- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी के 10 दिन बाद ही आदित्य नारायण ने पत्नी को लेकर कही बड़ी बात, श्वेता को बताया 'आलसी'
शादी के 10 दिन बाद ही आदित्य नारायण ने पत्नी को लेकर कही बड़ी बात, श्वेता को बताया 'आलसी'
मुंबई. बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर आदित्य नारायण ने बीते 1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की। इससे पहले दोनों 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे फिर इसके बाद शादी रचाने का फैसला लिया। इनकी शादी को 10 दिन हो गए। मजेदार बात ये है कि महज दिन में ही मियां-बिवी की नोंक-झोंक शुरू हो गई है। आदित्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि पत्नी श्वेता को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा कि वो आलसी और बेपरवाह हैं। हालांकि, इस दौरान आदित्य ने उनकी बुराई ही नहीं बल्कि तारीफ भी की। 'बहुत बुद्धिमान हैं श्वेता...'

आदित्य ने श्वेता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पत्नी बहुत बुद्धिमान हैं और आने वाले समय में और भी बहुत कुछ अनुभव करने वाली हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण ने कहा कि 'उनकी बिवी बहुत आलसी और बेपरवाह है। वो कुछ नहीं करते हुए भी अपना सारा दिन बिता सकती है। दूसरी ओर, वो बहुत बुद्धिमान भी है। वो आगे जो भी करना चाहेगी, यकीनन उसमें अच्छा ही करेगी।'
आदित्य और श्वेता जल्द ही एक बड़े घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। यही नहीं, कपल ने हनीमून के लिए तीन छोटे-छोटे ट्रिप्स प्लान किए हैं। श्वेता के बारे में और बातें करते हुए आदित्य ने कहा कि 'श्वेता आगे जो भी करना चाहे, करेंगी। उन्हें नहीं पता कि वह आगे एक्टिंग करियर में आगे बढ़ना चाहेंगी या नहीं।'
सिंगर ने आगे कहा कि 'वो लंबे अरसे से साथ हैं और यकीनन 365 दिन और 24 घंटे साथ नहीं रहना चाहेंगे। ऐसा नहीं है कि वो नहीं चाहते कि वो हरपल साथ रहें। लेकिन परिवार और साथ ने एक-दूसरे के लिए उनकी भावनाओं को कहीं से कम नहीं किया है।'
बता दे, श्वेता और आदित्य की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। आदित्य ने बताया कि 'श्वेता पहले कैमिकल इंजीनियर थीं और बाद में वो एक्ट्रेस बनी थीं।'
'अब वो एक फैशन डिजाइनर भी है। उनके सारे कपड़े वही तय करती हैं। वह आगे ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करना चाहती हैं। यह कुछ ऐसा है, जो खुद आदित्य भी करना चाहते हैं।'
दिलचस्प बात ये भी है कि जहां एक ओर आदित्य और श्वेता 10 साल रिलेशनशिप में रहे, वहीं दोनों के बारे में उनके पिता उदित नारायण को कोई जानकारी नहीं थी।
हालांकि, आदित्य की मां दीपा नारायण झा सब जानती थीं। इतना नहीं, दीपा नारायण ने ही आदित्य और श्वेता को पहली बार डेट पर जाने के लिए भी राजी किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।