागरुकता
डेली जीके और करंट अफेयर्स क्विज
 

1010

याद रखने योग्य बातें (Important Tips for RRB NTPC )

*RRB NTPC 2019 परीक्षा में सफलता हासिल करें क्योंकि आप ऐसा “चाहते हैं” ना कि आपको ऐसा “करना है” या स्वयं को “साबित” करना है।


*ऑनलाइन परीक्षा वह परीक्षा है जिसमें तैयारी और चतुरता दोनों की आवश्यकता होती है।
कठिन परिश्रम कभी बर्बाद नहीं जाता है। इसका फल किसी न किसी रूप में, जल्दी या बाद में हमेशा मिलता है।


*समाज क्या कहता है या किस स्थिति को निर्देशित करता है, इस पर ध्‍यान न दें। केवल वही करें जो आपको नैतिक रूप से सही और अच्‍छा लगता है।


*चूंकि आपको केवल एक बार सफल होने की आवश्यकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार असफल होते हैं। अपनी असफलताओं से सीखें और अपने बुरे समय में भी अपने सपनों को न छोड़ें। बुरा समय आपको आपकी सफलता के लिए तैयार करता है।

*हम आशा करते हैं कि “आरआरबी NTPC परीक्षा की तैयारी के लिए ये महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स एंड फ्री स्टडी मटेरियल पर ये आर्टिकल आपको मदद करेगा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved