- Home
- Career
- Education
- इंटरव्यू में गर्भ में बच्चे की मौत पर पूछा गया ऐसा खतरनाक सवाल, जवाब देने अधिकारी से भिड़ गई महिला कैंडिडेट
इंटरव्यू में गर्भ में बच्चे की मौत पर पूछा गया ऐसा खतरनाक सवाल, जवाब देने अधिकारी से भिड़ गई महिला कैंडिडेट
करियर डेस्क. UPSC Interview Questions: दोस्तों, UPSC और स्टेट PCS परीक्षाओं में सफल होना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अभ्यार्थियों को दिन-रात एक करना पड़ता है। कैंडिडेट की असली परीक्षा इंटरव्यू में होती है। आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) या सिविल जज (Civil Judge) की नियुक्ति के लिए लिए जाने वाले इंटरव्यू में अक्सर ऐसे मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाएं। UPSC का इंटरव्यू तो इतना कठिन होता है कि फेल हुए कैंडिडेट्स अफसर बनने से चूक जाते हैं। क्या आप ऐसे खतरनाक सवाल और उनके सही जवाब जानना चाहते हैं। इन सवालों पर कई बार अधिकारी और कैंडिडेट्स के बीच बहस भी हो जाती है। तो हम आपको यहां कुछ खतरनाक और रोचक जानकारी वाले IAS इंटरव्यू सवाल बता रहे हैं। इनमें कुछ सिविल जज इंटरव्यू में पूछे गए सवाल भी शामिल हैं।

IAS इंटरव्यू सवाल. कोई लड़का किसी लड़की को प्रपोज करता है और लड़की केस फाइल करवाने जाती है तो कौन सी धारा लगेगी?
जवाब- यदि कोई लड़का किसी लड़की को प्रपोज करता है तो ये IPC की किसी भी सेक्शन के अंडर कोई अपराध नहीं है, इसलिए कोई भी केस फाइल नहीं होगा। किसी लड़का या लड़की को प्रपोज करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता लेकिन बार-बार परेशान या टॉर्चर करने पर लड़का और लड़की दोनों शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
IAS इंटरव्यू सवाल. इन्क्वायरी क्या होती है?
जवाब: पुलिस कस्टडी में किसी का रेप हो जाता है या डेथ हो जाती है तो इन्क्वायरी होती है। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ही ये कर सकता है।
IAS इंटरव्यू सवाल. अगर चार लोग एक शख्स की हत्या करने गए लेकिन चारों में से किसी एक के हाथ से मर्डर हुआ तो आरोपी कौन होगा?
जवाब- इस केस में मर्डर का केस उन चारों व्यक्तियों पर चलेगा, क्योंकि यहां 4 व्यक्तियों की मंशा थी उस वक्त की हत्या करना। इसलिए IPSC की धारा 302 के मुताबिक 4 व्यक्तियों पर मर्डर का केस चलेगा।
IAS इंटरव्यू सवाल. क्या लड़कों के साथ भी रेप होते हैं?
जवाब: हमारे समाज में बहुत से पुरुषों के साथ भी सेक्शुअल हैरेसमेंट की घटनाएं होती हैं। हालांकि किसी पुरुष के साथ रेप हुआ शब्द इस्तेमाल नहीं किया जाता इसे सेक्शुअल हैरेसमेंट या सेक्शुअल अब्यूज कहते हैं। ये सच है कि हमारे समाज में लड़के भी यौन शोषण का शिकार होते हैं उनके साथ भी यौन हिंसा की घटनाएं होती हैं। पुरुषों का यौन शोषण अधिकतर पुरुष ही करते हैं। हालांकि महिलाएं भी इसमें शामिल हैं।
जवाब- यूपी लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित PCS (J) 2016 में 176वीं रैंक हासिल करने वाली दीक्षा यादव ने इस सवाल का सामना किया और अपने जवाब पर अड़ गईं। उन्होंने कहा, जी नहीं, मर्डर केस नहीं होगा और न ही क्ल्पेबल होमिसाइड होगा जवाब सुनते ही एक पैनल मेंबर बोल पड़ा- आप कैसी बात कर रही हैं। किसी के गर्भ में पल रहा बच्चा मर जाएगा और वो मर्डर केस नहीं होगा? आप कैसे कह सकती हैं कि यह मर्डर केस नहीं होगा?"
दीक्षा ने रिप्लाई दिया कि सर यह मर्डर केस नहीं होगा। यह 'मिसकैरिज ' का मामला है। उसकी धाराओं के आधार पर ही केस दर्ज होगा, मर्डर के नहीं। इस जवाब से वे संतुष्ट नजर आए। वे कैंडिडेट का कॉन्फिडेंस टेस्ट कर रहे थे, जिसमें वो पास हुई।
IAS इंटरव्यू सवाल. पत्नी नौकरी करती है फिर भी पति से गुजारा भत्ता मांगती है तो क्या वो ऐसा कर सकती है?
जवाब- पति अगर कोर्ट में ये प्रूफ कर देता है कि पत्नी नौकरी करती है और एक अच्छे पैकेज पर काम रही है फिर उसे गुजारा भत्ते की धनराशि नहीं देनी होगी।
IAS इंटरव्यू सवाल. लड़का रोज लड़की का पीछा करता है लेकिन कमेंट, छेड़खानी नहीं करता, ये कौन-सा अपराध है?
जवाब: यह स्टॉकिंग ऑफेंस (पीछा करना, निगरानी रखना, फॉलो करना) में आएगा। इसी के तहत केस भी दर्ज होगा। सोशल मीडिया पर और रियल लाइफ में स्टॉकिंग केस हैरेसमेंट से ही जुड़े हैं।
सवाल- अगर गर्वनर की कार से किसी की मौत हो जाती है तो इस स्थिति में केस किस पर चलेगा ?
जवाब-संविधान के आर्टिकल 361 में राज्यप्रमुख, गवर्नर और राष्ट्रपति के पास कुछ अलग पॉवर हैं। ऐसे में उन पर कोई केस नहीं चलेगा।
IAS इंटरव्यू सवाल. आपकी 2 बेटियां हैं, फिर भी बच्चा पैदा करने को फोर्स किया जाए क्या करेंगी ?
जवाब- यूपी लोक सेवा आयोग PCS-J 2016 रिजल्ट में पहले अटेंप्ट में 14वीं रैंक हासिल करने वाली वर्णिका शुक्ला से ये सवाल पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया- पहले उन्हें समझाउंगी कि ये ठीक नहीं है। फिर भी अगर वो नहीं माने तो मैं राइट टू रिजेक्ट अधिकार से उन्हें ना बोल दूंगी। एक बच्चे से पूरा परिवार इफेक्टेड होता है। इससे एक परिवार की इकॉनमी भी प्रभावित होती है। इसलिए सोच-समझकर ही बच्चे पैदा करने चाहिए। बेटी हो या बेटा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
IAS इंटरव्यू सवाल. एक आदमी अक अंधेरे कमरे में बैठा है, कमरे में लालटेन, लाइट, मोबाइल कुछ भी नहीं है फिर भी वो पढ़ रहा है कैसे?
जवाब: कमरे में बैठा व्यक्ति दृष्टिहीन है और वो ब्रेल लिपी से पढ़ रहा है। यह लिपि अंधेरे में भी पढ़ी जा सकती है क्योंकि इसके लिए उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है।
IAS इंटरव्यू सवाल. क्या है जो एक बार खाने के बाद बढ़ता जाता है?
जवाब: लालच। एक बार किसी को लालच चढ़ जाए तो ये बढ़ता जाता है।