MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Career
  • Education
  • अरबपति बनकर बहुत चर्चा में हैं डेटिंग ऐप Bumble की CEO, जानिए कैसे व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने पाया ये मुकाम

अरबपति बनकर बहुत चर्चा में हैं डेटिंग ऐप Bumble की CEO, जानिए कैसे व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने पाया ये मुकाम

करियर डेस्क.  कहते हैं प्यार की पहल या पहला कदम हमेशा लड़का बढ़ाता है लेकिन इस धारणा को एक महिला ने बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। उसने एक ऐसी ऐप (APP) बनाई जिसमें महिला खुद फर्स्ट स्टेप लेकर लड़कों को डेटिंग के लिए चुन रही हैं। ये महिला है डेटिंग ऐप बंबल (Bumble) की फाउंडर व्हिटनी वोल्फ हर्ड (Whitney Wolfe Herd) जो इस समय काफी चर्चा में हैं। व्हिटनी सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गई हैं। सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में शामिल होकर व्हिटनी आज पूरी दुनिया में स्टार बन गई हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 12 2021, 08:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

व्हिटनी ने बहादुर महिलाओं को डेडिकेट किया अचीवमेंट

 

व्हिटनी ने अपनी सफलता का श्रेय बंबल यूजर महिलाओं को दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, आज बंबल एक Public Company बन गई है। ये सिर्फ 1.7 बिलियन फर्स्ट मूव्स के कारण हो पाया है जो हमारे ऐप पर बहादुर महिलाओं ने किया है। सभी महिलाओं ने कारोबार की दुनिया में हमारे लिए राह आसान किया है। उन सभी का शुक्रिया जिनके कारण ये संभव हो सका। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

दरअसल, व्हिटनी बंबल इंक के शेयर्स के अमेरिका में पब्लिक होने के बाद अरबपति हो गईं। अपने ट्रेडिंग डेब्यू में बंबल इंक के शेयर 67 फीसदी चढ़कर 72 डॉलर की कीमत पर पहुंच गए। इसके बाद व्हिटनी की हिस्सेदारी की वैल्युएशन 1.5 अरब डॉलर हो गई। व्हिटनी बंबल की CEO हैं। टिंडर के बाद बंबल दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटिंग कंपनी है। 

38

1 जुलाई 1989 को अमेरिका में जन्मी व्हिटनी के नाम सबसे कम उम्र की अरबपति महिला का खिताब जुड़ गया है। व्हिटनी की कंपनी में 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। उनकी नेटवर्थ 1.5 अरब डॉलर यानी करीब 10 हजार करोड़ रुपए हो गई है। उनका कहना है कि वे इस IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और नए निवेश पर करेंगी। व्हिटनी ने कहा कि अब वे ग्लोबल ग्रोथ पर एग्रेसिव तरीके से फोकस करेंगी।
 

48

बता दें कि, व्हिटनी पहले बंबल के राइवल डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) में को-फाउंडर थीं। उन्होंने टिंडर के फाउंडर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि, बाद में टिंडर ने इन सभी आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह मामला अब सुलझ चुका है। फिर उसी साल 2014 में व्हिटनी ने Bumble की शुरुआत की। साल 2019 में 3 बिलियन डॉलर में Blackstone Inc ने बंबल में मेजोरिटी स्टेक खरीदा और व्हिटनी हर्ड इसकी CEO बनी रहीं।

58

व्हिटनी ने शुरू किया महिलाओं का डेटिंग ऐप

 

बंबल की शुरुआत व्हिटनी वॉल्फ हर्ड ने 2014 में की थी। उस समय उनके सामने टिंडर जैसी बड़ी डेटिंग कंपनी से मुकाबला था। लेकिन व्हिटनी ने अलग तरीके से शुरुआत की और ये मुकाम हासिल किया। आज अमेरिका समेत पूरी दुनिया में बंबल ऐप महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका की दिग्गज टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं। 

68

22 साल की उम्र में व्हिटनी हैच लैब्स में शामिल हो गईं। यहां उन्होंने स्टार्टअप कार्डिफ़ के साथ काम करना सुरू किया लेकिन प्रोजेक्ट बीच में ही खत्म हो गया। पर व्हिटनी डेटिंग ऐप की डेवलेपमेंट टीम के साथ काम करने लगीं। 2012 में व्हिटनी IAC स्टार्टअप इनक्यूबेटर के साथ रेड और क्रिस गुल्किनस्की के साथ डेटिंग ऐप टिंडर के लिए काम करने लगीं। फिर व्हिटनी टिंडर की को-फाउंडर बनीं। टिंडर का नाम, आइडिया और लोगो तक के पीछे व्हिटनी का दिमाग था। बाद में कंपनी के सीईओ के साथ झगड़े के चलते वो इससे अलग हो गईं और खुद का डेटिंग ऐप Bumble शुरू किया। 

 

78

व्हिटनी को साल 2014 में बिज़नेस इनसाइडर की 30 सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं में शामिल किया गया था।  2016 में उन्हें टेक में Elle's women का खिताब मिला। साल 2017 और 2018 के फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में भी नामित हो चुकी हैं। साल 2017 में उन्हें इंक की सबसे पावरफुल 15 महिला बिजनेसमैन में से एक नामित किया गया था। व्हिटनी को फोर्ब्स पत्रिका कवर पेज के अलावा फास्ट कंपनी और वायर्ड यूके के फ्रंट पेज जगह मिली। अप्रैल 2018 में उन्हें TIME मैग्जीन द्वारा 100 लोगों की लिस्ट में नामित किया गया था।

88

क्या है Bumble (What is Bumble)

 

बता दें कि बंबल ऐसा डेटिंग ऐप है जिसमें मिलाएं पहले पहल करती है और वे चूज करती हैं कि उन्हें किसके साथ डेट करना है। साथ ही ये एलजीबीटी कम्यूनिटी को पार्टनर तलाशने में भी काफी मददगार है। यहां इसमें कोई महिला किसी दूसरी महिला से बात करना चाहे या कोई एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से बात करना चाहे तो वह मैसेज भेज सकता है।

 

बंबल के दुनियाभर में 4 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें 25 लाख से अधिक पेइंग एक्टिव यूजर हैं, जो इसकी सर्विसेज के बदले पेमेंट करते हैं। इस कंपनी का प्रसार दुनिया के 150 से अधिक देशों में है और इसे हर पेइंग यूजर से औसतन 26.84 डॉलर रेवेन्यू मिलता है। कंपनी बंबल के अलावा Badoo ऐप भी चलाती है। बंबल ऐप location Based सोशल एप्लीकेशन है। यह यूजर्स के बीच Communications की सुविधा प्रदान करता है। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Recommended image2
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image4
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image5
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved