MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Swami Vivekananda's birth anniversary: हर छात्र को स्वामी विवेकानंद से सीखनी चाहिए ये 8 बातें

Swami Vivekananda's birth anniversary: हर छात्र को स्वामी विवेकानंद से सीखनी चाहिए ये 8 बातें

करियर डेस्क : 12 जनवरी को भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda's birth anniversary) मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। वह एक विद्वान, आध्यात्मिक नेता और एक दार्शनिक थे। स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने पूरे देश में पैदल यात्रा की, जीवन, यात्रा और आत्मा के बारे में उन्होंने कई ज्ञान देने वाली बातें कही। आज उनकी जयंती पर हम आपको बताते हैं, उनके ऐसे 8 कथन (life lessons), जिससे हर इंसान को सीख लेनी चाहिए...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 11 2022, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

"उठो! जागो! और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" विवेकानंद ने हमें अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए, अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए हर दिन प्रयास करने का महत्व सिखाया।

28

"हृदय और मस्तिष्क के बीच संघर्ष में, अपने हृदय का अनुसरण करें" स्वामी विवेकानंद आत्मा की शक्ति में विश्वास करते थे। उन्होंने हमें उपदेश दिया कि हमारी आत्मा हमेशा जानती है कि वह क्या चाहती है और इसलिए, हमें हमेशा दिल की सुननी चाहिए।

38

"किसी भी चीज का इंतजार मत करो ,जो भी कर सकते हो करो ,पर किसी से भी उम्मीद मत करो"
स्वामी विवेकानंद ने हमें एक बहुत बड़ी सीख दी है कि हमें जो करना है आज ही करना है। इसके लिए किसी से उम्मीद ना करते हुए खुद ही आगे बढ़ें।
 

48

"आराम सत्य की कोई परीक्षा नहीं है। सत्य अक्सर सहज होने से दूर होता है"
सत्य असुविधाजनक है, लेकिन आवश्यक और अपरिहार्य भी है। विवेकानंद ने हमें सत्य तक पहुंचने का प्रयास करना सिखाया, क्योंकि इससे हमें परम स्वतंत्रता मिलेगी।
 

58

"सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो" 
स्वामी विवेकानंद ने हमें सिखाया कि हर चीज का सबसे बड़ा धर्म और जीवन जीने का तरीका मानवता है। उनका मानना ​​था कि इंसानों की सेवा करना भगवान की सेवा करने जैसा है।

68

"जो आपकी मदद कर रहे हैं, उन्हें मत भूलना। जो आपसे प्यार करते हैं, उनसे नफरत न करें। जो आप पर भरोसा कर रहे हैं, उन्हें धोखा न दें।"
स्वामी विवेकानंद हमेशा लोगों की मदद करने पर जोर देते थे। उनका मानना था कि जो आपकी मदद करता है, प्यार करता है, वह आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक होता है। उनसे कभी भी नफरत या उन्हें भूलना नहीं चाहिए।
 

78

"एक दिन में, जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं "
समस्याएं, परेशानियां, बाधाएं सफलता की ओर ले जाने वाले मार्ग का पर्याय हैं। विवेकानंद ने हमें सिखाया सफलता तक पहुंचने के लिए प्रयास और संघर्ष बहुत जरूरी है।

88

"जो कुछ भी तुम्हें शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक रूप से कमजोर बनाता है, वो जहर के समान है। उसे त्याग दो।"
स्वामी विवेकानंद ने हमें सीख दी है कि, जो भी चीज हमें कमजोर करती है, चाहे वो हमारी अपनी ही क्यों ना हो, उसे हमें छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वह जहर के समान होती है। 

ये भी पढ़ें- UPSC NDA, NA I Exam 2022: 400 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, जल्दी करें अप्लाई

तमिलनाडु को मिलेंगे 11 नए मेडिकल कॉलेज, 12 जनवरी को PM Modi करेंगे उद्घाटन
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved