- Home
- Career
- Education
- ये है सबसे Mysterious जगह, जाने वाला हो जाता है गायब, यहां समय का कोई प्रभाव नहीं
ये है सबसे Mysterious जगह, जाने वाला हो जाता है गायब, यहां समय का कोई प्रभाव नहीं
करियर डेस्क. दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं जो रहस्य से भरी हुई हैं। कई बार इन जगहों के बारे में जानकार आप हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही एक जगह है शांगरी-ला घाटी (shangri la valley)। इसे दुनिया की सबसे मिस्टीरियस (Mysterious) जगह कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आजतक इस जगह को कोई खोज नहीं पाया क्योंकि यहां जो भी जाता है व गायब हो जाता है।

क्यों नहीं दिखती है ये घाटी
ऐसा कहा जाता है कि यह जगह फोर्थ डायमेंशन में है। हम दुनिया में लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई इन्हीं तीन डायमेंशन के बीच रहते हैं। साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने 11 डायमेंशन बताए हैं। शांगरी-ला घाटी इसमें से चौथे डायमेंशन में है। जिस कारण से ये हमें दिखाई नहीं देती है।
कहां है ये घाटी
ऐसा माना जाता है, अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में यह घाटी स्थित है। इस घाटी का नाम शांगरी-ला घाटी है और इसे सिद्धाश्रम भी कहा जाता है।
यहां रूक जाता है समय
कई किताबों में ऐसा लिखा है कि इस घाटी में समय का कोई प्रभाव नहीं है। अगर कोई व्यक्ति यहां आ जाता है कि कहते हैं कि उसकी आयु रूक जाती है। यहां पर किसी तरह की रोग या बीमारी का कोई इफेक्ट नहीं दिखाई देता है।
इसे स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं
शांगरी-ला घाटी को स्वर्ग का द्वार भी कहा जाता है। कई धार्मिक किताबों में भी इसके बारे में बताया गया है। ऐसा मिथ है कि महाभारत काल में जब जब पांडवों का धरती पर जीवन पूरा हो गया था तो वो इसी रास्ते से स्वर्ग की तरफ गए थे।
कोई नहीं लगा सका पता
दुनिया में कोई शांगरी-ला घाटी का पता नहीं लगा सका। जो भी यहां जाता है उसके बारे में कहा जाता है कि वो यहां से गायब हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चीन की सेना ने इस घाटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वो इस जगह का पता नहीं लगा सके।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi