- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दादा के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन को आई उनकी याद, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज
दादा के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन को आई उनकी याद, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज
मुंबई. अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन का 27 नवंबर को 112 बर्थ एनिवर्सरी थी। हरिवंश राय के जन्मदिन पर उनके पोते यानी अभिषेक बच्चन ने अपने दादा को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दादा और दादी तेजी बच्चन की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उन्होंने इमोशनल मैसेज भी लिखा। अभिषेक ने लिखा- 'मेरे दादाजी आज 112 साल के हो गए होते। मैं उन्हें आज भी मिस करता हूं।'
14

हरिवंश राय बच्चन का जन्म 1907 में यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बाबू पट्टी गांव में हुआ था। अमिताभ और अजिताभ बच्चन डॉ हरिवंश राय बच्चन की दूसरी बीवी की संतान हैं। पहली पत्नी से उन्हें कोई संतान नहीं थी। बता दें कि हरिवंश राय को बड़े बेटे अमिताभ से खास लाड था। अमिताभ को जब भी मौका मिलता है पिता की कविताएं सुनाने में पीछे नहीं हटते हैं।
24
हरिवंश राय ने 24 जनवरी 1942 को रंगमंच करने वाली शिक्षिका तेजी सूरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद हरिवंश अपना घर छोड़कर सिविल लाइंस इलाके के बंगले में किराए पर रहने चले गए। वे अपनी आधी जिंगदी किराए के घर में ही रहे थे। कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखने वाले बच्चन का पंजाबी लड़की से शादी करना उनकी मां और घरवालों को मंजूर नहीं था। सास-ससुर ने कहा था कि ये बेमेल शादी है। और इसी वजह से तेजी जिंदगीभर अपने ससुराल नहीं गईं।
34
मई 1926 में जब हरिवंश राय कॉलेज में पढ़ रहे थे, तभी उनकी शादी इलाहाबाद की रहने वाली श्यामा देवी से कर दी गई थी। उस वक्त हरिवंश की उम्र 19 और श्यामा की उम्र 14 साल थी। शादी के 3 साल बाद 1929 में हरिवंश राय और श्यामा देवी का गौना हुआ।
44
जब श्यामा देवी ससुराल आई तो वो बीमार थीं, बुखार से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान ही पता चला था कि श्यामा को टीबी है। ये जानकर हरिवंश राय को गहरा धक्का लगा था। करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद 1936 में श्यामा की मौत हो गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos