- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दोगुनी उम्र की एक्ट्रेस से अफेयर तो कभी को स्टार को मारा थप्पड़, इन विवादों से घिरे रहे आदित्य
दोगुनी उम्र की एक्ट्रेस से अफेयर तो कभी को स्टार को मारा थप्पड़, इन विवादों से घिरे रहे आदित्य
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली 55 साल के हो चुके हैं। 4 जनवरी, 1965 को मुंबई में जन्मे आदित्य ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा वो पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। कुछ साल पहले उन्होंने फिल्म 'लाखों हैं यहां दिलवाले' के सेट पर को-स्टार विजे भाटिया को थप्पड़ मार दिया था। इससे पहले भी एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। कंगना रनोट से अफेयर की चर्चाओं से लेकर एक्ट्रेस पूजा बेदी की 15 साल की मेड के रेप का आरोप तक आदित्य पर लग चुका है। इतना ही नहीं, उन पर पड़ोसियों से मारपीट से लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी के आरोप भी हैं।
16

ड्रग स्कैंडल में फंस चुकी है आदित्य की बेटी... आदित्य की बेटी सना का नाम कुछ साल पहले ड्रग स्कैंडल में आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एक पब में सना और शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत दोनों ड्रग की डीलिंग करते पकड़े गए थे। हालांकि, सना ने बाद में कहा था, 'पब में मेरे अलावा 200 लोग मौजूद थे। मेरा नाम मेरे सरनेम की वजह से हाईलाइट हुआ। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। इस मामले में मेरे पेरेंट्स को भी घसीटा गया था, जिससे मुझे बुरा लगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
गोवा में रेस्टोरेंट चलाती हैं सना पंचोली : सना ने लॉस एंजिलिस से एक्टिंग का कोर्स किया है। उनके मुताबिक, मैंने एक्टिंग की पढ़ाई जरूर की है, लेकिन इस फील्ड में करियर बनाने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे रियलिस्टिक मूवीज पसंद है, ऐसी फिल्म जिसमें खुद को एक्सपोज करना पड़े, मुझे पसंद नहीं'। बता दें कि वे पिछले कुछ सालों से गोवा में अपना रेस्टोरेंट चला रही हैं।
36
जिया सुसाइड केस में आरोपी हैं सूरज पंचोली : आदित्य के बेटे सूरज पंचोली जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, मर्डर से पहले जिया और सूरज एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। कुछ दिनों के बाद दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हो गए। सूरज ने जिया को एक फोन भी गिफ्ट किया था। खुदकुशी से पहले जिया व सूरज ने एक-दूसरे से बात भी की थी। दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। लेकिन जब रात में जिया की मां घर पहुंची तो उसकी लाश मिली। गौरतलब है कि 3 जून, 2013 को जिया अपने घर में पंखे से लटकी मिली थीं।
46
कंगना के साथ रिलेशनशिप को लेकर विवाद : आदित्य का नाम एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ भी जुड़ चुका है। खुद से करीब आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने एक्सेप्ट किया था कि वे और कंगना रिलेशनशिप में थे। दरअसल यह वाकया तब का है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर के रोल में थे। हालांकि, अब आदित्य और कंगना बात तक नहीं करते।
56
फोन पर मांगी गई 25 लाख की फिरौती अक्टूबर, 2017 में आदित्य पंचोली से फोन पर 25 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी। फोन करने वाले ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पंचोली ने इस मामले में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की थी। पंचोली की शिकायत में कहा गया कि मुन्ना पुजारी नाम का एक शख्स 18 अक्टूबर से 3 अलग-अलग नंबरों से उन्हें कई बार कॉल कर चुका है। उसने फोन न उठाने पर कुछ मैसेज भी भेजे। उसने गालियां दीं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
66
पत्नी जरीना वहाब और बेटे सूरज के साथ आदित्य पंचोली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos