MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • बेटे को पढ़ाने मां ने दूसरों के घर सेंकी रोटियां...22 साल की उम्र में IPS बनकर लौटा बेटा, गांव में मना जश्न

बेटे को पढ़ाने मां ने दूसरों के घर सेंकी रोटियां...22 साल की उम्र में IPS बनकर लौटा बेटा, गांव में मना जश्न

करियर डेस्क.  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी या भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (IAS or IPS Officer) बनने के लिए युवा दिलो-जान लगा देते हैं। उस पद पर पहुंचने वाले ज्यादातर युवा की अपनी एक कहानी होती है। कहानी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ इरादों की। ऐसी ही एक कहानी हम आज आपको बता रहे हैं। ये कहानी है साफिन हसन की। जिन्होंने 2017 यूपीएससी परीक्षा में 570 रैंक हासिल की और मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS Officer) बने। न जाने ऐसी कितनी रातों को इन्हें खाना तक नसीब नहीं हुआ। ऐसी कई मुश्किलों को मात देकर साफिन हसन ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 13 2020, 11:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

साफिन गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता हीरे की एक यूनिट में नौकरी करते थे। साफिन हसन ने बताया कि 2000 में उनका घर बन रहा था। उनके माता-पिता दिन में मजदूरी और रात में घर के लिए ईंट ढोते थे। उसी दौरान मंदी के चलते माता-पिता की नौकरी चली गई। उसके बाद उनके पिता ने घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने के लिए घरों में इलेक्ट्रीशिन का काम करने के साथ-साथ रात में ठेला लगाकर उबले अंडे और ब्लैक टी बेची।

27

संघर्ष में बीता बचपन, स्कूल ने फीस माफ की

 

हसन की मां नसीब बेन ने बेटे को 10वीं तक पढ़ाने के लिए 14 साल तक लोगों के घरों मे काम किया। दूसरी तरफ हसन की मां घर-घर जाकर रोटियां बनाने का काम करती थीं। न जाने कितने घंटे वे रोटियां ही बेलती रहती थीं। अपने माता-पिता का ये संघर्ष देखकर वे हमेशा सोचते की माता-पिता के लिए कुछ करना है। 

37

 हसन ने 10वीं तक गांव में ही पढ़ाई की। उनकी खराब आर्थिक स्थिति देख कर पालनपुर के स्कूल ने 11वीं और 12वीं की फीस माफ कर दी थी। जब इंजीनियरिंग में दाखिला मिला, तो रिश्तेदारों ने फीस भरने में मदद की। यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाने के लिए ज्यादा पैसे चाहिए थे, तब गांव के हुसैनभाई और जरीना बेन ने मदद की।

47

बचपन में ठान लिया अफसर बनूंगा

 

जब हसन 10 साल के थे, तो अपनी मौसी के साथ मेले में कलेक्टर की लाल बत्ती वाली कार देखी। कलेक्टर का रूतबा देख कर मौसी से पूछा, तो उन्होंने कहा- यह जिले के राजा हैं। तभी से हसन ने अफसर बनने का फैसला कर लिया था। हसन ने गुजरात पीएससी परीक्षा 34वीं रैंक के साथ पास की थी। उन्हें जिला रजिस्ट्रार की नौकरी भी मिली, लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी और आईपीएस बनकर ही दम लिया।
 

57

गुजरात पीएससी में हुए सफल

 

जून, 2016 में हसन ने तैयारी शुरू की। यूपीएससी और जीपीएससी की परीक्षा में बैठे। यूपीएससी की लिखित परीक्षा 570वीं रैंक के साथ पास की। गुजरात पीएससी में भी सफल हो गए। आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद जामनगर में पहली पोस्टिंग हुई है। 23 दिसंबर को वह सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का चार्ज लेंगे। हसन कहते हैं- किसी प्रवाह में शामिल होने की बजाय, सफलता के लिए हमें खुद अपना विश्लेषण करना चाहिए।
 

67

परीक्षा से पहले हो गया एक्सीडेंट

 

यूपीएससी मैन्स के चौथे पेपर से ठीक पहले हसल का एक्सीडेंट हो गया था। सुबह 9 बजे से पेपर था और 8:30 बजे बाइक फिसलने से उनके घुटने, कोहनी और सिर में चोट लगी। दर्द के बीच हसन इस बात पर खुश थे कि राइट हैंड (दाहिना हाथ) ठीक था। हसन कहते हैं- यूपीएससी का पेपर लंबा होने के चलते, पेन किलर लेकर खुद ड्राइव कर एग्जाम सेंटर पहुंचा था। पेपर के बाद एमआईआर कराई, तो घुटने का लिंगामेंट टूटने का पता चला। पैर का ऑपरेशन करने की जरूरत थी, जो उन्होंने इंटरव्यू पूरा होने के बाद ही कराया।

77

बुखार में दिया UPSC इंटरव्यू 

 

मार्च, 2018 में यूपीएससी का इंटरव्यू था। 20 फरवरी तक हसन की तबियत बहुत खराब थी। डब्ल्यूबीसी काउंट 30 हजार तक घट गया। इंजेक्शन लग रहे थे, लेकिन बुखार टूट नहीं रहा था। 15 मार्च को अस्पताल से छुट्टी लेकर दिल्ली पहुंचे, ताकि इंटरव्यू की तैयारी कर सकें। एक सप्ताह की तैयारी के साथ इंटरव्यू दिया। जब रिजल्ट आया, तो देशभर में सेकेंड हाईएस्ट मार्क्स मिले थे। सफीन की कहानी से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। 
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image2
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image3
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image4
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image5
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved