- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोई 24 तो कोई हीरोइन से 18 साल छोटा, शाहिद का भाई ही नहीं इन 10 ने भी किया बड़ी एक्ट्रेस से रोमांस
कोई 24 तो कोई हीरोइन से 18 साल छोटा, शाहिद का भाई ही नहीं इन 10 ने भी किया बड़ी एक्ट्रेस से रोमांस
मुंबई. शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म 'अ सूटेबल ब्वॉय' 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। अब इस मूवी का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया है, जिसमें 24 साल के ईशान खुद से दो गुनी बड़ी एक्ट्रेस तबू (49) के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह वेबसीरीज 4 परिवारों की एक कहानी है, जो सामाजिक नियमों को बदल रहे हैं। इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं जब किसी एक्टर ने खुद से बड़ी हीरोइन के साथ रोमांस किया हो। इस मौके पर हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो बड़ी एक्ट्रेस से रोमांस कर चुके हैं।

रणबीर कपूर-ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस किया था। बता दें, रणबीर ऐश्वर्या से 9 साल छोटे हैं। रोमांस के अलावा फिल्म में दोनों स्टार्स ने इंटीमेट सीन भी दिए थे।
अर्जुन कपूर–करीना कपूर
फिल्म 'की एंड का' में साथ काम कर चुके अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने भी फिल्म में रोमांस किया था। करीना अर्जुन से उम्र में 4 साल बड़ी हैं।
अक्षय खन्ना-डिंपल कपाड़िया
अक्षय खन्ना खुद से 18 साल बड़ी डिंपल कपाड़िया के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे। इन दोनों एक्ट्रेस ने साथ में फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया था। उनका यह अनोखा और क्यूट लव दर्शकों को आज भी याद आता है।
अक्षय कुमार-रेखा
अक्षय कुमार और रेखा ने साथ में रोमांस फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में किया था। रेखा अक्षय से 13 साल बड़ी हैं। दोनों पर फिल्माया गया वो सीन लोगों के जहन में आज भी है।
अक्षय खन्ना–माधुरी
अक्षय खन्ना ने फिर 'मोहब्बत' में खुद से 8 साल बड़ी माधुरी दीक्षित के साथ यादगार रोमांस किया था।
अली फजल–विद्या बालन
बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ रोमांस करने में उनसे 9 साल छोटे अली फजल बेहतरीन एक्टर साबित हुए। फिल्म 'बॉबी जासूस' भले ही ना चली हो, लेकिन यह जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।
वरुण धवन–नरगिस
यंग जनरेशन में खूब पसंद किए जाने वाले एक्टर वरुण धवन ने खुद से 7 साल बड़ी नरगिस फाखरी के साथ फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में रोमांस किया था।
करण सिंह–बिपाशा
बी-टाउन के मोस्ट लाइक्ड कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने शादी से पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर जमकर रोमांस किया था। उस फिल्म का नाम था 'अलोन'। बता दें, करण सिंह बिपाशा से 3 साल छोटे हैं।
रणबीर कपूर–बिपाशा
रणबीर कपूर ने फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ में खुद से 4 साल बड़ी हॉट बेब बिपाशा बसु के साथ रोमांस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
सैफ अली खान–माधुरी
सैफ अली खान ने फिल्म 'आरजू' में खुद से 3 साल बड़ी माधुरी दीक्षित के साथ प्यार मोहब्बत के खूबसूरत गीत गाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।