- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 1 वजह से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने दोबारा साथ काम नहीं किया, पसंद नहीं एक-दूसरे का साथ
1 वजह से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने दोबारा साथ काम नहीं किया, पसंद नहीं एक-दूसरे का साथ
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में रोजाना रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। कई स्टार्स आपसी विवाद भुलाकर फिर से साथ काम कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसा भी है जो एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद नहीं करते। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)- करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) - ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बच्चन सहित अन्य कई स्टार्स है जिन्हें दोबारा कभी भी साथ फिल्मों में नहीं देका जा सकेगा। दरअसल, इसके पीछे सभी का अपना-अपना तर्क है। आज आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जो अब शायद ही कभी साथ में दिखें।

इनसे में कई जोड़ियां ऐसी भी जिन्होंने सालों पहले एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी का किया लेकिन अब इनका साथ में दिखना नामुमकिन सा लगता है। वहीं, कुछ तो ऐसे भी है जो अब एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।
खबरों की मानें तो सलमान खान ने दीपिका पादुकोण को सुल्तान फिल्म का फीमेल लीड रोल ऑफर किया था लेकिन इस रोल के लिए दीपिका ने इनकार कर दिया और यही वजह रही कि सलमान, दीपिका से गुस्सा हो गए। रिपर्ट्स की मानें तो इसके बाद सलमान ने दीपिका के साथ काम ना करने का फैसला किया।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन अक्षय को पत्नी ट्विंकल खन्ना की खातिर देसी गर्ल के साथ काम करना बंद करना पड़ा। दरअसल, शादी के बाद भी अक्षय की प्रियंका के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर ट्विंकल काफी परेशान थी और उन्होंने पति को पीसी के साथ काम न करने की हिदायत दी। उसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।
रणबीर कपूर ने एक फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि सोनाक्षी उनसे बड़ी लगती हैं। रणबीर का कहना था कि सोनाक्षी के सामने वो बहुत छोटे लगेंगे और वो उसमें सहज नहीं थे। ये बात सोनाक्षी को खटक गई और दोनों कभी भी स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आए।
1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम से ऐश्वर्या राय और सलमान खान का इश्क शुरू हुआ था। करीब दो साल तक ये रिश्ता चला। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन ये बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल था, लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही इनके बीच इतनी दूरियां आ गईं कि फिर ये कभी आमने-सामने भी नहीं आए।
अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। फिर खबर आई कि दोनों शादी करने वाले है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों की सगाई टूट गई और फिर दोनों कभी एक-दूसरे के साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म एतराज में काम किया था। हालांकि, बाद में दोनों की किसी बात पर खटपट हुई और दोनों ने तय किया कि अब से वे एक-दूसरे के साथ कभी भी काम नहीं करेगी।
शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच विवाद काफी पुराना है। यह विवाद 2012 में शुरू हुआ था जब अजय की सन ऑफ सरदार और शाहरुख की जब तक है जान के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ। अजय ने जब तक है जान के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने सन ऑफ सरदार को ज्यादा स्क्रीन नहीं दिए। इतना ही नहीं शाहरुख और अजय एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते। इसकी वजह अजय की पत्नी काजोल भी हैं क्योंकि शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी को अजय को पसंद नहीं।
एक दौर में बी टाउन के सबसे हॉट कपल में से एक जॉन अब्राहिम और बिपाशा बसु ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे की फिल्मों में काम ना करने का फैसला किया था। दरअसल, दोनों 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकन जॉन, बिपाशा को धोखा रहे थे। वे बिपाशा के साथ प्रियंका रूंचाल को भी डेट कर रहे थे और यह बात जब बिपाशा को पता चली तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया।
करीना और बिपाशा फिल्म अजनबी के सेट पर मिली थीं। शूट के दौरान ही डिजाइनर विक्रम फड़निस की ड्रेसेज के लिए दोनों में जो लड़ाई हुई, वो आज भी बरकरार है। बिपाशा ने कई सालों बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी भी करीना के साथ काम नहीं करेंगी, क्योंकि वो उनके साथ कंफर्टेबल नहीं महसूस करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।