MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC Success Tips: यूपीएससी प्रीलिम्स 2021 क्रैक करने अपनाएं इस IAS के टिप्स, परफेक्ट स्ट्रेटजी है बहुत जरूरी

UPSC Success Tips: यूपीएससी प्रीलिम्स 2021 क्रैक करने अपनाएं इस IAS के टिप्स, परफेक्ट स्ट्रेटजी है बहुत जरूरी

करियर डेस्क.  UPSC Success Tips: इस साल यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims Exam 2021) 27 जून को होनी है। इसके लिए कैंडिडजेट्स जमकर तैयारी कर रहे होंगे। साथ ही परीक्षा में पास होने कड़ी मेहनत की भी जरूरत होती है। इसलिए हम कैंडिडेट्स को UPSC टॉपर्स के टिप्स और स्ट्रेटजी बता रहे हैं। इससे आप अपनी सफलता के लिए सही रणनीति बना सकते हैं। इस बार हम यूपीएससी परीक्षा 2019 में 21वीं रैंक हासिल करने वाले प्रत्युष रंजन की कहानी लेकर आए हैं। दिल्ली के प्रत्युष रंजन ने केवल 24 साल की उम्र में ही UPSC सिविल सेवा 2019 की परीक्षा पास कर ली थी। प्रत्युष ने यह सफलता अपने पहले प्रयास में ही हासिल की है। आइये जानते हैं कैसा रहा उनका यह सफर और वह इस वर्ष परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को क्या सलाह देते हैं।    

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 02 2021, 12:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

प्रत्युष ने यह पहला प्रयास IIM अहमदाबाद में MBA की पढ़ाई के दौरान दिया और 2019 में MBA की डिग्री हासिल करने के साथ साथ UPSC की परीक्षा भी पास कर ली है। प्रत्युष हमेशा से एक उन्नत छात्र रहे हैं। अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने JEE की प्रवेश परीक्षा पास की और IIT कानपुर में दाखिला लिया। IIT से B.Tech की डिग्री हासिल करने के बाद प्रत्युष ने CAT प्रवेश परीक्षा दी और उसे भी एक अच्छे रैंक के साथ पास किया। नतीजन उन्हें देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले IIM अहमदाबाद में दाखिला मिल गया।

27

यही पर पढ़ाई के दौरान प्रत्युष ने सिविल सेवा परीक्षा देने का मन बनाया और MBA के आखिरी वर्ष में ही UPSC की परीक्षा देने का फैसला किया। योजनाबद्ध तैयारी के साथ कड़ी मेहनत से किया गया पहला प्रयास ही रंग लाया और प्रत्युष ने 2019 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर 21वीं रैंक हासिल की। 

37

“UPSC की तैयारी के लिए ज़रूरी है परफेक्ट स्ट्रेटजी”

 

प्रत्युष कहते हैं की जब आप यूपीएससी परीक्षा देनी की ठाल लें तो सही रणनीति बनाने में समय दें। प्रत्युष सलाह देते हैं कि गूगल पर कम से दस टॉपर्स ब्लॉग देखें और समझें की UPSC की तैयारी में कितना समय निवेश करना होगा और क्या आप इसके लिए तैयार हैं। ब्लॉग पढ़ कर जानें की टॉपर्स ने तैयारी के लिए क्या रणनीति फॉलो की थी और सब जान कर ही अपनी क्षमता के अनुसार सोच समझ कर पढ़ने का टाइम टेबल तैयार करें। 
 

47

रणनीति तय करने के बाद तैयार करें बुकलिस्ट

 

प्रत्युष कहते हैं कि परीक्षा का नेचर समझने और स्ट्रेटजी के बाद अगला महत्वपूर्ण स्टेप अपनी बुक लिस्ट तैयार करना है। इसके लिए प्रत्युष सलाह देते हैं की  किसी भी बुक लिस्ट को ब्लाइंडली फॉलो न करें। रिसर्च कर अपने लिए बुक लिस्ट खुद तैयार करें। प्रत्युष कहते हैं कि यदि कोई बुक लिस्ट बनाने में एफर्ट नहीं लगाना चाहता तो उन्हें यह परीक्षा नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह परीक्षा केवल मेहनत और निरंतरता से ही पास की जा सकती है। वह बताते हैं की कुछ कॉमन किताबों के अलावा आपको अपनी जरूरत के मुताबिक बुक लिस्ट तैयार करनी चाहिए।
 

57

सही ऑप्शनल का चुनाव करना है एक अहम फैसला 

 

प्रत्युष कहते हैं की मेंस परीक्षा के लिए सही ऑप्शनल का चुनाव एक अहम कड़ी है। सही ऑप्शनल आपको मेंस में अच्छा स्कोर करने में मदद करता है। कोई भी ऑप्शनल सेलेक्ट करने से पहले यह देख लें कि आपको उस विषय में इंट्रेस्ट है कि नहीं क्योंकि आपको वह लंबे समय तक पढ़ना है। यदि विषय कुछ समय बाद बोरिंग लगने लगेगा  तो आप इसे नहीं पढ़ पाएंगे। 
 

67

यदि आपके पास समय की कमी है तो ऐसे ऑप्शनल चुनें जिनका सिलेबस कम हो। एक अहम बात यह है  कि ऑप्शनल सेलेक्ट करने से पहले यह जाँच ले की उस विषय का मैटीरियल आसानी से उपलब्ध है। कई बार कुछ कैंडिडेट्स ऐसा ऑप्शनल चुन लेते हैं जिनका बाद में स्टडी मैटीरियल ही नहीं मिलता। ऐसे में बाद में उसे बदलने से पहले ही सब देख-परख कर चुनाव करें। 

 

77

इस बारे में और जानकारी पाने के लिए टॉपर्स के ब्लॉग देख सकते हैं। पिछले साल के प्रश्न-पत्र देख सकते हैं और कुछ किताबें भी निकालकर देख सकते हैं ताकि अंदाजा हो जाए कि आगे क्या पढ़ना है। प्रत्युष का कहना है कि शुरुआत में कुछ समय लगाने से तैयारी के दौरान बाधाएं कम हो जाती हैं। इसलिए ज़रूरी है की शुरुआत से ही रणनीति बनाए और उसी को फॉलो करें। इसी के साथ साथ ऑप्शनल का चुनाव करने में भी सावधानी बरतें। प्रत्युष ने यह सभी बिंदुओं का पालन कर ही पहले एटेम्पट में सफलता हासिल की है और वह आशा करते हैं की उनके ये टिप्स UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के काम आएंगे। 

 

(Demo Pic)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved