- Home
- Career
- Education
- दिमागी सवाल: अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दें तो क्या होगा? जानें क्या होगा इसका जवाब
दिमागी सवाल: अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दें तो क्या होगा? जानें क्या होगा इसका जवाब
करियर डेस्क. कभी-कभी हमारे सामने ऐसे सवाल आते हैं जिनका जवाब देने में हमारा दिमाग घूम जाता है। यूपीएससी की परीक्षा हो या फिर कोई दूसरा इंटरव्यू। हमसे ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिनका आंसर देना हमारे लिए मुश्किल होता है। इस तरह के सवाल (GK Tricky Questions) कैंडिडेट्स के IQ लेवल का पता लगाने के लिए लिया जाता है। हम यहां आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बता रहे हैं जो कई बार अलग-अलग परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो हमेशा बढ़ती है और कभी कम नहीं होती?
उत्तर: उम्र हमेशा बढ़ती है कभी कम नहीं होती है।
सवाल- वह कौन सा जीव जो सिर काट देने के बाद भी कई दिन तक जिंदा रहता है?
जवाब- कॉकरोच
सवाल- अंग्रेजी ने ONE ले लेकर Hundred तक में कितने बार A आता है।
जवाब- ONE ले लेकर Hundred तक में एक बार भी A नहीं आता है।
सवाल- आर्कटिक में रहने वाले पेंगुइन्स का अंडा नहीं खा सकते क्यों?
जवाब- आर्कटिक में पेंगुइन्स नहीं पाए जाते हैं। वो अंटार्रटिका में पाए जाते हैं।
सवाल- 50 में क्या जोड़ देने से 25 हो जाएगा?
जवाब- 50 में -25 (माइनस 25) जोड़ देने से उत्तर 25 आएगा।
अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दें तो क्या होगा?
जवाब- अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दिया जाए तो सबसे पहला सवाल दिमाग में यही आएगा कि पूरे ट्रैक में करंट फैल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। पटरियों पर करंट लगा देने से करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैलेगा क्योंकि पटरियों जमीन से होती हैं। Earthing system के कारण करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैल पाएगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi